विद्यापीठ – मातृ संस्था की व्यवस्थापिका की बैठक सम्पन्न मातृ संस्था व विवि का 86.50 करोड़ रू. के वार्षिक बजट को किया पारित
उदयपुर 24 फरवरी / राजस्थान विद्यापीठ की मातृ संस्था जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल की व्यवस्थापिका एवं साधारण सभा के सदस्यों की बैठक मंगलवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुल प्रमुख एवं कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर की अध्यक्षता व कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में 2026-27 के लिए मातृ संस्था का 11.50 एवं विश्वविद्यालय का 75 करोड़ रू. का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने बताया कि प्रतापनगर परिसर में पन्नाधाय एवं मीरा पीठ के तहत भव्य पन्नाधाय व मीरा भवन के निर्माण का कार्य…
