बड़गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां तेज
फिर घर-घर पीले चावल से न्यौता उदयपुर, 6 जनवरी। शहर के समीपवर्ती बड़गांव में 18 जनवरी को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन के निमित्त क्षेत्र के मंदिरों में रोजाना हनुमान चालीसा पाठ का क्रम शुरू किया गया है और इसके तुरंत बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल से सम्मेलन में आने का न्यौता दिया जा रहा है। इस विराट हिन्दू सम्मेलन में महामंडलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्मचारी (उत्तम स्वामी महाराज) का सान्निध्य रहेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वरिष्ठ टीवी पत्रकार रुबिका लियाकत होंगी, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के…
