पटरी पर लौटेगी व्यावसायिक सिलेण्डरों की आपूर्ति व्यवस्था
जिला कलक्टर ने ली बैठक औसत खपत का 20 प्रतिशत होगी आपूर्ति प्रतिदिन 86 सिलेण्डर चिकित्सा व शिक्षण संस्थाओं को - होटल-रेस्टोरेंट को मिलेंगे 70 सिलेण्डर उदयपुर, 16 मार्च। जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की सीमित उपलब्धता को देखते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में अधिकारियों, गैस वितरकों तथा हितधारकों की बैठक हुई। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक की मासिक औसत खपत के 20 प्रतिशत के आधार पर गैस आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला रसद अधिकारी प्रथम…
