Year: 2024

राजपूत महासभा संस्थान के सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

राजपूत महासभा संस्थान के सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

-क्रिकेट में राजपूत क्रिएशन रही विजयी उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग द्वारा सात दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ और खेलकूद प्रतियोगिता राजपूताना लीग सीजन वन का समापन रविवार को ठोकर चौराहा स्थित रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड में किया गया। समापन से पूर्व मैत्री क्रिकेट मैच राजपूत महासभा और लेक सिटी प्रेस क्लब के बीच खेला गया जिसमंे प्रेस क्लब की टीम विजयी रही। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच राजपूताना क्रिएशन और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें राजपूताना क्रिएशन ने दस रनों से जीत हासिल की। इसके बाद समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान…
Read More
साँवरियाजी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत हुआ जलाभिषेक एवं वस्त्राधिवास

साँवरियाजी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत हुआ जलाभिषेक एवं वस्त्राधिवास

फतहनगर। लदाना में शिव परिवार मूर्ति स्थापना एवं साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना के तहत रविवार को यज्ञाचार्य पं. मांगीलाल शर्मा एवं उपाचार्य पं. कुलदीप दाधीच के सानिध्य में नूतन मूर्तियों का सभी भक्तजनों द्वारा जलाभिषेक कर वस्त्राधिवास किया गया। इस अवसर पर लदाना समेत आस पास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे तथा धर्म लाभ लिया। सोमवार 22 जनवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा,साँवरियाजी मंदिर पर कलश स्थापना एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।
Read More
संघ का संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन जन मानस में जगा गया राष्ट्र प्रेम की अलख

संघ का संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन जन मानस में जगा गया राष्ट्र प्रेम की अलख

-ऐतिहासिक रहे संचलन का लोगों ने जोश खरोश के साथ किया स्वागत फतहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला भीण्डर के तत्वावधान में आयोजित वीर सुभाष पराक्रम गुणवत्ता पथ संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन का आयोजन नगर के जन मानस में राष्ट्र प्रेम की अलख जगा गया। नगर के इतिहास में यह पहला विशाल संचलन एवं शारीरिक प्रदर्शन का कार्यक्रम रहा जिसमें शनिवार से ही स्वयंसेवक जुट गए। शनिवार एवं रविवार को दिनभर शारीरिक प्रदर्शन समेत विभिन्न कार्यक्रम चले। स्वयंसेवकों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का समापन संचलन के…
Read More
मावली में फुटबाॅल प्रतियोगिता का समापन,वार्ड 10 बना विजेता

मावली में फुटबाॅल प्रतियोगिता का समापन,वार्ड 10 बना विजेता

फतहनगर। मावली नगर पालिका के राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण मावली में फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ जिसकी अध्यक्षता भूपेंद्रसिंह गुर्जर ने जबकि मुख्य अतिथि गोवर्धन सिंह चैहान एवं विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल गुसर, प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, मोहम्मद इकराम, पारसमल डागलिया, राजेन्द्र गुसर,जसराज गुसर उपस्थित रहे। मैच फाइनल मैच वार्ड नंबर 10 का वार्ड 11 के बीच हुआ। मुख्य निर्णायक रेफरी मनोज कुमार गुसर के अनुसार फाइनल मुकाबले में वार्ड नंबर 10 ने 1 गोल से बढ़त बनाकर फाइनल जीता। बेस्ट डिफेंडर जतिन गुसर, गोलकीपर अनिल गुसर, बेस्ट गोल स्कोर चिन्मय वसीटा एवं हीमांक गुसर, विशाल चैधरी…
Read More
बार एसोसिएशन मावली द्वारा कोर्ट परिसर में सुंदरकांड का आयोजन

बार एसोसिएशन मावली द्वारा कोर्ट परिसर में सुंदरकांड का आयोजन

फतहनगर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मावली बार मे मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा। बार एसोसिएशन मावली की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश बापना ने प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को संपूर्ण भारत वर्ष के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया व इसी निमित बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य सुंदरकांड में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर त्योहार के रूप मनाने का अनुरोध किया। सुंदरकांड कार्यक्रम के पश्चात अधिवक्तागणों व कोर्ट स्टाफ एवं स्टांपवेंडरों टाइपिस्ट के भोजन प्रसाद का भी आयोजन रखा हैं। उक्त जानकारी बार एसोसिएशन मावली के प्रवक्ता जगपाल सिंह बगावत ने दी।
Read More
उदयपुर सीए क्रिकेट लीग-2024 का आयोजन 26 को  

उदयपुर सीए क्रिकेट लीग-2024 का आयोजन 26 को  

- सदस्यों ने किया ट्रॉफी का अनावरण - क्रिकेट प्रतियोगिता में 88 खिलाड़ी भाग लेंगे   उदयपुर, 21 जनवरी। भारतीय सीए संस्थान उदयपुर द्वारा 26 जनवरी को स्पोट्र्स एरेना क्रिकेट ग्राउंड पर सीए क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन होगा। उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए अभिषेक संचेती ने बताया कि इस लीग में 8 टीमें केएमए किंग्स, गोलछा ग्लेडियर्स, नॉटी नैनावटी, बड़ाला वारियर्स, आज़ाद परिंदे, मंगल माहौल मेकर्स, कोठारी नाइट राइडर्स, शाह रॉयल्स भाग ले रही है और 88 खिलाड़ी भाग ले रहे है। रविवार को विजेता ट्रॉफी का अनावरण में अतिथि सीए रश्मि मालू, सीए सौरभ गोलछा, सीए प्रतीक नैनावटी, सीए…
Read More
भगवान श्री राम पर आधारित प्रतियोगिता संपन्न 

भगवान श्री राम पर आधारित प्रतियोगिता संपन्न 

उदयपुर। भगवान श्री राम के कृतित्व एवं व्यक्तित्व रामायण पर आधारित एवं मौखिक प्रतियोगिताका आयोजन किया गया आयोजन सर्व समाज द्वारा आयोजन गांधीनगर  में किया गया विजेताओं को उदयपुर नगर भ्रमण कराया जाएगा। बस द्वारा मोती मंगरी सिटी पैलेस नारायण सेवा संस्थान का सेवा धाम बड़ी पन्नाधाय स्मारक मेसी दयानंद सरस्वती की कर्मस्थली नौलखा महल गुलाब बाग उदयपुर अवलोकन किया जाएगा भगवान श्री राम के परमधाम में ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है इस अवसर पर प्रातः कालीन शुभ वेला में प्रभात फेरी गांधीनगर क्षेत्र में कीर्तन भजन किया जाएगा। इस पुनीत अवसर पर सायंकाल 5:00 बजे  पंच कुंडी यज्ञ का आयोजन…
Read More
मानस की चौपाइयों से गूंज उठा पहाड़ियों से घिरा प्रताप गौरव केन्द्र

मानस की चौपाइयों से गूंज उठा पहाड़ियों से घिरा प्रताप गौरव केन्द्र

-अखण्ड राम चरित मानस पाठ शुरू, सोमवार को होंगे विविध आयोजन -केसरिया पताकाओं से सजा गौरव केन्द्र परिसर, 5100 दीयों की सजेगी दीपमालिका उदयपुर, 21 जनवरी। ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ के उच्चारण के साथ ही उदयपुर में अरावली की उपत्यकाओं के बीच स्थित प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ में रविवार को राम चरित मानस की चौपाइयां गूंज उठीं। अयोध्या में 22 जनवरी सोमवार को होने जा रहे प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर प्रताप गौरव केन्द्र के भक्तिधाम में रविवार से राम चरित मानस का अखण्ड पाठ शुरू हुआ जो सोमवार सुबह 9 बजे…
Read More
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्याॅ पर

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्याॅ पर

भक्तों ने की राम दरबार की महाआरती उदयपुर 21 जनवरी / अयोध्या में हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत भगवान राम की  प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्याॅ पर गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर प्रांगण में राम दरबार की भव्य महाआरती की गई। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि 500 वर्ष बाद यह शुभ अवसर देखने को मिला है। महाआरती में बड़ी संख्याॅ महिला एवं पुरूष ने आरती कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मांगीलाल जोशी, पूर्व पार्षद रामजी वैष्णव, केके कुमावत, भरत मेघवाल, चेतन वैष्णव, नरेश वैष्णव, राजु पालीवाल, रमेश पालीवाल सहित कार्यकर्ताओं ने आरती में हिस्सा लिया।
Read More
पीताम्बरा आश्रम में श्रीराम मारुति यज्ञ के अन्तर्गत हुए विभिन्न अनुष्ठान

पीताम्बरा आश्रम में श्रीराम मारुति यज्ञ के अन्तर्गत हुए विभिन्न अनुष्ठान

-यज्ञ विधान में श्रद्धालुओं ने दिव्य हवन सामग्र्री से दी आहुतियां -हनुमत्पीठ परिसर में हनुमान श्रीविग्रह प्रतिष्ठा सोमवार मध्याह्न में बांसवाड़ा, 21 जनवरी/गायत्री मण्डल की ओर से पीताम्बरा आश्रम में चल रहे तीन दिवसीय श्रीराम मारुति अनुष्ठान एवं यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को पंचदेव उपासना एवं अनुष्ठानों के उपरान्त भैरव, गायत्री एवं अन्य देवी-देवताओं की प्रसन्नता के निमित्त यज्ञ में आहुतियां दी गई। रविवार को पं. राकेश जोशी के आचार्यत्व में हनुमत्पीठ परिसर में हुए अनुष्ठानों एवं यज्ञ विधान में विशेष रूप से हनुमान सहस्रनामावली एवं हनुमान मंत्रों तथा एकादशी के उपलक्ष्य में श्री विष्णु सहस्रनामावली से यज्ञ किया गया।…
Read More
error: Content is protected !!