राम मंदिर में फर्श पर पच्चीकारी का सौभाग्य उदयपुर के चेतन को
-लघु उद्योग भारती ने किया अभिनंदन उदयपुर, 23 जनवरी। अयोध्या में बने श्रीरामलला के भव्य मंदिर में लगे मार्बल में पच्चीकारी (इनले) का सौभाग्य उदयपुर को मिला है। इस सौभाग्य को प्राप्त करने वाले उदयपुर के युवा उद्यमी चेतन चौधरी का लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को अभिनंदन किया। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने इस कार्य को करने वाले कारीगरों का भी सम्मान किया। लघु उद्योग भारती उदयपुर अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि श्रीराम मंदिर के गर्भगृह व मुख्य मण्डप के फर्श पर मकराना का मार्बल लगाया गया है। उस मार्बल पर रंगीन पत्थरों…
