Day: March 21, 2026

1100 से अधिक प्रतिभागियों ने खेला भगवान महावीर जन्मोत्सव पर म्यूजिकल जैन भक्ति तंबोला (हाउजी) खेल

1100 से अधिक प्रतिभागियों ने खेला भगवान महावीर जन्मोत्सव पर म्यूजिकल जैन भक्ति तंबोला (हाउजी) खेल

- श्रमण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय आयोजन का दूसरा चरण शुरु - बीस दिनों तक झीलों की नगरी में अलग-अलग आयोजन कर जन्मोत्सव मना रहा है जैन समाज - जैन क्विज प्रतियोगिता के 20 तत्ववेत्ताओं को वितरित किए पुरस्कार - मेरे मन में पारस नाथ तेरे मन में पारस नाथ..., रूमक-झुमक पधारों म्हारा भैरूजी... बजे कुण्डलपुर में बधाई म्यूजिकल गीतों पर झुमने पर मजबूर हुए श्रोता उदयपुर, 21 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले 20 दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में शनिवार को 21 मार्च…
Read More
विधायक पहुंचे खेलगांव, तैराकी शिविर का अवलोकन

विधायक पहुंचे खेलगांव, तैराकी शिविर का अवलोकन

खिलाड़ियों से किया संवाद, बढ़ाया हौंसला उदयपुर, 21 मार्च। राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजनान्तर्गत ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च से चयनित खिलाड़ियों के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता एवं युडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देशन में महाराणा प्रताप खेलगांव के तरणताल में आवासीय प्रशिक्षण जारी है। शनिवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शिविर का अवलोकन कर खिलाड़ियों से संवाद किया। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि शिविर में आए तैराकों को प्रातःकालीन सत्र में खेल गतिविधि, योगा एवं तैराकी खेल के सम्बन्ध में तैराकों को जानकारी प्रदान की गई। प्रातःकालीन सत्र में शहर विधायक ताराचंद…
Read More
विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत 

विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत 

बाँसवाड़ा, 20 मार्च, गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू) बांसवाड़ा द्वारा जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और विस्तार प्रदान करने के उद्देश्य से गठित 4 सदस्यी जनसंपर्क सलाहकार मंडल में जनसंपर्क विशेषज्ञ एवं राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (रा.प्र.) आयोग राजस्थान सरकार के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को कुलगुरु प्रो.केशव ठाकुर द्वारा सलाहकार जनसंपर्क नामित किया गया है। कुलगुरु प्रो. केशव ठाकुर की अध्यक्षता में गठित इस जनसंपर्क सलाहकार मंडल में जनसंपर्क, मीडिया, शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। सलाहकार मंडल विश्वविद्यालय की हितकारी नीतियों, कार्यक्रमों -विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, नवाचारों और शैक्षणिक गतिविधियों…
Read More
चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर

मुख्य सचिव का उदयपुर प्रवास मुख्य सचिव ने किया आरएनटी मेडिकल कॉलेज का दौरा आरएनटी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी से संवाद उदयपुर, 21 मार्च। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास अपने उदयपुर प्रवास के दूसरे दिन शनिवार सुबह रविन्द्रनाथ टैगौर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरएनटी मेडिकल कॉलेज) पहुंचे। यहां उन्होंने सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पीटल और ट्रोमा एण्ड सर्जिकल इमरजेंसी युनिट का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज फैकल्टी से संवाद भी किया। इसमें उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने क लिए सुझाव आमंत्रित किए। साथ ही रिसर्च पर फोकस करने की सलाह दी। मेरा अस्पताल-मेरी जिम्मेदारी और सेतु की…
Read More
हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग

हाईवे पर चलते ट्रेलर में लगी आग

—अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर सड़क पर दूसरी तरफ चला गया उदयपुर। गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर चलते ट्रेलर से नीचे कूद गया। जिसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को कूदकर दूसरी तरफ चला गया। आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया गया। घटना गोगुंदा इलाके में भव्या पैलेस के ठीक सामने की है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर गोगुंदा से उदयपुर की तरफ जा रहा था। अचानक ट्रेलर के इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले…
Read More
मादडी बांध के खोले गेट, तीनों बांधो का पानी पहुंच रहा है झीलों में

मादडी बांध के खोले गेट, तीनों बांधो का पानी पहुंच रहा है झीलों में

—पिछोला और फतहसागर का जलस्तर 10-10 फीट किया जाएगा उदयपुर। झीलों को भरने के लिए शनिवार मादडी बांध के गेट खोल दिए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को आकोदड़ा और अलसीगढ़ बांध के गेट खोले जाने के बाद अब तीनों बांधों का पानी झीलों में पहुंच रहा हैं इससे पिछोला और फतहसागर झील का जलस्तर बढ जाएगा। जल संसाधन विभाग ने प्लानिंग के तहत शुक्रवार को आकोदड़ा बांध के गेट एक-एक फीट तक खोले गए थे। वहां से निकले पानी ने करीब 10 घंटे का लंबा सफर तय किया। यह पानी अमरजोक नदी और नांदेश्वर चैनल से होता हुआ देर…
Read More
तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव का आगाज

तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव का आगाज

मेवाड महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे देशी—विदेशी पर्यटक शाही गणगौर की सवारी होती है आकर्षण का केन्द्र उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव का आगाज शनिवार को हो गया। पहले दिन दोपहर बाद से मेवाड़ महोत्सव की रंगत ओल्ड सिटी में देखने को मिली और शाम को अलग— अलग समाजों की महिलाएं गणगौर को सिर पर धारण सवारी के रूप में गणगौर घाट पर पहुंची। इससे पहले जगदीश चौक पर महिलाओं ने गणगौर के साथ नृत्य भी किया जो कि आकर्षण का केन्द्र रहा। राजसी ठाट-बाट के साथ पिछोला झील की लहरों के संग…
Read More
भारतीय किसान संघ, जिला उदयपुर की बैठक में ग्राम समितियों का संकल्प, 50वीं स्वर्ण जयंती पर सदस्यता अभियान की तैयारी

भारतीय किसान संघ, जिला उदयपुर की बैठक में ग्राम समितियों का संकल्प, 50वीं स्वर्ण जयंती पर सदस्यता अभियान की तैयारी

उदयपुर, 21 मार्च 2026: भारतीय किसान संघ, जिला उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक आज बलराम भवन, प्रांत कार्यालय सविना में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ ध्वज फहराकर किया गया। प्रांत संगठन मंत्री श्री परमानंद जी ने आगामी प्रांतीय कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10, 11 एवं 12 अप्रैल को प्रतापगढ़ में होने वाली बैठक में प्रत्येक तहसील से अध्यक्ष, मंत्री, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख एवं प्रचार प्रमुख भाग लेंगे। साथ ही, संघ के 50 वें स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 2027 से सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व, उदयपुर जिले की प्रत्येक तहसील की 500 पंचायतों…
Read More
मार्ग आमंत्रण से शहर को दिया गया निमंत्रण, आज भव्य शोभायात्रा

मार्ग आमंत्रण से शहर को दिया गया निमंत्रण, आज भव्य शोभायात्रा

आज भव्य शोभायात्रा, धर्मसभा आज रेपरिया बालम फेम अशोक विश्नोई देंगे प्रस्तुति उदयपुर, 21 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में 22 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा, धर्मसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में बहुत उत्साह और उल्लास है। कल शहरवासियों को शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों, व्यापारियों एवं समाजजनों से संपर्क किया तथा उन्हें परिवार सहित शोभायात्रा में आने का न्योता दिया। मार्ग आमंत्रण के दौरान शहर में नववर्ष को लेकर उत्साह का वातावरण…
Read More
दो दिवसीय नवपद ओली आराधना एवं एकादशान्हिका महोत्सव 24 से

दो दिवसीय नवपद ओली आराधना एवं एकादशान्हिका महोत्सव 24 से

उदयपुर। श्रीमती सुरेखादेवी लोढ़ा चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा वल्लभनगर स्थित मोती कृष्ण गोधाम में नवपद ओली आराधना एवं श्री नाकोड़ा कामधेनु पार्श्वनाथ जिनालय की द्वितीय वर्षगाँठ के उपलक्ष में 24 मार्च से एकादशान्हिका महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि पन्यास निरागरत्न विजय म. सा.,साध्वीश्री कीर्तिरेखाश्रीजी म. सा. के सुशिष्या की निश्रा में ओली एवं ध्वजा महोत्सव समारोह आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को धारणा एवं 25 मार्च को अत्रनपद ओली आराधाना एवं ध्वजा महोत्सव आयोजित होगा। 3 अप्रेल को पारणा हांेगा। उन्होंने बताया कि नवपद आयम्बिल से जैनशासन के…
Read More
error: Content is protected !!