Day: April 11, 2026

5 दिवसीय राजस्थान स्टेट अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता आज से

5 दिवसीय राजस्थान स्टेट अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता आज से

उदयपुर। राजस्थान टेनिस एसोसिएशन की ओर से 5 दिवसीय राजस्थान स्टेट इन्दरसिंह बारहठ अन्तर जिला एवं ओपन जूनियर्स लान टेनिस प्रतियोगिता 12 अप्रेल से राजस्थान कृषि महाविद्यालय एवं सुखाड़िया वि.वि.के टेनिस कोर्ट पर आयोजित होगी। जिला लाॅन टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं आयोजन सचिव डाॅ.दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि इस लान टेनिस प्रतियोगिता में 10,12,14,16 एवं 18 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इस अन्तर जिला प्रतियोगिता हेतु लगभग 15 जिलों जयपुर,अजमेर, बीकानेर,जोधपुर,चुरू,हनुमानगढ़,पाली,जालोर, आदि टीमों की प्रविष्टियंा प्राप्त हो चुकी है। ये मुकाबले आरसीए एवं सुविवि के टेनिस कोर्ट पर आयोजित होंगे।…
Read More
महात्मा ज्योतिबा फुले: महिला शिक्षा के अग्रदूत और समाज सुधार के प्रेरणास्रोत

महात्मा ज्योतिबा फुले: महिला शिक्षा के अग्रदूत और समाज सुधार के प्रेरणास्रोत

उदयपुर, 11 अप्रैल। महात्मा ज्योतिबा फुले भारतीय समाज सुधार आंदोलन के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना। उनका प्रसिद्ध ध्येय वाक्य—“विद्या बिना मति गई, मति बिना नीति गई…”—आज भी समाज के समग्र विकास का मार्गदर्शन करता है। 11 अप्रैल 1827 को पुणे में जन्मे ज्योतिबा फुले साधारण माली परिवार से थे। प्रारंभिक जीवन में ही माता के निधन और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने शिक्षा का महत्व समझा और 21 वर्ष की आयु में अपनी पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1840 में उनका विवाह सावित्रीबाई फुले से हुआ, जो आगे चलकर देश की…
Read More
महात्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, आदर्श अपनाने का संकल्प

महात्मा ज्योतिबा फूले को किया नमन, आदर्श अपनाने का संकल्प

चार दिवसीय डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों का आगाज उदयपुर, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश भर में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के चार दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती के अवसर पर हुआ। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फूले को पुष्पाजंलि अर्पित करने के कार्यक्रम हुए। उदयपुर में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ईडब्ल्यूएस कॉलेज स्तरीय कन्या छात्रावास में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरमा राम रहे।…
Read More
सामाजिक क्रांति के अग्रणी ज्योतिबा फुले देश के प्रेरणा पूंज: सामर

सामाजिक क्रांति के अग्रणी ज्योतिबा फुले देश के प्रेरणा पूंज: सामर

जयंती पर संगोष्ठी लघु फिल्म प्रदर्शन व पुष्पांजलि फुले दंपति के नाम पर मार्ग व मूर्तियां स्थापित करने का संकल्प उदयपुर . ज्योतिराव फुले जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उन पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडी चारण ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र साहू, देवनारायण…
Read More
भाजपा स्थापना दिवस पर बड़गाँव मंडल में लाभार्थियों का सम्मान महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

भाजपा स्थापना दिवस पर बड़गाँव मंडल में लाभार्थियों का सम्मान महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में शनिवार को शहर भाजपा उदयपुर के बड़गाँव मंडल की ओर से ग्राम पंचायत वाटी में लाभार्थी सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल और समाज सेवी बंसीलाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित  लाभार्थियों का भाजपा बड़गांव मंडल द्वारा सम्मान किया गया। जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर लाभार्थियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अपने जीवन स्तर में आए सकारात्मक बदलाव के लिए देश…
Read More
अहंकार का धनुष टूटता है तभी सीता रूपी भक्ति वरमाला डालती है  : पुष्कर दास महाराज

अहंकार का धनुष टूटता है तभी सीता रूपी भक्ति वरमाला डालती है  : पुष्कर दास महाराज

- रामकथा में चौथे दिन राम सीता विवाह संपन्न हुआ   उदयपुर, 11 अप्रेल।  सर्वेश्वर महादेव मंदिर,डोरे नगर, सेक्टर 3 में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय रामकथा के चौथे दिन पुष्कर दास महाराज ने कहा राम की बाल लीला की व्याख्या करते हुए महाराज ने कहा जिस तरह प्रभु राम में बचपन से गुणों का सागर था उसी तरह आजकल बच्चों को सही संस्कार देने की जरूरत है। बच्चे की पहली गुरु मां होती है, आजकल बच्चे नशे की ओर ज्यादा प्रभावित हो रहे है। कथा के माध्यम से घर घर…
Read More
भाजपा शहर जिला द्वारा सुंदरसिंह भंडारी जयंती पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन स्वर्ण जयंती पार्क पर 

भाजपा शहर जिला द्वारा सुंदरसिंह भंडारी जयंती पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन स्वर्ण जयंती पार्क पर 

उदयपुर, 11 अप्रैल 2026। जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुंदरसिंह भंडारी की जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो कार्यक्रम भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया के नेतृत्व में होगा। प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सामर ने बताया कि यह  कार्यक्रम दिनांक 12 अप्रैल 2026 रविवार को प्रातः 8:30 बजे से 10:00 बजे तक स्वर्ण जयंती पार्क गोवर्धन सागर पाल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भंडारी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर…
Read More
डॉ. एस.बी. नागर को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा

डॉ. एस.बी. नागर को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा

उदयपुर/  नागर राजस्थान विद्यापीठ   के संघटक माणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी सांयकालीन महाविद्यालय एवं फेकल्टी ऑफ रिहेबिलिटेशन साईंसेज के डीन डॉ. सत्यभूषण नागर को फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास के क्षेत्र मे किये गए श्रेष्ठ अकादमिक कार्यों के लिए जयपुर मे आयोजित राजस्थान फिजियोथेरेपी समिट 2026  के समापन समारोह मंे  मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार मे उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. नागर द्वारा सात पुस्तकें व तीस से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित किये गए है तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय काँफेन्स मे पचास से अधिक पेपर प्रस्तुत किये गए हैं एवं दो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के…
Read More
माल की टूस (मीठानीम) में श्री लुणेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव 15 से

माल की टूस (मीठानीम) में श्री लुणेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव 15 से

उदयपुर। वल्लभनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम माल की टूस (मीठानीम) में स्थित श्री लुणेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना महोत्सव के अवसर पर नौ दिवसीय नव कुंडात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन 15 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान भोलेनाथ की कृपा से मंदिर परिसर में कलश एवं ध्वजदंड स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि यह नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ विश्व कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, पूजन एवं भक्ति…
Read More
छप्पन भोग बना आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का संगम, हरि गौशाला में भव्य आयोजन

छप्पन भोग बना आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का संगम, हरि गौशाला में भव्य आयोजन

उदयपुर। गुरु कमल चंद्र रोशन गोसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रघुनाथपुरा स्थित हरि गौशाला में 108 गौशालाओं में चल रही छप्पन भोग श्रृंखला के तहत दूसरा भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने सहभागिता निभाते हुए श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सरला सिंघवी चेरिटेबल ट्रस्ट के मानद सचिव डॉ. श्याम एस. सिंघवी ने कहा कि छप्पन भोग केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने गौ माता को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि गौ सेवा के प्रति समाज में बढ़ती जागरूकता…
Read More
error: Content is protected !!