Day: February 23, 2026

शुचिता, कर्मठता व संघर्षशील जीवन का पर्याय रहे भानुकुमार शास्त्री

शुचिता, कर्मठता व संघर्षशील जीवन का पर्याय रहे भानुकुमार शास्त्री

भानुकुमार शास्त्री की पुण्यतिथि (24 फरवरी ) पर विशेष:- भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी की यात्रा के एक कर्मठ योद्वा, संस्थापक सदस्य भानुकुमार शास्त्री संघ के साधारण स्वयंसेवक से लेकर मुख्य शिक्षक, कार्यवाह, नगर कार्यवाह बाद में पार्षद, नगर परिषद् उपसभापति, विधायक, सांसद, निगम बोर्ड के अध्यक्ष व काबीना मंत्री का दर्जा उनकी लम्बी राजनैतिक यात्रा के पड़ाव रहे। लगातार संघर्ष व तत्कालीन प्रभुत्व सम्पन्न दल कांग्रेस के मुकाबले अपने दल की न्यून राजनैतिक शक्ति ने उनके मन-मानस की क्रांति को कभी मंद नही होने दिया। वे ‘भास्वान उदेष्यति’ (सूर्योदय होगा) का…
Read More
पुनर्योजी कृषि (रीजनरेटिव एग्रीकल्चर ) के महत्वता पर वार्ता

पुनर्योजी कृषि (रीजनरेटिव एग्रीकल्चर ) के महत्वता पर वार्ता

उदयपुर।  आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को विज्ञान समिति के प्रबुद्ध चिंतन प्रकोष्ठ के अंतर्गत 129वीं वार्ता सम्पन्न हुई। आज की वार्ता पुनर्योजी कृषि एवं कार्बन सिक्वेस्ट्रेशन पर एम पी यू ए टी के पूर्व निदेशक (अनुसंधान) डॉ. जी.एस. आमेटा ने दी। डॉ आमेट ने इस वार्ता में भारत में कृषि योग्य भूमि के निरन्तर निम्नीकरण और बढ़ते हुए वायु प्रदूषण तथा जलवायु परिवर्तन पर विचार व्यक्त किये। निरन्तर कृषि दोहन तथा मिट्टी में घटते कार्बन तत्व की वजह से देश में लगभग 29 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि खराब हो चुकी है। इन परिस्थितियों में कृषि को पुनर्जीवित करने की…
Read More
विश्व स्काउट दिवस – चिंतन दिवस के रूप में मनाया

विश्व स्काउट दिवस – चिंतन दिवस के रूप में मनाया

उदयपुर, 23 फरवरी। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन,देबारी में आयोजित कब मास्टर फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स शिविर में विश्व स्काउट दिवस को स्काउटिंग के जनक लार्ड  बेड़ेंन पॉवेल जयंती को  चिंतन दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों को  गार्ड ऑफ ऑनर  और  बैंड के द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  के रूप में राष्ट्रीय महासचिव- हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जी. एस शर्मा , कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव महोदय हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, नरेंद्र औदिच्य…
Read More
नेकी ग्रुप ऑफ उदयपुर का रक्तदान शिविर सफल, 101 यूनिट रक्त संग्रहित

नेकी ग्रुप ऑफ उदयपुर का रक्तदान शिविर सफल, 101 यूनिट रक्त संग्रहित

उदयपुर। सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संस्था नेकी ग्रुप ऑफ उदयपुर द्वारा चौधरी हॉस्पिटल में “रक्तदान अमृत महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। शिविर में 128 रक्त सहयोगियों ने पंजीयन कर सहभागिता निभाई, जिनमें से 101 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया।               प्रमुख राहुल निचलानी ने बताया कि शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं में सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए…
Read More
भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल की वर्कप्लेस विज़िट आज शाम को बेस्ट रेफ्रिजरेशन

भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल की वर्कप्लेस विज़िट आज शाम को बेस्ट रेफ्रिजरेशन

उदयपुर। भारत के प्रतिष्ठित बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की वर्क प्लेस विज़िट 24 फरवरी ( आज ) बीसीआई अल्फा के मेंबर भरत पुरस्वानी के प्रतिष्ठान जोगीवाड़ा, बापू बाजार के पीछे स्थित बेस्ट रेफ्रिजरेशन में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7 बजे तक चलेगा, जिसमें बीसीआई  के सदस्य उपस्थित रहेंगे। राहुल पुरुस्वानी और ऑनर भीष्म पुरुस्वानी ने बताया कि बेस्ट रेफ्रिजरेशन , सन् 1985 से स्थापित यह प्रतिष्ठित पारिवारिक व्यवसाय पिछले लगभग चार दशकों से रेफ्रिजरेशन स्पेयर पार्ट्स एवं सर्विस क्षेत्र में अपनी मजबूत और विश्वसनीय पहचान बनाए हुए है। यहां एसी, डक्टेबल एसी,…
Read More
फोटोग्राफर दिनेश कोठारी बने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मानद सदस्य

फोटोग्राफर दिनेश कोठारी बने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मानद सदस्य

उदयपुर, 23 फरवरी। प्रसिद्ध फोटोग्राफर एवं चित्रकार तथा सेवा निवृत्त आरएएस अधिकारी दिनेश कोठारी को देश की प्रतिष्ठित संस्था वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा मानद सदस्य नियुक्त किया गया है। कोठारी के फोटोग्राफ देश की शीर्ष कला संस्थाओं ललित कला अकादमी, इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट, बॉम्बे आर्ट सोसाइटी, तथा उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी में प्रदर्शित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग, राजस्थान एवं कई विदेशी संस्थाओं द्वारा भी उनकी  कृतियों को प्रदर्शित एवं पुरस्कृत किया गया है। हाल ही में आयोजित ‘बेस्ट ऑफ इंडिया’ प्रतियोगिता में भी कोठारी ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।  वाइल्ड…
Read More
राजस्थान की रेत का रूखापन आदमी को पानीदार बनाता है और झीलों में पानी नहीं वीरों की कहानियां तैरती है- चेतन औदिच्य

राजस्थान की रेत का रूखापन आदमी को पानीदार बनाता है और झीलों में पानी नहीं वीरों की कहानियां तैरती है- चेतन औदिच्य

उदयपुर, 23 फरवरी। राजधानी जयपुर के जवाहर कला केंद्र में संस्कार भारती की ओर से हुए तीन दिवसीय लोक कला संगम महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोक-चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए उदयपुर के कलाकार चेतन औदिच्य ने कहा कि राजस्थान की तासीर यह है कि रेत का रूखापन यहां आदमी को पानीदार बनाता है । यहां की मरुभूमि में जल कम है, परंतु यहां के लोगों मन गीला है । हमारा गौरव यह है कि यहां झीलों के पानी में वीरों की कहानियां तैरती है। ’ वक्तव्य उन्होंने राजस्थानी लोक : मन, मिट्टी और परंपरा का देशज…
Read More
ओडिशा के उपमुख्यमंत्री 25 को उदयपुर में

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री 25 को उदयपुर में

उदयपुर, 23 फरवरी। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री श्री केवी सिंह देव बुधवार 25 फरवरी को उदयपुर आएंगे। श्री देव बुधवार प्रातः 9ः50 बजे वायुयान द्वारा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। श्री देव उदयपुर में निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। अगले दिन 26 फरवरी को प्रातः वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Read More
उत्तर मैट्रिक छात्रवृति में आवेदन 28 फरवरी तक

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति में आवेदन 28 फरवरी तक

उदयपुर, 23 फरवरी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए  विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति येजनाओं में अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त  शिक्षण संस्थाओं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के छात्रवृति आवेदन पत्र में आक्षेप पूर्ति कराने की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग गिरीश भटनागर ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति हेतु वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति पोर्टल पर राजकीय एवं गैर राजकीय…
Read More
अमृता मेले के चौथे दिन जागरूकता की गूंज अमृता मेले के चौथे दिन निकली बाइक रैली, बेटियों को बचाने और पढ़ाने का दिया संदेश

अमृता मेले के चौथे दिन जागरूकता की गूंज अमृता मेले के चौथे दिन निकली बाइक रैली, बेटियों को बचाने और पढ़ाने का दिया संदेश

उदयपुर, 23 फरवरी। अमृता मेले के चौथे दिन महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ कई प्रभावशाली कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निर्भया कमांडो और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली को अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटर पलक गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति ने विशेष पहचान दी। रैली अमृता हाट से प्रारंभ होकर दिल्ली गेट, बाबू बाजार, जगदीश चौक, हाथीपोल और गुलाब बाग होते हुए पुनः अमृता हाट पहुंची। पूरे मार्ग में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “बाल विवाह बंद करो” और “महिला हिंसा का विरोध करो” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहरवासियों…
Read More
error: Content is protected !!