13वें फॉर्मरली इंडिया CSR एवं ESG समिट का समापन नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व को जनकल्याण और समावेशी विकास से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित 13वें फॉर्मरली इंडिया CSR एवं ESG समिट का समापन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में हुआ। नारायण सेवा संस्थान एवं सीएसआर बॉक्स के तत्वावधान में आयोजित समिट में करीब 2,000 कॉरपोरेट प्रतिनिधियों और एनजीओ ने सहभागिता की। समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने संस्थान की सेवा यात्रा और दिव्यांगजनों के उपचार, सुधारात्मक शल्य चिकित्सा, कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स, पुनर्वास तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े…
वरिष्ठ गैस्ट्रो एवं लिवर सर्जन डॉ. हेमंत जैन ने किया जटिल ऑपरेशन, चार दिन में मिली अस्पताल से छुट्टी उदयपुर। गीतांजलि हॉस्पिटल में वरिष्ठ गैस्ट्रो एवं लिवर सर्जन डॉ. हेमंत जैन और उनकी टीम ने 80 वर्षीय महिला की पित्त नली की गंभीर बीमारी का दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया। मरीज की पित्त नली में कई पथरियां, संक्रमण और पित्त नली का असामान्य रूप से 3.5–4 सेंटीमीटर तक फैल जाना इस सर्जरी को चुनौतीपूर्ण बना रहा। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर रही और चौथे दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 25–30 वर्षों से परेशान थी मरीज : मरीज पिछले 25–30 वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। कई जगह उपचार कराने के बावजूद बीमारी का सही निदान नहीं हो पाया था। गीतांजलि हॉस्पिटल में जांच के दौरान पित्त नली की जन्मजात विकृति, जिसे कोलेडोकल सिस्ट यानी पित्त नली की गांठ कहा जाता है, का पता चला। इस बीमारी में पित्त नली असामान्य रूप से फैल जाती है। इससे पथरी बनने, बार-बार संक्रमण होने और लंबे समय में पित्त नली के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। दूरबीन विधि से निकाली गांठ, छोटी आंत से जोड़ी पित्त नली : मरीज की अधिक उम्र और बीमारी की जटिलता को देखते हुए डॉ. हेमंत जैन ने लैप्रोस्कोपिक विधि से सर्जरी की। इसमें लैप्रोस्कोपिक कोलेडोकल सिस्ट एक्सीजन विद हेपेटिकोजेजुनोस्टॉमी प्रक्रिया के तहत असामान्य रूप से फैली पित्त नली की गांठ को पूरी तरह निकालकर पित्त के प्रवाह को दोबारा स्थापित करने के लिए पित्त नली को छोटी आंत से जोड़ा गया। जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज की रिकवरी संतोषजनक रही और उन्हें चार दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पित्त…
साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी ने समझाई समवशरण की महत्ता, 48 मिनट की साधना से मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ने का संदेश उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में गुरुवार को नियमित प्रवचन के दौरान साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि 84 लाख योनियों में भटकने के बाद दुर्लभ मनुष्य जन्म प्राप्त होता है। इस अनमोल अवसर को संसार के मोह-माया में गंवाने के बजाय आत्मकल्याण और आध्यात्मिक उन्नति में लगाना चाहिए। आत्मा के कल्याण का मार्ग दिखाने वाले शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए गुरु भगवंतों का मार्गदर्शन आवश्यक है। साध्वीश्री ने समवशरण की व्यवस्था का वर्णन करते हुए कहा…
सोने के आभूषणों पर 6 से 11 प्रतिशत मेकिंग चार्ज, हीरे और पोल्की ज्वेलरी पर 100 प्रतिशत मेकिंग चार्ज की छूट से महिलाएं आकर्षित उदयपुर। करवा चौथ के पावन पर्व पर उदयपुर के आभूषण बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रतिष्ठित अलंकार ज्वेलर्स के शोरूम पर गुरुवार को खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। आकर्षक डिजाइन और विशेष छूट के चलते शोरूम में ग्राहकी का उत्साह देखते ही बन रहा है। स्थिति यह रही कि बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं को अपनी पसंद के आभूषण खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना…
राकेश गोठवाल अध्यक्ष और विनोद पोखरा मुख्य कार्यकारी ट्रस्टी निर्वाचित उदयपुर। श्री नामदेव टांक क्षत्रिय समाज संस्थान के संपन्न हुए चुनाव में राकेश गोठवाल को अध्यक्ष तथा विनोद पोखरा को मुख्य कार्यकारी ट्रस्टी चुना गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद समाजजनों में हर्ष का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने आशा जताई कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज के विकास, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश गोठवाल और मुख्य कार्यकारी ट्रस्टी विनोद पोखरा के…
मेहंदी लगाने से नहीं, मेहनत से फल मिलता है उदयवुर। देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में भक्तामर अनुष्ठान के पश्चात करवा चौथ के पावन पर्व पर बोलते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि मात्र सज-धज कर मेहंदी आदि लगाने से ही जीवन में सुख-शांति का संचार नहीं होता। हाथों में आभूषणों के साथ-साथ मेहनत का रंग लगाना भी आवश्यक है। बिना श्रम कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं कर सकता। जिन्होंने भौतिक या आध्यात्मिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत की है, वे ही जीवन में ऊपर उठकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके हैं। सभा में प्रवर्तक…
प्रदेश कार्यालय में जिला कार्यकारिणी और महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक, समाजहित के मुद्दों पर होगा मंथन उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल 31 अक्टूबर, शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों में खासा उत्साह है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उदयपुर प्रवास के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस दौरान महासभा की भावी योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श होगा। उन्होंने…