दमाशों ने दिन दहाडे किया बुजुर्ग का अपहरण, जमकर की मारपीट
—बडगांव थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, जांच शुरू — भूमाफियाओं की नजर है बुुजुर्ग की जमीन पर उदयपुर। शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक बुुजुर्ग का अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग के अपहरण के बाद उसके साथ बदमाशों ने मारपीट की लेकिन कुछ देर बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसे छोड दिया। जिससे बुजुर्ग जैसे तैसे कर अपने घर पहुंचा और परिजनों को आप बीती बताई। इसके बाद परिजन बडगांव थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।…
