जैन क्विज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित, जावरिया ने जीता तत्ववेत्ता का खिताब
- भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 - जैन म्यूजिकल भक्ति तम्बोला आज, शनिवार 21 मार्च उदयपुर, 20 मार्च। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में 12 मार्च को आयोजित जैन क्विज प्रतियोगिता के 756 प्रतिभागियों में मंजूलता जावरिया ने तत्ववेत्ता का खिताब जीत कर प्रथम भाग्यशाली महिला रही। परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सभी प्रतिभागियों में से 20 प्रतिभागियों ने शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए। जिनका परिणाम गोटी डालकर निकाला गया। जिसमें मंजूलता जावरिया प्रथम,…
