जैन धर्म के पांच रंगों में रंग गई फतहसागर पाल, 108 की पांच कतार की मानव श्रृंखला ने दिया अहिंसा और शांति का संदेश
- श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत अहिंसा पीस वॉक का आयोजन - नवकार मंत्र और जैन भजनों से रविवार की सुबह हुई भक्तिमय, उमड़े सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं उदयपुर, 22 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले 20 दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में रविवार 22 मार्च को फतेहसागर पाल पर अहिंसा पीस वॉक का आयोजन किया गया परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि महावीर जैन परिषद उदयपुर के तत्वावधान में महावीर जैन नवयुवक मंडल सुंदरवास द्वारा फतहसागर पाल पर एक अनूठा…
