कोविड-19 से हुई थी मृत्यु
डूंगरपुर, 17 जुलाई। राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने कोविड-19 से असामयिक मृत्यु होने पर जिले के सात राशन डीलर के परिजनों के लिए प्रति परिवार 50 लाख के हिसाब से कुल 3 करोड़ 50 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। धनपाल जैन-वार्ड नम्बर 22 नगर परिषद डूंगरपुर, मणीलाल कलाल नवलश्याम, भवानीशंकर पाटीदार नवलश्याम, रमणलाल कलाल माण्डव, देवीलाल कलाल, प्रकाशचन्द्र खेमोत, जसराज-रामगढ़ डूंगरपुर की कोविड़-19 से संक्रमित होने पर ईलाज के दौरान असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस पर कुल राशि 3 लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला कलक्टर ने बताया कि वित्त विभाग (नियम अनुभाग) के आदेशानुसार राशन डीलरों के आश्रितों की सहायता के लिए सहायता राशि (राज्य निधि) दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सात राशन डीलरों के परिजनों को 3 करोड़ 50 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
