Day: March 8, 2026

महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम कार्यक्रम में नाट्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम कार्यक्रम में नाट्य प्रस्तुतियों ने बांधा समां

नारी गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित हुई समाज की महिला विभूतियां उदयपुर। श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में खचाखच भरे टाउनहाॅल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर आज महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक शाम ब्राह्मी सुंदरी के नाम आयोजित सांस्कृतिक नृत्य नाटिका प्रतियोगिता में जैन समाज की महासतियाूु के जीवन चरित्र को दर्शाया गया। जिसमें सभी प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस प्रतियोगिता में समाज की सभी महिला मंडलों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम में चार चंाद लगा दिये। महिला विंग की संयोजिका श्रीमती अंजना गंगवाल,मंजू गदावत, ज्योत्सना जैन,अर्चना चित्तौड़ा, कविता सापढ़िया, ऊषा कुणावत…
Read More
नारी दो परिवारों का गौरव : फत्तावत

नारी दो परिवारों का गौरव : फत्तावत

- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पांच महिला शक्ति को नारी गौरव अलंकरण से अलंकृत किया  - श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ का आयोजन  उदयपुर 8 मार्च । सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था संस्था श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पांच विशिष्ट महिलाओं को नारी गौरव अलंकरण से अलंकृत किया गया। न्यू भूपालपुरा स्थित निजी रिसॉर्ट में आयोजित महिला दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी दो परिवारों की गौरव होती है। यदि नारी फिट होगी तो…
Read More
भारतीय नववर्ष पर 18 से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन एवं 22 को शोभायात्रा भारतीय नववर्ष परंपरा, संस्कृति और एकता का उत्सव: धनराज – भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति, उदयपुर

भारतीय नववर्ष पर 18 से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन एवं 22 को शोभायात्रा भारतीय नववर्ष परंपरा, संस्कृति और एकता का उत्सव: धनराज – भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति, उदयपुर

उदयपुर, 8 मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर भारतीय नववर्ष का उत्सव इस वर्ष भी शहर में उत्साह, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन के भागीरथ सभागार में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गयी। बैठक में संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने पिछले वर्ष आयोजित भारतीय नववर्ष कार्यक्रम का स्वरूप एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् समिति के संरक्षक विष्णु शंकर नागदा ने इस वर्ष होने वाले आयोजनों की…
Read More
महावीर जयंती महोत्सव : महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 की ट्रॉफी का हुआ अनावरण 

महावीर जयंती महोत्सव : महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 की ट्रॉफी का हुआ अनावरण 

- ऑक्शन द्वारा सकल जैन समाज की 43 टीमों के 258 खिलाडिय़ों का चयन  - 13 से 15 मार्च को आयोजित होगी तीन दिवसीय प्रतियोगिता  उदयपुर 8 मार्च। महावीर जैन परिषद उदयपुर के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत भारतीय जैन संघटना यूथ विंग की ओर से 13 से 15 मार्च को आयोजित होने वाली महावीर जैन प्रीमियर लीग 2 की ट्रॉफी का अनावरण कॉलेज रोड स्थित निजी होटल के सभागार में सकल जैन समाज उदयपुर के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में, खमनोर तहसीलदार डॉ सुरेश नाहर की अध्यक्षता…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलसी फसल का खेत दिवस आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलसी फसल का खेत दिवस आयोजित

उदयपुर, 8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टीएसपी गांव गुढ़ली, ब्लॉक कुराब ड, उदयपुर में अलसी फसल पर क्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टीएसपी परियोजना के अंतर्गत जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के स्कूल ऑफ अग्रीकलचरल साइंसेस द्वारा आईसीएआर-भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 85 जनजातीय महिला एवं पुरुष कृषकों ने भाग लिया। उपस्थित किसानों ने अलसी फसल की सराहना की तथा इसकी उपयोगिता और लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर गुढ़ली एवं कर्माल गांव के चयनित टीएसपी कृषकों को 65 अनाज भंडारण डिब्बों…
Read More
निपुण रेंजर शिविर में मनाया महिला दिवस

निपुण रेंजर शिविर में मनाया महिला दिवस

उदयपुर, 8 मार्च। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में पांच दिवसीय निपुण रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदयनिवास उदयपुर पर किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महाविद्यालय की छात्राओं के साथ मनाया गया। सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा निबंध, कविता, चित्रकला, वेस्ट ऑफ़ बेस्ट प्रतियोगिता करवाई गई। इसके साथ ही  ग्रुप खेल जिसमें अपने समूह के साथ रहकर जिक जैक रेस, गुब्बारा, रेड लाइट ग्रीन लाइट, इन आउट खेल प्रतियोगिता करवाई…
Read More
पंच गौरव योजना : ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च तैराकी प्रतियोगिताएं सोमवार से

पंच गौरव योजना : ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च तैराकी प्रतियोगिताएं सोमवार से

प्रथम चरण में चार ब्लॉक की प्रतियोगिता खेरवाड़ा में उदयपुर, 8 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल पर प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर में तैराकी प्रतिभाओं को तलाशने तथा तराशने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में नवाचार किया जा रहा है। पंच गौरव में एक जिला-एक खेल के तहत शामिल तैराकी को प्रोत्साहित करने जिले में प्रारंभ किए जा रहे टेलेन्ट सर्च के तहत सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाओं का प्रथम चरण सोमवार से खेरवाड़ा में शुरू होगा। जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि 9 मार्च 2026 को…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन

सशक्त महिला, सशक्त समाज व सशक्त राष्ट्र की आधारशिला पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान और माता यशोदा पुरस्कार वितरित हनुमानगढ़ में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण उदयपुर, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय समारोह नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर नमित मेहता और एडीजे कुलदीप शर्मा के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर…
Read More
मोनालिसा क्लब द्वारा फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन

मोनालिसा क्लब द्वारा फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन

उदयपुर। मोनालिसा कैमरा क्लब द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नेहरू गार्डन में फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्षा तमन्ना सुहालका व सचिव वैशाली मोटवानी के नेतृत्व में क्लब की सदस्याओं को फोटोग्राफर ऋषभ जैन द्वारा फोटोग्राफी की बारीकियों की जानकारी दी गई,साथ ही लेडी पेट्रोल टीम द्वारा महिला अधिनियम के बारें में सभी को अवगत कराया गया। क्लब की संरक्षक अनुपना,दीपा,साधना व मनीषा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
Read More
उदयपुर के बेटे लेफ्टिनेंट दिव्यराज सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत, जगदीश चैक में गूंजे देशभक्ति के नारे

उदयपुर के बेटे लेफ्टिनेंट दिव्यराज सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत, जगदीश चैक में गूंजे देशभक्ति के नारे

उदयपुर। मेवाड़ की धरती के लिए गौरव का क्षण उस समय देखने को मिला जब उदयपुर निवासी लेफ्टिनेंट दिव्यराज सिंह राठौड़ भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने के बाद पहली बार अपने घर उदयपुर पहुंचे। शहर में उनके आगमन पर परिवारजनों और शहरवासियों ने जोरदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट राठौड़ के स्वागत को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के ऐतिहासिक जगदीश चैक में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। जगदीश चैक पहुंचने से पहले रास्ते…
Read More
error: Content is protected !!