’लेकसिटी की कियाना परिहार दमदार व शानदार प्रदर्शन पदक से चुकी, प्रथम 10 स्थान पर कब्जा जमाया
उदयपुर। झारखंड शतरंज संघ की मेजबानी में द वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर में संपन्न हुई 36वी राष्ट्रीय अंडर 9 बालक व बालिका शतरंज चौंपियनशिप में लेकसिटी उदयपुर राजस्थान की नन्ही शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार पदक से चुक गयी। वहीं अपने दमदार व शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्रथम 10 स्थान पर कब्जा जमाने मे ंकामयाब रहीं।
लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता ने बताया कि कियाना ने प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत करते हुए प्रथम चार चक्र में चार अंक बनाकर शीर्ष पर कायम थी परंतु अंतिम सात चक्र में 3.5 अंक बनाकर प्रतियोगिता में कुल 11 चक्र पश्चात 7.5 अंक बनाकर दसवें स्थान पर रही।
कियाना ने प्रमुख खिलाड़ी बिहार की अंकित राज, वेस्ट बंगाल की आर्यभट्टाचार्य, छत्तीसगढ़ की राशि वघुकर, महाराष्ट्र की पेशवा जैन, को हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की गई वह आगामी आने वाली एशियन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।
गौरतलब है कि कियाना परिहार द्वारा कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक पर कब्जा जमा कर अपने शतरंज खेल का लोहा मनवा चुकी है इस मौके पर राजस्थान राज्य शतरंज संघ के सचिव अशोक भार्गव, कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, सदस्य जयंत चतुर्वेदी, लेकसिटी के संरक्षक तुषार मेहता, अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, राजस्थान राज्य संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली, कार्यकारिणी सदस्य व सचिव लेकसिटी विकास साहू, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक निलेश कुमावत व समस्त पदाधिकारी व सदस्य द्वारा विशेष शुभकामनाएं दी गई।
36वी राष्ट्रीय अंडर 9 बालक व बालिका शतरंज चौंपियनशिप
