लफ़्ज़ों की महफ़िल की मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित हुई अशोका पैलेस में
उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी एवं एक शाम उदयपुर रत्न डाॅ. इक़बाल सागर के नाम रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में संपन्न हहुई। इस अवसर पर शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाएं प्रस्तुत कर वातावरण भावपूर्ण बना दिया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी में जनवरी माह की काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिता जैन, द्वितीय स्थान शेख मुहम्मद हनीफ रजवी तथा तृतीय स्थान श्री बंसीलाल लोहार ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विशेष…
