जरगाजी पर विशाल भजन संध्या गुरुवार को
पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया देंगे भजनों की प्रस्तुतियां महामेघ धर्म जागरण यात्रा का किया जाएगा स्वागत गोगुंदा। सायरा क्षेत्र के पलासमा गांव के समीप स्थित जरगाजी नया स्थान तीर्थस्थल पर आज गुरुवार शाम 5 बजे महामेघ धर्म जागरण यात्रा पहुंचेगी। यात्रा के आगमन पर जरगाजी विकास ट्रस्ट एवं मेघवाल समाज के लोग पारंपरिक तरीके से स्वागत करेंगे। वहीं रात 8 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें पद्मश्री से सम्मानित कबीर भजन गायक प्रहलाद सिंह टिपानिया अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ट्रस्ट उपाध्यक्ष नाना लाल मेघवाल ने बताया कि यह यात्रा 30 मार्च को भीलवाड़ा जिले के झरणा महादेव तीर्थस्थल स्थित…
