Year: 2024

लदाना में प्राण प्रतिष्ठा के तहत पंचकुंडीय शिव महायज्ञ का आयोजन

लदाना में प्राण प्रतिष्ठा के तहत पंचकुंडीय शिव महायज्ञ का आयोजन

फतहनगर। शिव परिवार मूर्ति स्थापना एवं साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना के तहत गाँव लदाना में पंचकुंडीय शिव महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस पाँच दिवसीय आयोजन के तहत प्रतिदिन यज्ञाचार्य पं.मांगीलाल शर्मा एवं उपाचार्य पं. कुलदीप दाधीच के सानिध्य में शिव महायज्ञ में 25 जोड़ों द्वारा आहुतियां देकर हवन किया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रि को भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। सोमवार 22 जनवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा एवं साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना व महाप्रसादी के साथ ही इस आयोजन का समापन होगा।
Read More
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरः खेल प्रतियोगिताओं में शिविरार्थियों ने दिखाया दम

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरः खेल प्रतियोगिताओं में शिविरार्थियों ने दिखाया दम

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें शिविरार्थियों ने पूरे दमखम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आज प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.शारदा जोशी ने सामाजिक कार्यों में सर्वेक्षण की भूमिका विषय पर व्याख्यान देते हुए सर्वेक्षण के विभिन्न घटकों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की। प्रथम सत्र में ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। केरम प्रतियोगिता में छात्र वर्ग से यश पुजारी तथा कुलदीप शर्मा क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। छात्रा वर्ग में पूजा यादव…
Read More
पदोन्नति से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अंतिम अवसर

पदोन्नति से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन का अंतिम अवसर

फतहनगर। उदयपुर मण्डल के अधीनस्थ जिलों में कार्यरत तृतीय वेतन श्रृंखला के ऐसे अध्यापक, शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष, प्रयोगशाला सहायक एवं विशेष शिक्षक जिनके 01.06.2002 एवं इसके पश्चात 02 से अधिक संतान होने से वरिष्ठ अध्यापक समान्य व विशेष शिक्षा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर पदोन्नति में आने पर पूर्व के नियमानुसार 05 अथवा 03 वर्ष के लिये अपात्र कर दिया गया हो तो राज्य सरकार के नवीन परिपत्रानुसार इनका चयन रोके गये पदोन्नति वर्ष से ही किया जाना है। ऐसे समस्त कार्मिक अपना उक्त आशय का आवेदन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय-माध्यमिक/प्रारम्भिक…
Read More
टाटा कैपिटल ने कॉमर्शियल व्हीकल लोन्स के लिए तत्काल डिजिटल मंजूरी शुरू की

टाटा कैपिटल ने कॉमर्शियल व्हीकल लोन्स के लिए तत्काल डिजिटल मंजूरी शुरू की

उदयपुर, 20 जनवरी। टाटा ग्रुप की वित्तीय सेवा शाखा, टाटा कैपिटल ने अपने कॉमर्शियल व्हीकल लोन्स ग्राहकों के लिए तत्काल डिजिटल ऑन बोर्डिंग के लिए उद्योग की पहली पहल शुरू की है। तत्काल ऋण निर्णय लेने की क्षमता वाली यह यात्रा ग्राहकों को तत्काल वित्तपोषण समाधान प्रदान करेगी। यह एसएमई ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई पेशकशों के मौजूदा ग्रुप में नवीनतम वृद्धि है। टाटा कैपिटल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर -डिजिटल & मार्केटिंग, अबोंटी बनर्जी ने कहा, "हमारा नवीनतम डिजिटल उत्पाद कॉमर्शियल व्हीकल लोन्स के हमारे एसएमई ग्राहकों को उनकी फंडिंग जरूरतों को त्वरित और निर्बाध तरीके…
Read More
मंदिर की कोई सुध लेने वाला नही, क्षेत्र वासियों ने उठाया बीड़ा 

मंदिर की कोई सुध लेने वाला नही, क्षेत्र वासियों ने उठाया बीड़ा 

उदयपुर, 20 जनवरी। जहाँ हर व्यक्ति, हर मंदिर, सर्व समाज, पूरा राष्ट्र राममय है, वहीं उदयपुर के सेक्टर 3 स्थित रूपनगर में हनुमान जी और महादेव जी के मंदिर की कोई सुध लेने वाला नहीं है। मंदिर में कूड़ा-कचरा, गंदगी और कंकड़ पड़े थे, और हनुमान जी खुले में और महादेव जी टेंट में बिराजे है। 22 जनवरी को श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की रचना बनाई गई। इस मंदिर की सफाई और व्यवस्थाएं के संबंध में कॉलोनीवासी और हनुमान भक्त एकत्रित हुए ओर सफाई की। श्रद्धलुओं के सहयोग से 22 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे…
Read More
श्री रामचरित मानस कथा का हुआ आयोजन

श्री रामचरित मानस कथा का हुआ आयोजन

राम सीता विवाह का हुआ मंचन - भक्त हुए भाव विभोर उदयपुर 20 जनवरी / 500 वर्ष बाद आगामी सोमवार को अयोध्या में हम सभी के आराध्य भगवान राम मंदिर का लोकार्पण होने जा रहा है, प्राण प्रतिष्ठा में हर वर्ग की भागीदारी हो  इसके लिए मार्केडेय आध्यात्मिक ट्रस्ट एवं आयड सुथारवाड़ा मित्र मंडल की ओर से कथा वाचक पंडित नीरज आमेटा द्वारा श्री रामचरित्र मानस कथा का आयोजन किया गया। शनिवार को राम सीता विवाह का मंचन किया गया जिसमें उपस्थित भक्त झुमने पर मजबूर हो गये।  इस अवसर पर महेश भावसार, कार्यक्रम संयोजक यशवंत सुथार, नगर संयोजक राजकुमार…
Read More
लेक सिटी में रोम रोम हुआ राममय

लेक सिटी में रोम रोम हुआ राममय

-स्केच आर्टिस्ट ने पेंसिल से उकेरी राम मंदिर की छवियां -बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दिखाया उत्साह उदयपुर, 20 जनवरी। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर उदयपुर में भव्य आयोजन हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में शनिवार को उदयपुर के कलाधर्मियों ने भी उत्साह का प्रदर्शन करते हुए दो अलग अलग स्थानों पर श्री राम मंदिर पर स्केच का निर्माण किया गया। इस आयोजन में शहर के 100 से अधिक बच्चे और युवा स्केचर्स शामिल हुए और 100 से ज्यादा आकर्षक स्केच बनाकर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रति अपनी श्रद्धाओं को व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक ख्यातनाम…
Read More
जय श्री राम की गूंज में अग्रवाल की रवानगी

जय श्री राम की गूंज में अग्रवाल की रवानगी

उदयपुर, 20 जनवरी। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल 'जय श्रीराम' की गूंज में रवाना हुए। निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा परिवार, साधकों ने 'जयश्री राम’ के उद्घोष व ध्वजा, पताका फहराते हुए 100 से अधिक वाहनों का जुलूस निकालकर अग्रवाल को अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करवाया। संस्थापक कैलाश 'मानव’ ने अपने पुत्र के हाथों श्रीराम जी के लिए दक्षिणा भिजवाई। इस मौके पर नारायण गुरुकूल के बच्चें, मूकबधिर, प्रज्ञाचक्षु, दिव्यांगों और उनके परिजनों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।
Read More
एक लाख एक मठड़ी का प्रसाद अयोध्या में राम भक्तों को किया जाएगा वितरित

एक लाख एक मठड़ी का प्रसाद अयोध्या में राम भक्तों को किया जाएगा वितरित

श्रीजी प्रभु की हवेली में श्री राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर होगा तीन दिवसीय भव्य महोत्सव श्रीजी प्रभु की हवेली  5001 दियों की रोशनी से  होगी जगमग..... वैष्णव जन एवं दर्शनार्थी  मोती महल चौक में करगे दीप प्रज्वलित....  श्रीजी प्रभु की हवेली तीन दिनों तक जग मगाएगी रोशनी से...  श्रीनाथ बेंड बिखेरेँगे स्वर लहरिया....  दर्शनार्थियों को किया जाएगा प्रसाद का वितरण...  मोती महल चौक में सजाई जाएगी भव्य रंगोली.... नाथद्वारा।  पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री नाथ जी की हवेली के दिलकायत श्री गो.ति.108 श्री श्री राकेश जी (इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री  गो.चि.105 श्री विशाल…
Read More
चित्तौड़गढ़ : जिला कलक्टर ने दुर्ग सहित शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण 

चित्तौड़गढ़ : जिला कलक्टर ने दुर्ग सहित शहर के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण 

चित्तौड़गढ़, 20 जनवरी। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आज यूआईटी एवं नगर परिषद के अधिकारियों के साथ शहर के सार्वजनिक पार्क महेश पुरम में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन तथा किले पर फसाड लाइट एवं साफ सफाई के संबंध में दौरा किया एवं अधिकारियों को निर्देश दिए।  जिला कलक्टर ने गांधी वाटिका एवं नेहरू उद्यान में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था एवं साफ सफाई करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। उन्होंने इसके पश्चात शहर के महेशपुरम में करीब 950 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों एवं ठेकेदार द्वारा किए जा रहे हैं भवन निर्माण…
Read More
error: Content is protected !!