उदयपुर, 30 मई। शहर के युवाओं को रंगकर्म की बारीकियां एवं अभिनय के गुर सिखाने के लिए सूचना केन्द्र में 25 दिवसीय समर थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ 1 जून को होगा। शहर के उभरते युवा रंगकर्मी शुभम आमेटा एवं जतिन भारवानी वर्कशॉप में युवाओं को प्रोसेस ड्रामा बेस्ड पर आधारित विभिन पहलुओं का प्रशिक्षण देंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने बताया कि शहर के युवाओं को रंगकर्म से जोड़ने की दिशा में यह अभिनव प्रयास होगा। 16 वर्ष से अधिक उम्र के चयनित 15 प्रतिभागियों को कार्यशाला में भाग लेने का अवसर मिलेगा। भारवानी ने बताया कि कार्यशाला में क्रिएटिव जेम्स, वॉइस एण्ड स्पीच, बॉडी मूवमेंट, सेल्फ एक्सप्लोरेशन, इम्प्रोवाइजेशन एवं सीन वर्क पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों द्वारा तैयार किये गये नाटक का मंचन भी किया जाएगा। कार्यशाला का समय सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे रहेगा।
अग्निवीर सेना भर्ती रैली के संबंध में बैठक 5 को
उदयपुर, 30 मई। उदयपुर जिले में आयोजित होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती रैली वर्ष 2024-25 की व्यवस्थाओं के संबंध में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक बुधवार 5 जून को सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट ने दी।
