Day: February 21, 2026

कोष एवं लेखा निदेशक संध्या शर्मा का उदयपुर आगमन पर स्वागत- अभिनंदन’

कोष एवं लेखा निदेशक संध्या शर्मा का उदयपुर आगमन पर स्वागत- अभिनंदन’

उदयपुर, 21 फ़रवरी। कोष एवं लेखा निदेशक संध्या शर्मा के उदयपुर आगमन पर  स्वागत अभिनंदन किया गया। राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिशन जिला शाखा उदयपुर के मीडिया प्रभारी  जसवंत सिंह भाटी ने बताया कि टिकराज सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिलामंत्री दिनेश कुमार डांगी सहित राजस्थान अकाउंट्स एसोसिएशन जिला शाखा उदयपुर द्वारा पंचायत समिति गिर्वा सभागार में श्रीमती शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पगड़ी पहनाकर निदेशक महोदया का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व निदेशक भूपेश माथुर सहित कोषाधिकारी ग्रामीण डॉ प्रीति वर्मा, कोषाधिकारी  पार्थ शर्मा लेखाधिकारी बाबूलाल बंजारा मंचासीन रहे। एसोसिएशन संरक्षक…
Read More
विदेशी पर्यटकों ने लगाए राजस्थानी नृत्य संगीत की धुन पर  ठुमके

विदेशी पर्यटकों ने लगाए राजस्थानी नृत्य संगीत की धुन पर  ठुमके

अमृता हाट मेला मेले में अब तक 8.48 लाख की बिक्री उदयपुर, 21 फरवरी। अमृता हाट मेला के अंतर्गत आयोजित अमृता प्रीमियम लीग में चौथे दिन उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में पहुंचे विदेशी पर्यटक राजस्थान के प्रसिद्ध कालबेलिया, घूमर नृत्य की धुनों पर ठुमके लगाते नजर आए, जिससे वातावरण पूरी तरह लोक रंग में रंग गया। खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।  चम्मच रेस प्रतियोगिता में यामा कंवर प्रथम हेमलता त्रिवेदी द्वितीय एवं गीता कुमारी तृतीय स्थान पर रही। कुर्सी रेस प्रतियोगिता में…
Read More
कांग्रेस शासन में भारत को सोने की चिड़िया से सोनिया की चिड़िया बनाकर रखा गया: राठौड़ 

कांग्रेस शासन में भारत को सोने की चिड़िया से सोनिया की चिड़िया बनाकर रखा गया: राठौड़ 

अंतरराष्ट्रीय ए आई सम्मेलन में देश की छवि खराब करने का काम किया: सामर  *अंतरराष्ट्रीय ए आई सम्मिट में राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश* भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर एवं युवा मोर्चा के तत्वावधान में सूरजपोल चौराहा पर कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मंच पर राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्द्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध…
Read More
चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज का प्रथम निःशुल्क 21वां सामूहिक विवाह: 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज का प्रथम निःशुल्क 21वां सामूहिक विवाह: 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

-मात्र एक रुपए के शगुन में वैवाहिक बंधन में बंधे जोडे चौधरी मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान उदयपुर ने शनिवार को अपना प्रथम निःशुल्क 21वां सामूहिक विवाह भव्य रूप से आयोजित किया। अध्यक्ष लोकेश चौधरी की अध्यक्षता में सत्यनाम फार्म, मेघा आवास योजना (प्रतापनगर) में संपन्न इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम सुंदर चौधरी के आतिथ्य में 19 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधन बांध लिया। भव्य शोभायात्रा और तोरण रस्म: समाज प्रवक्ता शैलेंद्र चौधरी (खेमली) ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा से हुई, जो नाकोडानगर माउंट व्यू स्कूल के सामने से प्रारंभ होकर विवाह स्थल सत्यनाम फार्म…
Read More
वायलिन- दिलरुबा की जुगलबंदी पर झूमे और ओडिसी पर थिरके मन

वायलिन- दिलरुबा की जुगलबंदी पर झूमे और ओडिसी पर थिरके मन

-शिल्पग्राम में ‘ऋतु वसंत’ उत्सव में सजी शास्त्रीय सांझ -गुलजार के वायलिन और उमर के दिलरुबा का छाया जादू -कविता के ओडिसी नृत्य में शिव व कामदेव के प्रसंग हुए जीवंत उदयपुर, 20 फरवरी। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से से शिल्पग्राम में चल रहे तीन दिवसीय ‘ऋतु वसंत’ उत्सव के दूसरे प्रसिद्ध वायलिन वादक गुलजार हुसैन और दिलरुबा वादक ने कर्नाटक संगीत पद्धति के राग हंस ध्वनि में जुगलबंदी कर शास्त्रीय संगीत के रसिकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं, कविता द्विवेदी एंड ग्रुप ने आेडिसी नृत्य में शिव-सती अौर कामदेव के प्रसंगों को मुक्ताकाशी मंच पर…
Read More
लियो क्लब अशोका युवा की नई कार्यकारिणी का गठन, लिओ भूमि त्रिवेदी चार्टर अध्यक्ष मनोनीत

लियो क्लब अशोका युवा की नई कार्यकारिणी का गठन, लिओ भूमि त्रिवेदी चार्टर अध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर अशोका की यूथ विंग लियो क्लब अशोका युवा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को हुईं। लायंस क्लब अशोका उदयपुर के चार्टर प्रेसिडेंट लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि नव गठित लिओ क्लब की कमान ऊर्जावान लिओ भूमि त्रिवेदी को सोंपी गई हे। लायंस क्लब उदयपुर अशोका के सचिव श्रीचंद खथुरिया ने बताया कि संगठन के सुचारू संचालन और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी के लिए दिग्विजय राजक को सचिव नियुक्त किया गया है। वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए रजत अरोड़ा को कोषाध्यक्ष पद की कमान दी गई है। लायंस क्लब उदयपुर अशोका…
Read More
बीजेएस यूथ विंग का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

बीजेएस यूथ विंग का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

- भाविक पोखरना अध्यक्ष मनोनीत उदयपुर, 21 फरवरी। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना के युथ विंग का वार्षिक अधिवेशन सेक्टर 4 स्थित निजी रिसोर्ट में संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व संरक्षक राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य व बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में युथ विंग के अध्यक्ष जय चौधरी ने सभी सदस्यों का शब्दों द्वारा स्वागत किया गया तथा महामंत्री आयुष वक्तावत ने वर्षभर का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष भाविक पोखरना ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने यूथ विंग के कार्यों की सराहना करते हुए अल्प समय में…
Read More
वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संतों के पावन चरण, सेवा और करुणा का केंद्र हुआ आलोकित

वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संतों के पावन चरण, सेवा और करुणा का केंद्र हुआ आलोकित

उदयपुर, 21 फरवरी। शनिवार का दिन नारायण सेवा संस्थान के लिए प्रेरणादायक रहा जब संस्थान के नव-निर्मित भवन वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संतों के पावन चरण पड़े। राष्ट्र संत एवं प्रेरक वक्ता ललितप्रभ सागर महाराज तथा शांतिप्रिय सागर मुनिराज के आगमन से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से अनुप्राणित हो उठा। संतों की गरिमामयी अगवानी संस्थान के संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव द्वारा की गई। इस अवसर पर ललितप्रभ सागर महाराज श्री ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर सेवा, समर्पण और मानवता के इस धाम को आलोकित किया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात महाराज ने वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी परिसर का अवलोकन किया और संस्थान…
Read More
’नीट-पीजी आरएमसी बोर्ड के आदेश ने ओबीसी एससी एसटी मेडिकल छात्रों के कॅरियर पर खड़ा किया संकट’

’नीट-पीजी आरएमसी बोर्ड के आदेश ने ओबीसी एससी एसटी मेडिकल छात्रों के कॅरियर पर खड़ा किया संकट’

- डबल इंजन सरकार के बावजूद एक ही देश में दो नियम - राजस्थान नीट-पीजी मेडिकल काउंसलिंग बोर्ड का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी कर रहा उल्लंघन - दूसरे राज्यों से अलग आरएमसी बोर्ड का अजीबोगरीब निर्णय उदयपुर। देश में ओबीसी-एससी-एसटी के मेडिकल छात्रों के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई में एडमीशन को सुगम बनाने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिशनेशन (छठम्) ने कट ऑफ को रिवाइज्ड कर जीरो परसेंटाइल (माइनस 40) कर दिया है, वहीं राजस्थान नीट-पीजी मेडिकल काउंसलिंग बोर्ड का 18 फरवरी 2026 को जारी एक आदेश दूसरे राज्यों के ओबीसी और एससी एसटी छात्रों के…
Read More
फुलेरा दूज पर ठाकुर श्री कल्याणराय जी मंदिर में भक्तिमय उत्सव

फुलेरा दूज पर ठाकुर श्री कल्याणराय जी मंदिर में भक्तिमय उत्सव

उदयपुर। ठाकुर श्री कल्याणराय जी मन्दिर (अस्थल मन्दिर) सुरजपोल मेवाड़ मोटर्स की गली में फुलेरा दूज का पावन पर्व भक्तों द्वारा मनाया गया। जिसमें ठाकुर जी का मनमोहक श्रृंगार पुजारी दीपक वैष्णव द्वारा किया गया इस पावन पर्व पर सभी भक्तों ने अपने अपने जोड़े से श्रीकृष्ण और राधा रानी को पुष्प माला, चुनरी, चुड़ी व सुहाग की वस्तुएं चढ़ाके उनके आर्शीवाद प्राप्त किया। भक्तो ने भारी संख्या में उपस्थित होकर फूलो द्वारा ठाकुर जी व राधारानी के संग होली खेलने का आनन्द लिया व प्रसाद ग्रहण किया। फुलेरा दूज का पर्व मथुरा, वृंदावन में राधा कृष्ण विवाह उत्सव के…
Read More
error: Content is protected !!