प्रतापगढ़ : कांठल दिवस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का हुआ आयेजन
पधारो म्हारे देश और मतदान के संदेश से गूंज उठा ऑडिटोरियम प्रतापगढ़, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में गुरुवार को कांठल दिवस सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के मुख्य आतिथ्य व नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर की अध्यक्षता में किया गया। गैर नृत्य सहित विविध कार्यक्रमों का हुआ प्रदर्शन : इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओ द्वारा देश-भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें गैर नृत्य द्वारा स्थानीय जनजाति संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। साथ ही तपस संस्था के दिव्यांग बच्चों ने देश-भक्ति…
