उदयपुर। हिरणमगरी ’उपनगरीय क्षेत्र की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन जागृति परिषद की कोर कमेटी की बैठक महावीर जैन विद्यालय संस्थान, सेक्टर-4, हिरणमगरी में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2625वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पूर्व निर्धारित 31 मार्च के स्थान पर अब 30 मार्च 2026 को उपनगरीय क्षेत्र में अत्यंत भव्य एवं श्रद्धा-उत्साह के साथ मनाया जाएगा।’
कोर कमेटी सदस्य डॉ हिम्मत लाल वया ने बताया कि 30 मार्च प्रातः 8 बजे विद्या निकेतन स्कूल, सेक्टर-4 से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा, जो आगे चलकर भव्य शोभायात्रा के रूप में निकलेगी। शोभायात्रा के पश्चात समाजजनों के लिए स्वामीवात्सल्य (सामूहिक भोजन) का आयोजन किया जाएगा।
अरुण बया ने बताया कि इसी दिन 30 मार्च को सायंकाल महिला प्रकोष्ठ द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समाज की महिलाओं द्वारा प्रस्तुतिया दी जायेगी एवं समाजन की विशेष सहभागिता रहेगी।
सुशील बांठिया एवं आर सी मेहता ने बताया कि इसके अतिरिक्त 22 मार्च सायं ’“एक शाम महावीर के नाम”’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ’प्रसिद्ध गायिका निशा हिंगड़ एवं उनकी टीम’ भगवान महावीर के जीवन एवं संदेशों पर आधारित भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगी।
राजेन्द्र डागा एव दिनेश नंदावत ने बताया कि दिनांक 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य उड़ान प्रदर्शनी का आयोजन भव्य मेले के साथ आयोजित किया जायेगी।
परिषद ने उपनगरीय क्षेत्र की सभी जैन संस्थाओं, महिला मंडलों, युवाओं एवं समाजजनों से इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु तन, मन एवं धन से सहयोग एवं सहभागिता करने का आग्रह किया है, ताकि यह आयोजन पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन सके।
बैठक में कोर कमेटी के सदस्य डॉ. हिम्मतलाल वया, अरुण कुमार बया, आर. सी. मेहता, सुशील बांठिया, आनंदी लाल बमबोरिया,राजेन्द्र अखावत, दिनेश नंदावत, राजेन्द्र डागा एवं हेमन्त पामेचा उपस्थित रहे और सभी ने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। धन्यवाद राजेंद्र अखावत ने किया।
30 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा 2625वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव
