Day: February 3, 2026

झुंझुनू पुलिस का बड़ा प्रहार: रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, कॉलेज संचालक से मांगी थी ₹2 करोड़ की फिरौती

झुंझुनू पुलिस का बड़ा प्रहार: रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, कॉलेज संचालक से मांगी थी ₹2 करोड़ की फिरौती

जयपुर 3 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में पिलानी थाना पुलिस ने रंगदारी और दहशत फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है, जिसने पिलानी के एक कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी देकर ₹2 करोड़ की फिरौती मांगी थी।   एसपी उपाध्याय ने बताया कि 27 सितंबर 2025 परिवादी संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसको विदेशी नंबरों से लगातार आ रहे कॉल उठाने पर सामने वाले ने खुद को रोहित गोदारा ग्रुप का सदस्य बताया और…
Read More
प्रतापगढ़ पुलिस का चक्रव्यूह: जोधपुर के एनडीपीएस एक्ट में 2 साल से फरार ₹10,000 का ईनामी और एमपी के एनडीपीएस एक्ट में वांछित दो तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस का चक्रव्यूह: जोधपुर के एनडीपीएस एक्ट में 2 साल से फरार ₹10,000 का ईनामी और एमपी के एनडीपीएस एक्ट में वांछित दो तस्कर गिरफ्तार

जयपुर 03 फरवरी। प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अरनोद थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जोधपुर और मध्य प्रदेश के एनडीपीएस मामलों में पिछले दो साल से फरार चल रहे दो शातिर नशा तस्करों को कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया है। इसमें एक आरोपी पर ₹10,000 का ईनाम घोषित था। *2 किलोमीटर तक जंगलों और नदी तलहटी में पीछा, फिर हत्थे चढ़ा ईनामी तस्कर* एसपी आदित्य ने बताया कि पकड़ा गया पहला आरोपी कृष्णकुमार उर्फ कारेश्वर डांगी (22) निवासी पंडुनी, जोधपुर ग्रामीण…
Read More
बाड़मेर पुलिस का ऑपरेशन खुलासा: सुहागी की बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश

बाड़मेर पुलिस का ऑपरेशन खुलासा: सुहागी की बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश

जयपुर 03 फरवरी। बाड़मेर  जिले की बाखासर पुलिस ने ऑपरेशन खुलासा के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सुहागी गांव में हुई लाखों रुपये की नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में बिना किसी सीसीटीवी फुटेज के पुलिस ने केवल अपने सूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के दम पर अपराधियों को जोधपुर से दबोच लिया। *सोते रहे दंपत्ति, कमरे की कुंडी लगा पार कर ले गए गहने* एसपी नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि वारदात बीती 20 जनवरी की रात की है। सुहागी निवासी शेषकरण चारण के…
Read More
देलवाड़ा जैन मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर घोषित करने मांग:

देलवाड़ा जैन मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर घोषित करने मांग:

राज्यसभा सांसद डांगी ने सदन में उठाया मुद्दा, बताया अद्वितीय स्थापत्य कला 3 फरवरी 2026। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने देलवाड़ा जैन मंदिरों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित करने की मांग की है। उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मंगलवार (3 फरवरी 2026) को यह मुद्दा उठाया। इस दौरान सांसद डांगी ने बताया कि राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू की अरावली पर्वत श्रृंखला की चोटी पर स्थित ये मंदिर भारतीय प्राचीन स्थापत्य कला, अद्वितीय संगमरमर शिल्पकला और सांस्कृतिक उत्कृष्टता के अनुपम उदाहरण हैं। 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच हुआ था निर्माण कांग्रेस नेता व राज्य सभा सदस्य…
Read More
संभाग स्तरीय अमृता हाट 18 से 24 फरवरी तक गांधी ग्राउंड में

संभाग स्तरीय अमृता हाट 18 से 24 फरवरी तक गांधी ग्राउंड में

उदयपुर, 3 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 7 दिवसीय संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन 18 से 24 फरवरी तक भण्डारी दर्शक मण्डप (गांधी ग्राउंड) में आयोजित किया जाएगा। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने मंगलवार को अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन किया। मेले की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त के निर्देशन में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सी.आर. देवासी की अध्यक्षता में आयुक्तालय मिनी सभागार में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री देवासी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले…
Read More
विधानसभा में बोले शहर विधायक

विधानसभा में बोले शहर विधायक

कांग्रेस केवल घोषणा करती है पर काम भाजपा सरकार में होते है - ताराचंद जैन - कांग्रेस सरकार ने दो एलिवेटेड़ रोड़ की घोषणा की पर बजट नहीं दिया, भाजपा सरकार ने एक एलिवेटेड़ रोड़ की घोषणा की और 55 प्रतिशत तक हो गया काम उदयपुर। राजस्थान विधानसभा में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में उदयपुर शहर में दो एलिवेटेड़ सडक़ों की घोषणा की थी उसमें ना तो कोई बजट का प्रावधान किया और ना ही काम शुरू करवाया, जबकि भजनलाल सरकार में घोषित एलिवेटेड़ रोड़ की घोषणा के एक ही साल…
Read More
मुख्यमंत्री ने राहडा फाउंडेशन के गोकाष्ठ अभियान को सराहा, कहा-पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने राहडा फाउंडेशन के गोकाष्ठ अभियान को सराहा, कहा-पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण

-अब होली से पूर्व गोबर की माला बनाकर आदिवासी महिलाओं को मिल रहा रोजगार उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहडा फाउंडेशन की ओर से गोकाष्ठ को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सराहना की और इसे वृहद् स्तर पर चलाने का सुझाव दिया। फाउंडेशन ने अब आदिवासी महिलाओं को प्रेरित कर होलिका दहन में उपयोग होने वाली प्राकृतिक गाय के गोबर से बनी मालाओं का स्थानीय स्तर पर निर्माण करवाने की पहल की है। उल्लेखनीय है कि जयपुर में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राहडा फाउंडेशन ने गोकाष्ठ से पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्टॉल…
Read More
मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर ने किया केके गुप्ता का सम्मान

मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर ने किया केके गुप्ता का सम्मान

- केके गुप्ता स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त हुए उदयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केके गुप्ता को स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। जिस पर मेवाड़ जन शक्ति दल उदयपुर कार्यकारिणी टीम ने गुप्ता के निवास पर जाकर उनका मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा ओढ़ाकर  स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक नरेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल, संरक्षक अतुल शर्मा और डॉ. परमवीर सिंह राव मौजूद थे। संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि केके गुप्ता की इस नियुक्ति पर संगठन ने हर्ष व्यक्त किया है और उनके…
Read More
स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम – सोशल मीडिया पर सही-गलत के भेद से रूबरू हुए विद्यार्थी

स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम – सोशल मीडिया पर सही-गलत के भेद से रूबरू हुए विद्यार्थी

उदयपुर 3 फरवरी| जिले के राजकीय विद्यालयों में आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम अंतर्गत मंगलवार को  विभिन्न स्थानों पर सत्र आयोजित किए गए जिसमें विद्यार्थियों को सोशल मीडिया सही व भ्रामक सूचनाओं में भेद से परिचय कराया गया। डाइट प्रिंसिपल शीला काहाल्या के अनुसार आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में डाइट उदयपुर के विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है जिसके तहत आज विद्यालयों में साप्ताहिक कैलेंडर अनुसार फरवरी माह के प्रथम सप्ताह की प्रदत्त थीम पर एक्टिविटी आयोजित की गई। कार्यक्रम के जिला उप समन्वयक त्रिभुवन चौबीसा के अनुसार…
Read More
कैंसर: ए से जेड पर व्याख्यान आयोजित

कैंसर: ए से जेड पर व्याख्यान आयोजित

विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13वीं मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता डॉ. महीप भटनागर, अध्यक्ष, विज्ञान समिति ने 'कैंसर: ए से जेड तक' विषय पर कैंसर के प्रकार, कारण, निदान, इम्यूनोथेरेपी, मॉलिक्यूलर थेरेपी तथा रोकथाम आदि पर विस्तृत एवं उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किया। इंजी. आर.के. चतुर ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरीश माथुर, पूर्व प्रोफेसर, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज ने की। महासचिव इंजी. एम.पी. जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि वक्ता का परिचय डॉ. के.पी. तलेसरा ने…
Read More
error: Content is protected !!