पंचायतीराज चुनाव – 2026
मतदान 24 को
उदयपुर, 22 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव- 2026 के प्रथम चरण के तहत जिले की 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन शुक्रवार को होगा। राज्य निर्वाचन आयेाग के निर्देशानुसार मतदान दलों ने इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली है। पंच-सरपंच के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा ।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतो में कुल 284 सरपंच तथा कुल 2466 वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होगी। इसमें झाड़ोल में सरपंच के 34 एवं वार्ड पंच के 264 पद, फलासिया में सरपंच के 35 और वार्डपंच के 277, ओगणा में सरपंच के 24 और वार्डपंच के 176, गिर्वा में सरपंच के 27 एवं वार्डपंच के 229, नाई में सरपंच के 20 एवं वार्डपंच के 166, मावली में सरपंच के 29 एवं वार्डपंच के 285, घासा में सरपंच के 26 एवं वार्डपंच के 260, वल्लभनगर में सरपंच के 28 एवं वार्डपंच के 270, भीण्डर में सरपंच के 32 एवं वार्डपंच के 308 तथा कुराबड़ में सरपंच के 29 तथा वार्ड पंच के 227 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
उदयपुर, 22 अक्टूबर। मावली में 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले चामुंडा माता पशु मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मावली तहसीलदार रजनीश कुमार शर्मा को मेला मैदान मावली में कानून एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे निर्धारित अवधि के दौरान मेले में व्यवस्थाएं संभालेंगे।
