रक्तदान शिविर में 31 यूनिट हुआ रक्तदान

उदयपुर। लोकमित्र ब्लड बैंक एवं थेलेसीमिया रिसर्च सेंटर द्वारा होटल रिजेंटा सेंट्रल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने 31 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन होटल के एचआर मैनेजर हरीश त्रिपाठी और महाप्रबन्धक आसित घोष ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।
उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!