अग्नि योग’ से दिया संदेश मुश्किल हालात में भी मन शांत रखने का संदेश
उदयपुर 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर के निकटस्थ थुर गांव के उभरते युवा योग प्रशिक्षक शुभम पुर्बिया एवं योग प्रशिक्षणार्थी छोटे छोटे बच्चो ने जून महीने की इस गर्मी में अग्नि के बीच योग कर 'योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड' में अपना नाम दर्ज कराया है। योग प्रशिक्षक की देखरेख में मोविस सुथार, विहान पटेल, खुशी डांगी, हिमाक्ष डांगी, भावेश वैष्णव, यश डांगी ने इस रिकार्ड में भाग लेकर एक ऐसा हैरतअंगेज और अनूठा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। शुभम ने बताया कि नौतपा के दौरान अग्नि चक्र के बीच योग…
