श्री सम्मेद शिखर पंच तीर्थ यात्रा सकुशल संपन्न, अयोध्या होते हुए उदयपुर वापसी
उदयपुर | महावीर नवयुवक मंडल, सुंदरवास (उदयपुर) द्वारा आयोजित पंच तीर्थ एवं सनातन धर्म यात्रा के अंतर्गत 350 यात्री हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ अपनी यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए जैन धर्म के प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे। मंडल के सचिव श्री भूपेश खमेसरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 दिवसीय यह भव्य यात्रा उदयपुर से ट्रेन द्वारा प्रारंभ होकर पाटलिपुत्र से बस द्वारा श्री सम्मेद शिखरजी पहुँची। वहाँ से यह यात्रा रिजुबालिका तीर्थ, लछवाड़ जी तीर्थ, काकंदी तीर्थ, गुणिया जी तीर्थ, राजगीर तीर्थ, पावापुरी तीर्थ, नालंदा, कुंडलपुर तीर्थ…
