एक शाम गौ सेवा के नाम भक्ति संध्या व हाउजी गेम्स का भव्य आयोजन 11 जनवरी को
उदयपुर। गुरु कमल चंद्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में “एक शाम गौ सेवा के नाम” भक्ति संध्या का आयोजन 11 जनवरी रविवार को शाम 6 बजे सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, उदयपुर में किया जायेगा। ट्रस्ट की महासचिव स्वीटी जैन ने बताया कि यह भव्य भक्ति संध्या हाउजी गेम्स के साथ संपन्न होगी। कार्यक्रम के माध्यम से एकत्रित की गई संपूर्ण राशि से 12, 13, 14 व 15 जनवरी को उदयपुर एवं आसपास की 21 गौशालाओं में गौ माता के लिए महाप्रभु प्रसाद वितरित किया जाएगा। जिसमें 21 क्विंटल लापसी, 21,000 किलो चारा, 2100 रोटियां, गुड़ एवं 21 किलो खोपरा…
