उदयपुर में सिंगर इला अरुण की आत्मकथा ’परदे के पीछे ’ का हुआ विमोचन
बोलीं- लोक संगीत को सहेजना बेहद जरूरी उदयपुर, 13 जनवरी। बॉलीवुड सिंगर इला अरुण उदयपुर यात्रा पर पहुंचीं। इस दौरान फतहसागर झील किनारे होटल रेडिसन ब्लू पैलेस में उनकी आत्मकथा पुस्तक ’परदे के पीछे ’का विमोचन किया गया। प्रभा खेतान फाउंडेशन द्वारा एहसास-वुमेन ऑफ उदयपुर के सहयोग से पुस्तक विमोचन समारोह में पुस्तक की लेखिका इला अरुण, सह लेखिका अंजुला बेदी, चर्चित नाट्य निर्देशक भानु भारती, कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया,स्वाति अग्रवाल आदि अतिथियों ने पुस्तक ’परदे के पीछे’ का विमोचन किया। समारोह में अतिथियों का स्वागत स्वाति अग्रवाल ने किया। समारोह में गायिका इला अरुण ने अपने जीवन के…
