Day: February 25, 2026

आदिवासी बहनों से जमीन हड़पने पर मामला दर्ज

आदिवासी बहनों से जमीन हड़पने पर मामला दर्ज

पीड़िताओं ने आईजी को दिया था परिवाद उदयपुर, 25 फरवरी: जिले के घासा क्षेत्र से जमीन हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। आठ आदिवासी बहनों ने तीन लोगों पर उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि धोखाधड़ी से अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर घासा थाने में दर्ज किया गया है। आरोपियों में शामिल दो जने पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। घासा निवासी केसी, छगुडी, टमु, नाथी, नोजी, मांगी, लाली और सीमा ने पुलिस महानिरीक्षक को दिए परिवाद में बताया कि वे सभी अशिक्षित हैं और अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती हैं। उनके पिता के…
Read More
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले पर फिर उठा सवाल

उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले पर फिर उठा सवाल

विधायक ताराचंद जैन ने सदन में मांगी कार्रवाई की समयसीमा 15 महीनों बाद भी एक भी कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं, हाईकोर्ट के निर्देशों का भी दिया हवाला उदयपुर, 25 फरवरी: शहर की राजनीति में बहुचर्चित 272 भूखंड घोटाला एक बार फिर चर्चा में है। शहर विधायक ताराचंद जैन ने बुधवार को विधानसभा में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2024 को मंत्री द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 15 महीने बीत जाने के बाद भी एक भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाया गया…
Read More

विजय–रश्मिका की हल्दी में सजा शाही रंग, पीएम मोदी ने भेजी शुभकामनाएं

संगीत समारोह में थिरके दोनों, ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे पीले फूलों से सजा विवाह स्थल, दक्षिण भारतीय रीति से होंगी रस्में उदयपुर, 25 फरवरी: झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शाही शादी का साक्षी बनी हुई है। बुधवार को होटल ‘मोमेंटोस एकाया’ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हल्दी की रस्म सम्पन्न हुई। आज मेहंदी की रस्म आयोजित की जाएगी, जबकि गुरुवार को दोनों वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेंगे। विवाह स्थल को पीले फूलों, हल्के हरे पर्दों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। दक्षिण…
Read More
मेवाड़ी रनर्स ने नई दिल्ली मैराथन 2026 में दर्ज कराए कई व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 

मेवाड़ी रनर्स ने नई दिल्ली मैराथन 2026 में दर्ज कराए कई व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 

उदयपुर.मेवाड़ी रनर्स के धावकों ने कॉग्निजेंट नई दिल्ली मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेवाड़ का नाम रोशन किया। फुल मैराथन और हाफ मैराथन दोनों श्रेणियों में टीम के सदस्यों ने उत्साह, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ पूरी की। कई धावकों ने अपने नए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय  भी हासिल किए।फुल मैराथन श्रेणी में राहुल रोत ने 3 घंटे 20 मिनट का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया। राहुल रांका ने 3:30 में फिनिश किया। कौशल सिंघल ने 3:57 , सौरव सिखवाल ने 4:05 , जीतेंद्र पटेल ने 4:06 तथा रितेश चित्तौड़ा ने 4:17 के साथ मजबूत प्रदर्शन किया।हाफ…
Read More
लैक्रोज खिलाड़ियों से राज्यपाल व मुख्यमंत्री की मुलाकात

लैक्रोज खिलाड़ियों से राज्यपाल व मुख्यमंत्री की मुलाकात

आत्मविश्वास और संकल्प को मिली नई उड़ान उदयपुर, 25 फरवरी। एशियन लैक्रोज गेम्स में भारतीय पुरुष एवं महिला टीम द्वारा सऊदी अरब के रियाद शहर में हासिल की गई ऐतिहासिक दोहरी स्वर्ण पदक उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस अभूतपूर्व सफलता में राजस्थान के जनजातीय अंचल से आए खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष आज देश के लिए प्रेरणा बन गया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद राजस्थान के इन होनहार खिलाड़ियों के सम्मान एवं मनोबल बढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों एवं…
Read More
प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव प्रथमेश का आयोजन 12 मार्च को

प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव प्रथमेश का आयोजन 12 मार्च को

तीन चरण कार्यक्रम की श्रृंखला की शुरूआत 1 मार्च को आदिनाथ विधान से होगी उदयपुर। समग्र जैन समाज की ओर से श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा ’जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, युग सृष्ठा भगवान श्री ऋषभदेव का जन्म एवम् तप कल्याणक महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ’प्रथमेश 2026’ वृहद् रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम को तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है । संस्थान के अध्यक्ष निर्मल मालवी ने बताया कि प्रथम चरण में संस्थान एवम् श्री अखिल भारतवर्षीय युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 मार्च को प्रातः 8 बजे हिरणमगरी से.…
Read More
भीलवाड़ा बना सनातन की जीवंत अयोध्या, इतिहास रच गई संत दर्शन शोभायात्रा     

भीलवाड़ा बना सनातन की जीवंत अयोध्या, इतिहास रच गई संत दर्शन शोभायात्रा     

 हजारों भक्तों की गूंज में लहराई धर्मध्वजा, शहर हुआ राममय-शिवमय  संतों के सान्निध्य में दीक्षार्थियों की नगर परिक्रमा बनी ऐतिहासिक क्षण, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा पूरा भीलवाड़ा भीलवाड़ा। धरती पर जब-जब धर्म की ध्वजा फहरती है, तब इतिहास स्वयं साक्षी बनता है और बुधवार को भीलवाड़ा ने वही गौरवशाली क्षण जिया। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह के अंतर्गत निकली संत दर्शन एवं सनातन शोभायात्रा ने पूरे नगर को राममय, शिवमय और सनातनमय बना दिया। चारों ओर भगवा पताकाएं लहराईं, जयघोष गूंजे और श्रद्धा का…
Read More
फागोत्सव में पारम्परिक गीतों पर थिरकी जज्बा वीरा की सदस्याएं, खेली फूलों की होली

फागोत्सव में पारम्परिक गीतों पर थिरकी जज्बा वीरा की सदस्याएं, खेली फूलों की होली

उदयपुर, 25 फरवरी। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र द्वारा बुधवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने पारम्परिक गीतों पर फूलों की होली खेली। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि जज्बा वीरा द्वारा आयोजित फागोत्सव में वीराओं द्वारा होली के पारम्परिक गीत गाए गए वहीं सदस्यों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। फागोत्सव कार्यक्रम में 38 वीराओं को तृप्ति झा व मीना पोखरना ने टाईटल बनाकर दिए वीरा बीना कावड़िया ने होली पर आधारित रंग बिरंगा हाउजी गेम खिला कर सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर अर्चना राठौड़ द्वारा सुंदर रंगोली बनाई…
Read More
दयश्याम मन्दिर में सत्यनारायण कथा के साथ हुआ फागोत्सव का आयोजन

दयश्याम मन्दिर में सत्यनारायण कथा के साथ हुआ फागोत्सव का आयोजन

उदयपुर, 25 फरवरी। चांदपोल स्थित ठाकुर श्री उदयश्याम जी मन्दिर में भगवान सत्यनारायण कथा के साथ फागोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुगण भजनों की सरिता पर झूम उठे। श्री उदयश्याम जी मन्दिर के संचालक अखंडप्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर प्रांगण में बुधवार को भव्य फागोत्सव एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुजारी ज्ञान सिंह द्वारा ठाकुर जी की भव्य आंगी कर मोर मुकुट धारण कराया गया। शाम को भोग पश्चात महाआरती के आयोजन आचार्य भरत वैष्णव के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात संगीतमय सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। वहीं…
Read More
बीसीआई अल्फा की ‘वर्कप्लेस विजिट’ में साझा हुए सफलता के मंत्र; बेस्ट रेफ्रिजरेशन में जुटे उदयपुर के दिग्गज उद्यमी

बीसीआई अल्फा की ‘वर्कप्लेस विजिट’ में साझा हुए सफलता के मंत्र; बेस्ट रेफ्रिजरेशन में जुटे उदयपुर के दिग्गज उद्यमी

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित बिजनेस संगठन बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल बीसीआई अल्फा द्वारा व्यावसायिक कौशल और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर माह होने वाली वर्कप्लेस विजिट इस बार बुधवार को 'बेस्ट रेफ्रिजरेशन' पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की मेजबानी बेस्ट रेफ्रिजरेशन के मालिक भरत पुरस्वानी  बेहद आत्मीय और पेशेवर ढंग से की गई, जिसमें संगठन के सदस्यों ने व्यापारिक बारीकियों को करीब से समझा। व्यवसाय विस्तार के लिए 'प्रत्यक्ष अनुभव' जरूरी-बीसीआई के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने सत्र को संबोधित करते हुए वर्कप्लेस विजिट की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "जब हम किसी सदस्य…
Read More
error: Content is protected !!