देश भर में 25 हजार युवाओं को लायंस सेवा कार्यो से जोड़ कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करेगा लायंस
उदयपुर। राजस्थान में पहली बार लायन्स क्लब कोन्सिल की वार्षिक साधारण सभा की दो दिवसीय बैठक आज रेडिसन ब्लू होटल में अनेक मुद्दों पर सहमति के साथ सम्पन्न हुई।
बैइक की अध्यक्षता करते हुए लायन्स कोन्सिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन उदयपुर के वी.के.लाडिया ने बताया कि आने वाले समय में लायंस देश भर में 25 हजार युवाओं को लायंस के सेवा कार्यो से जोड़ कर उन्हें स्कील के साथ-साथ लीडरशीप डवलपमेन्ट की टेªनिंग देगा ताकि देश मंे इसका विकास हो सकंे।
उन्होंने बताया कि बैठक में सभी ने इस बात पर सहमति प्रदान की कि लायंस देश में आगामी तीन वर्षो में सदस्यता वृद्धि के तहत 1.5 मिशन पर काम करते हुए 1 लाख नयें सदस्यों को जोड़ कर भारत में इसकी संख्या 3 लाख 80 हजार करेगा, यह संख्या होने के बाद भारत का लायंस परिवार लायंस अन्तर्राष्ट्रीय में प्रथम स्थान पर आ जायेगा।
लाडिया ने बताया कि जून 2024 में आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में आयोजित होने वाले लायंस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत की ओर से प्रभावी भागीदारी रहेगी और इसमें भारत के गौरव को बढ़ाने के लिये एक लायंस परेड निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 27 व 28 जून को मुबंई के जीयो सेन्टर में आयोजित होने वाले सेवा कार्यो के गिव कॉनक्लेव के लिये सहायता राशि एकत्रित करने की घोषणा की गई।
वार्षिक साधारण सभा की बैठक में यह निश्चय किया गया कि भारतीय लायंस ई-वेस्ट कलेक्शन पर कार्य कर कम से कम 500 टन ई-वेस्ट एकत्रित करेंगे। उसमें से पुनः उपयोगी होने वाले उपकरणों को सही कराकर जरूरतमंदो को प्रदान करेंगे। शेष बचें ई-वेस्ट का निस्तारण किया जायेगा और उससे प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग सेवा कार्यो पर किया जायेगा।
बैठक में बैठक में ,लायन्स क्लब इन्टरनेशनल के वाईस प्रेसीडेन्ट-2 ए.पी.सिंह,  लायन क्लब इन्टरनेशल के पूर्व अध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल, लायन्स क्लब इन्टरनेशनल के तीन डायरेक्टर कोयंबटूर के मत्थन गोपाल, आगरा के जितेन्द्र सिंह चौहान,हैदराबाद के बाबूराव, 28 पूर्व इन्टरनेशनल डायरेक्टर,लायन्स कोन्सिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन उदयपुर के वी.के.लाडिया के अतिरिक्त 4 लायन्स इटरनेशनल डायरेक्टर मनोनीत व 61 लायन्स गवर्नर ने भाग लिया।
यूएनओ के सस्टेनेबल डवलपमेन्ट ग्रोथ के कार्य के साथ जुड़ते हुए लायंस कोन्सिल ऑफ इंडिया भारत के जयपुर सहित पंाच शहरों में राउण्ड टेबल चर्चा आयोजित करेगा,जिसका सीएनबीसी 18 पर लाइव टेलिकास्ट किया जोयगा। सीएसआार में कवर्ड भारत की कई कम्पनियों के साथ लायंस कोन्सिल ऑफ इंडिया जुड़ते हुए सेवा के कार्यो को बढ़ायेगें। उदाहरण के रूप में जॉनसन एण्ड जॉनसन कंपनी के साथ ये कार्य किये जा रहे है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!