Year: 2024

सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम

सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम

इतनी सेफ्टी हमें देना दाता भूल कर भी कोई हिट होना उदयपुर, 18 जनवरी। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं प्रादेशिक परिवहन विभाग के तत्वावधान में जारी सड़क सुरक्षा माह में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव सहित प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रभुलाल बामणिया, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र ददरवाल, यातायात पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने और अपने अभिभावकों…
Read More
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना में चयनित ग्राम पंचायतों को बनाये मॉडल

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना में चयनित ग्राम पंचायतों को बनाये मॉडल

उदयपुर, 18 जनवरी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत मॉडल ग्राम पंचायतो के चयन उपरान्त गुरुवार को जिला परिषद की सीईओ श्रीमती कीर्ति राठौड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मॉडल ग्राम पंचायतों के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं जिला स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना में कार्यरत कार्मिको ने भाग लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती राठौड ने मॉडल गाम पंचायतो को शीघ्र ही टाइमलाइन के अनुसार कार्य करते हुए योजना में जिले को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गोबर…
Read More
अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही जारी

अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही जारी

9 प्रकरण दर्ज कर 926572 रुपये की शास्ती लगाई’ उदयपुर 17 जनवरी। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की पालना में जिला कलेक्टर द्वारा अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम के लिए गठित एसआईटी टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को हुई कार्यवाही में अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के कुल 9 प्रकरण दर्ज कर अवैध खनन की शास्ती राशि 9 लाख 26 हजार 572 रुपए आरोपित की गई। खनि अभियंता पिंक राव सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल व पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशों की पालना में एसआईटी…
Read More
सिर्फ आईसीडी-10 कोड से आसानी से मिल जाएगी मरीज की पूरी जानकारी-डॉ. सुमन

सिर्फ आईसीडी-10 कोड से आसानी से मिल जाएगी मरीज की पूरी जानकारी-डॉ. सुमन

एमबी चिकित्सालय में आईसीडी पर हुई कार्यशाला उदयपुर, 18 जनवरी। उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय के एनएलटी सभागार में गुरुवार को आईसीडी कोड पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,, स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय, एमबी चिकित्सालय और सेंट्रल ब्यूरो आफ हेल्थ इंटेलिजेंस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में एमबी अधीक्षक डॉ.आर.एल.सुमन, जयपुर व सीबीएचआई से आए विभिन्न विशेषज्ञ सहित सभी विभागाध्यक्ष, चिकित्सगण, वार्ड प्रभारी सहित लगभग 350 जनों ने भाग लिया। प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर ने स्वागत उद्बोधन दिया। एमबी अधीक्षक डॉ. सुमन ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और इसकी…
Read More
बांसवाड़ा : पुरानी पेंशन योजना एक मात्र भरण पोषण जीविका का साधन- सियाराम शर्मा

बांसवाड़ा : पुरानी पेंशन योजना एक मात्र भरण पोषण जीविका का साधन- सियाराम शर्मा

बांसवाड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन योजना ops को लेकर रणनीति स्पष्ट करने की मांग करते हुवे निवेदन किया है कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जितने पर एक दिन की सांसदी और विधायकी पर एक से अधिक पेंशन मिल रही है जबकि राज्य कर्मचारी को 33 साल से अधिक की सेवा पर वेतन से कटौती प्रतिमाह करने पर सयुक्त रूप से इक्कठ्ठी होकर पेंशन प्राप्त होती है। संगठन के प्रदेश प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों और शिक्षकों का सेवानिवर्ती पर भरण पोषण…
Read More
अणुव्रत हेप्पी एंड हारमोनियस लाइफ का ब्रह्मास्त्र 

अणुव्रत हेप्पी एंड हारमोनियस लाइफ का ब्रह्मास्त्र 

अणुव्रत गीत महासंगान कार्यक्रम में मुनि मेधांश ने कहा  उद‌यपुर संभाग में एक लाख बच्चों ने  प्रार्थना सभा में गाया संयम मय जीवन हो उदयपुर। अणुव्रत आंदोलन के 75 वर्षा सम्पन्नता पर अणुव्रत अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश भर में एक दिन एक स्वर तर्ज पर आयोजित अणुव्रत गीत महासंगान की श्रृंखला में युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासन श्री मुनि सुरेश कुमार के सान्निध्य में प्रज्ञा शिरवर माहाप्रज्ञ विहार में तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अणुव्रत गीत महा संगान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा- अणुव्रत…
Read More
क्रिस्टल ग्लास आर्टिस्ट वकार ने बनाए श्री राम लक्ष्मण जानकी के चरण कमल

क्रिस्टल ग्लास आर्टिस्ट वकार ने बनाए श्री राम लक्ष्मण जानकी के चरण कमल

उदयपुर, 18 जनवरी। क्रिस्टल ग्लास आर्ट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके उदयपुर के क्रिस्टल ग्लास आर्टिस्ट वकार हुसैन ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण एवं माता जानकी के चरण कमल की आकर्षक कलाकृति बनाई है। वकार ने लगभग आधे-आधे इंच की साइज में यह सुंदर कलाकृति उकेर कर उसे गुलाब के सेज पर रखा है। वकार इससे पूर्व क्रिस्टल ग्लास से श्री राम दरबार की मनमोहक कलाकृति भी बना चुके है जिसे विश्व स्तर पर विशेष सम्मान के साथ सराहा गया है। वकार का कहना है कि पूरा देश अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर…
Read More
तीन दिवसीय 49वीं राज्य स्तरीय कबड्डी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन आज

तीन दिवसीय 49वीं राज्य स्तरीय कबड्डी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का समापन आज

सेमीफाईनल, फाईनल मुकाबले होंगे आज दिन भर हुए मैच - दर्शकों का लगा रहा जमावड़ा महिला वर्ग में हुए कड़े मुकाबले बालिका वर्ग में उदयपुर ने कोटा को 18 अंको से हराया उदयपुर 18 जनवरी / जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में आयोजित  तीन दिवसीय 49वीं राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ राजस्थान कबडड्ी संघ के अध्यक्ष तेजस्विनी गहलोत, उदयपुर संघ के अध्यक्ष नाना लाल वया, सचिव जालम चंद जैन, बलवीर दिगपाल, नेमीचंद गुर्जर, कार्तिक, निशांत नाहर, कृपाशंकर शर्मा, दिलिप टांक ने खिलाड़ियोें का परिचय प्राप्त कर किया। सेमीफाईनल…
Read More
सामाजिक उत्थान में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्णः प्रो. श्याम कुमावत

सामाजिक उत्थान में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्णः प्रो. श्याम कुमावत

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना  के सत्र 2023-24 के सप्त दिवसीय शिविर का चतुर्थ दिवस पूर्ण हुआ। शिविर कार्यक्रम में विशेष सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक काॅलेज शिक्षा विभाग, उदयपुर संभाग प्रो. श्याम एस. कुमावत रहें जिन्होने स्वयंसेवकों से अपने अनुभव साझा किये तथा बताया कि शिक्षा का उद्देश्य जनसमुदाय को साथ जोड़कर चलते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य तय करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय मातृ संस्था सम्यक ज्ञान पीठ, उदयपुर के सदस्य नकुल मेहता ने की जिन्होने स्वयंसेवकों को संस्कृति से जुड़े रहकर लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा…
Read More
गन्दोली खेड़ा में अक्षत निमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर फोटो वितरण

गन्दोली खेड़ा में अक्षत निमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर फोटो वितरण

फतहनगर। बुधवार को लदानी ग्राम पंचायत के गन्दोली खेड़ा में घर -घर पहूंच कर अयोध्या से आये पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर फोटो वितरण किया गया। अक्षत वितरण प्रेमदास वैष्णव एवं माधुदास वैष्णव ने किये। निमंत्रण पत्र वितरण में शांतिलाल मीणा एवं चुन्नीलाल अहीर का सहयोग रहा। श्री राम मंदिर फोटो वितरण में चतुर्भुज गाडरी ने सहयोग दिया। मुकेश डांगी, बाबुलाल डांगी, रमेश डांगी, करण डांगी, विष्णु डांगी, विक्रम डांगी, मोहित डांगी, धर्मेन्द्र डांगी, गोपाल डांगी, सुरज डांगी, गौरव डांगी, रमेश डांगी, पुष्कर डांगी, दिनेश डांगी सहित बाल गोपाल उपस्थित रहे एवं प्रत्येक मोहल्ले में जुलूस के…
Read More
error: Content is protected !!