राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक खंड में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने के संबंध में शहर विधायक को दिया ज्ञापन
उदयपुर। रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज एवं सलंग्न चिकित्सालय समूह मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उदयपुर के महामंत्री ताराचंद मीणा ने बताया कि राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक खंड में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू कराए जाने के संबंध में संघ के अध्यक्ष भरत शर्मा के नेतृत्व में शहर विधायक ताराचंद जैन को ज्ञापन दिया गया संघ के अध्यक्ष भरत शर्मा ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय का समस्त वित्तीय लेनदेन कोषागार के माध्यम से होता है जिसमें पांच दिवसीय सप्ताह लागू है]प्रशासनिक खंड के अधिकांश कार्य सचिवालय निदेशालय चिकित्सा शिक्षा एवं निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित होते हैं…
