284 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान शनिवार को

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 23 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव- 2026 के प्रथम चरण के तहत जिले की 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान शनिवार को होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतो में कुल 284 सरपंच तथा कुल 2466 वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर माकूल प्रबंध किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि झाड़ोल में सरपंच के 34 एवं वार्ड पंच के 264 पद, फलासिया में सरपंच के 35 और वार्डपंच के 277, ओगणा में सरपंच के 24 और वार्डपंच के 176, गिर्वा में सरपंच के 27 एवं वार्डपंच के 229, नाई में सरपंच के 20 एवं वार्डपंच के 166, मावली में सरपंच के 29 एवं वार्डपंच के 285, घासा में सरपंच के 26 एवं वार्डपंच के 260, वल्लभनगर में सरपंच के 28 एवं वार्डपंच के 270, भीण्डर में सरपंच के 32 एवं वार्डपंच के 308 तथा कुराबड़ में सरपंच के 29 तथा वार्ड पंच के 227 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हो रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!