Year: 2024

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव की मिली जिम्मेदारी

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव की मिली जिम्मेदारी

भीलवाड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नढ्ढा व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल सन्तोष के निर्देशानुसार भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई। साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि साँसद अग्रवाल को दिल्ली के केशवपुरम जिले की शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के अनुसार सभी प्रभारियों को 1 जनवरी तक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव सम्बंधित कार्य योजना बनाकर राज्य में भाजपा के विजय संकल्प को पूरा करना है। इस निमित सांसद अग्रवाल 1 जनवरी से दिल्ली पहुचकर विधानसभा चुनाव तक क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन…
Read More
राजसमंद : शीत लहर से बचाव के लिये करे उपाय – सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल

राजसमंद : शीत लहर से बचाव के लिये करे उपाय – सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल

अस्पतालो में शीतघात से बचाव के लिये आवश्यक प्रबन्ध के निर्देश राजसमंद,26 दिसम्बर। प्रदेश व जिले में शीतलहर के प्रकोप के मध्येनजर बुर्जूग व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं एवं बच्चो का विशेष ध्यान रखे तथा बाहर खुले में ना जाने दे। फ्लू , सर्दी खांसी जुखाम के लक्षण मिलते ही नजदीकी चिकित्सा संस्थान में जाकर चिकित्सक से परामर्श ले। ये एडवायजरी सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने जनहित में जारी की है। उन्होंने बताया कि जितना हो सके घर में रहे तथा ठंडी हवा, बारिश व बर्फ से संपर्क को रोकने के लिये अनावश्यक यात्रा ना करें। खुद को…
Read More
बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध जागरूकता पोस्टर का विमोचन

बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध जागरूकता पोस्टर का विमोचन

उदयपुर, 26 दिसंबर। उदयपुर रेंज पुलिस तथा यूनिसेफ के सहयोग से बाल संरक्षण संबंधित जागरूकता के लिए संचालित कार्यक्रम पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम विषयक पोस्टर का विमोचन उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीना ने किया। उन्होंने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति बालकों के सर्वांगीण विकास में बाधक है और ऐसे बालकां को शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी विभागों और आमजन को सहयोग उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम के दौरान युनिसेफ की बाल संरक्षण सलाहकार श्रीमती…
Read More
हाइवें पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भाराराप्रा व उचित एक्सप्रेस वे की मुहिम

हाइवें पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भाराराप्रा व उचित एक्सप्रेस वे की मुहिम

तीन दिन में उदयपुर-चित्तौड़गढ हाइवें पर 40 से अधिक अनाधिकृत कट किए बंद उदयपुर, 26 दिसंबर। परिवहन एवं सड़क मंत्रालय के निर्देशानुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण उदयपुर के परियोजना निदेशक हरिश चन्दा के निर्देशन में हाइवे पर अनाधिकृत रूप से बनाए कट बन्द करने के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़ द्वारा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन की सुरक्षार्थ इन अनाधिकृत कटों को बंद करने के लिए प्राधिकरण को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम में उचित एक्सप्रेस के साथ अभियान चलाकर मार्ग में होटल, पेट्रोल पम्प एवं सर्विस रोड…
Read More
किसान आयोग के अध्यक्ष 27 को पट्टा वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे

किसान आयोग के अध्यक्ष 27 को पट्टा वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे

उदयपुर, 26 दिसंबर। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर.चौधरी 26 से 28 दिसंबर तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। वे शुक्रवार 27 दिसंबर को सुबह 11.15 बजे नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टा वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे और 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित उदयपुर, 26 दिसंबर। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के आदेशानुसार वर्ष 2025 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इस आदेश के तहत गुरुवार 24 जुलाई को हरियाली…
Read More
युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा

युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा

जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव-2024 युवाओं ने दिखाई सांस्कृतिक व सृजनात्मक प्रतिभा उदयपुर, 26 दिसम्बर। राजस्थान युवा बोर्ड के तत्वावधान में जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव - 2024 गुरूवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में हुआ। इसमें ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाओं में अव्वल रहे जिले भर के युवाओं ने सांस्कृतिक और सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर प्रथम रहे प्रतिभागी आगामी समय में प्रस्तावित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग तथा नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का…
Read More
सांसद रावत ने सुशीला मीणा से की मुलाकात, अच्छे स्कूल और अकादमी में प्रवेश  का दिलाया भरोसा

सांसद रावत ने सुशीला मीणा से की मुलाकात, अच्छे स्कूल और अकादमी में प्रवेश  का दिलाया भरोसा

स्कूल में भी अच्छा मैदान बनवाएंगे, ताकि बढिया प्रेक्टिस कर सके -सांसद ने खेला सुशीला के साथ क्रिकेट, बॉल पकड़ने की ट्रिक पूछी उदयपुर, 26 दिसंबर। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और जहीर खान द्वारा प्रशंसा के बाद चर्चित हुई आदिवासी प्रतिभा सुशीला मीणा और उसके परिजनों से गुरुवार को सांसद डॉ.मन्नालाल रावत भी उसके गांव रामेर तालाब पिपलिया जाकर मिले। सांसद ने उसके साथ क्रिकेट भी खेला और बॉल पकड़ने की उसकी ट्रिक के बारे में भी पूछा। सांसद रावत गुरुवार सुबह प्रतापगढ जिले की धरियावद तहसील के गांव रामेर तालाब पिपलिया पहुंचे। स्कूल की छुट्टियां होने से सुशीला मीणा घर पर…
Read More
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

सुशासन दिवस मनाया उदयपुर, 26 दिसंबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में सीईओ हेमेन्द्र नागर की अध्यक्षता में सुशासन दिवस मनाया। सीईओ नागर एवं अन्य प्रबुद्धजनों ने स्व. श्री वाजपेयी की तस्वीर को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया सीईओ ने राष्ट्रहित में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया और सुशासन के लिए सभी को पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अंतर्गत अटल…
Read More
जनजाति समाज के लिये ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम

जनजाति समाज के लिये ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम

उदयपुर। वनवासी कल्याण आश्रम के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आवास फाइनेंशियर्स लिमिटेड मानसरोवर जयपुर के माध्यम से और राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित छात्रावासों के विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों हेतु 575 ट्रैक सूट और क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं के लिए 305 साड़ियां वितरण की गई। सामग्री वितरण के कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि आवास फाइनेंशियर्स लिमिटेड के सीसीओ श्री सुरेंद्रसिंह सिंह सिहाग रहे। अध्यक्षता श्री प्रवीण जी जोधपुर, मुख्य वक्ता अ.भा. वनवासी कल्याण आश्रम के सह संगठन मंत्री भगवान सहाय जी एवं विशिष्ट अतिथि उदयपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल. बामणिया, क्षेत्र संगठन मंत्री श्री विपुलभाई पटेल एवं…
Read More
पार्श्व नाथ भगवान के कल्याणक भूमि और दीक्षा की दी जानकारी,आज होगा परणा महोत्सव

पार्श्व नाथ भगवान के कल्याणक भूमि और दीक्षा की दी जानकारी,आज होगा परणा महोत्सव

उदयपुर। श्री नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल की ओर से न्यू नवरत्न कॉम्पलेक्स स्थित जीरावाला पार्श्वनाथ मन्दिर प्रांगण में समर्पित रत्न विजय म.सा.प्रन्यास प्रवर निरागरत्न विजय म.सा. एवं साध्वी कीर्ति रेखाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में आयोजित किये जा रहे सात दिवसीय महोत्सव मे षष्ठम दिवस अठम तप आराधना में पार्श्व नाथ भगवान के जन्म और दीक्षा कल्याणक निमित्त युवाओं के लिए विशेष प्रवचन हुआ। जिसमें महाराज ने जिनशासन की महत्ता के साथ-साथ पार्श्व नाथ भगवान के कल्याणक भूमि और दीक्षा के बारंे मंे बताया। उदित शाह ने बताया कि उदयपुर मे ऐसा आयोजन पहली बार हो रहा है।.इस अवसर पर…
Read More
error: Content is protected !!