Year: 2025

नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

नारायण सेवा के विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर में 5000 से अधिक लोग बने लाभार्थी

उदयपुर, 21 दिसम्बर। नारायण सेवा संस्थान द्वारा रविवार को खामगांव, कोटड़ा में आयोजित विशाल निःशुल्क अन्नदान एवं वस्त्र वितरण शिविर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बना। इस सेवा शिविर में 5000 से अधिक आदिवासी, जरूरतमंद एवं वंचित लोगों ने भोजन व आवश्यक सामग्री का लाभ प्राप्त किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु में गरीब, असहाय एवं आदिवासी परिवारों को राहत प्रदान करना रहा। शिविर के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे। उन्होंने नारायण सेवा संस्थान द्वारा आदिवासी समुदाय के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान वर्षों से निःस्वार्थ…
Read More
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा गायों को मिनी ट्रक हरा चारा खिलाया

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा गायों को मिनी ट्रक हरा चारा खिलाया

उदयपुर। महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि आज जिला इकाई द्वारा बलीचा स्थित गौशाला में गायों को एक मिनी ट्रक हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सह सचिव घनश्याम मित्तल,महिला प्रकोष्ठ महा मंत्री रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीलावती मित्तल, अमिता भंडारी सरिता अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। गो शाला की सचिव सुमन बॉस द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Read More
सन्त शिरोमणि हिरदाराम की पुण्यतिथि पर सुखमणि साहब के पाठ का आयोजन

सन्त शिरोमणि हिरदाराम की पुण्यतिथि पर सुखमणि साहब के पाठ का आयोजन

उदयपुर। सन्त शिरोमणि हिरदाराम की पुण्यतिथि पर श्री झूलेलाल सेवा समिति की ओर से सुख धाम सेक्टर 9 में सुखमणि साहब के पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य पाठी हरीश रिझवानी के नेतृत्व में संगत की महिला पुरुषों ने पाठ किया। अध्यक्ष प्रताप चुघ ने सन्त हिरदाराम के जीवन के बारें में बताया कि किस तरह से उन्होने समाज सेवा को आगे बढ़ाया एव बैरागढ भोपाल में विद्यालय, महाविद्यालय, अस्पताल आदि बनवाये एव सभी को समाज सेवा के लिये प्रेरित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर झांबानी ने सन्त जी की प्रेरणा से उदयपुर में चल रहे प्रकल्पों के बारे में जानकारी…
Read More
13 दिवसीय नाकोड़ा पदायात्रा संघ रवाना

13 दिवसीय नाकोड़ा पदायात्रा संघ रवाना

उदयपुर। श्री नाकोडा भैरव मित्र मण्डल उदयपुर के तत्वावधान में 13 दिवसीय तृतीय नाकोड़ा पैदल यात्रा संघ आज रवाना हुआ। मण्डल सस्थापक सुधीर दशोरिया ने बताया कि यह 13 दिवसीय यात्रा आज आयड जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई तथा नये साल की 2 जनवरी 2026 को नाकोडा जी तीर्थ पर पंहुचेगी। मण्डल के श्रीपाल मुणेत ने बताया कि 3 जनवरी को श्री पाश्र्वनाथ भगवान तथा भैरव देव को विशाल वरघोडे के साथ 56 भोग, चुरमा भोग अर्पण किया जायेगा। मण्डल अध्यक्ष नितेश धनावत ने बताया कि आयड जैन मंदिर मे पधारे हुए सभी भक्तो के लिये राकेश धनावत की तरफ…
Read More
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने किए समयांतक मणि शिवलिंग के दर्शन

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने किए समयांतक मणि शिवलिंग के दर्शन

शिवलिंग की पूजा—अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना चित्तौड़गढ़, 20 दिसंबर: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने चितौड़गढ़ के बद्रीनाथ धाम स्थित श्री राजयोगी मेवाड़ मठ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग परंपरा से जुड़े समयांतक मणि शिवलिंग के अंशों के दर्शन किए। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के लिए गौरवपूर्ण और विश्व कल्याण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। मेवाड़ धर्म प्रमुख श्री श्री रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बताते हुए समाज में चेतना जागृत करने वाला प्रतीक कहा। इस अवसर को सनातन धर्म की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण माना जा…
Read More
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई’: 10 करोड़ की ड्रग्स और हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई’: 10 करोड़ की ड्रग्स और हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस-वे पर की कार्रवाई, 6 किलो एमडी और 3 किलो अफीम, एक पिस्टल सहित 3 जिंदा कारतूस बरामद जयपुर 20 दिसंबर। हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के कुशल निर्देशन में जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद कर दो शातिर तस्करों को दबोचा है। एसपी हरी शंकर द्वारा जिले में अवैध धंधों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत…
Read More
मार्बल फैक्ट्री में चोरी, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

मार्बल फैक्ट्री में चोरी, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

उदयपुर, 20 दिसंबर : ऋषभदेव थाना पुलिस ने मार्बल फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पाटुना चौक निवासी अविनाश भाणावत ने 16 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी फैक्ट्री अशोक भाणावत मार्बल्स प्रा.लि. कल्लाजी मंदिर के पास एनएच-48 पर स्थित है। 12 दिसंबर की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच दो महिलाएं और दो युवक फैक्ट्री परिसर में घुसकर कॉपर केबल, भारी लोहे का सामान, घन मेटल सामग्री और इन्वर्टर चोरी कर ले गए। इस पर थाना ऋषभदेव में मामला दर्ज कर जांच…
Read More
युवक की कार से हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन

युवक की कार से हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन

एक करोड़ मुआवजे और बुलडोजर कार्रवाई की मांग उदयपुर, 20 दिसंबर : शहर में स्कूटी सवार युवक की कार से कुचलकर की गई हत्या के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। मल्लातलाई निवासी आरव खोखर की मौत को पहले सड़क हादसा बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में यह सुनियोजित हत्या साबित हुई। इसके बाद मृतक के समाजजन और परिजन बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और कलेक्ट्रेट से लेकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने, मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को…
Read More
अरावली के समर्थन में वकीलों का मार्च, कलेक्ट्रेट तक पहुंचे

अरावली के समर्थन में वकीलों का मार्च, कलेक्ट्रेट तक पहुंचे

उदयपुर, 20 दिसंबर : अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर उदयपुर में शनिवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता परिषद और बार एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर बड़ी संख्या में वकील सुबह न्यायालय परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन का उद्देश्य अरावली क्षेत्र में हो रही गतिविधियों पर चिंता जताते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित करना था। कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अरावली पर्वतमाला को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने, अवैध खनन और निर्माण गतिविधियों पर सख्त…
Read More
टैंकर-कंटेनर में टक्कर के बाद भड़की आग, 10 दमकलों ने संभाली स्थिति

टैंकर-कंटेनर में टक्कर के बाद भड़की आग, 10 दमकलों ने संभाली स्थिति

उदयपुर, 20 दिसंबर : उदयपुर–अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टीडी थाना क्षेत्र के पास एक टैंकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर अग्निशमन विभाग पूरी तत्परता से मौके पर पहुंचा। 10 से अधिक दमकल वाहनों ने आग बुझाने का मोर्चा संभाला और समय रहते आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग आसपास के क्षेत्र और…
Read More
error: Content is protected !!