Year: 2024

सेल्फ एस्टीम पर शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित

सेल्फ एस्टीम पर शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित

फतहनगर। मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यलय द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मावली गाँव में शिक्षकों का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान सीबीईओ प्रमोद कुमार सुथार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सेल्फ एस्टीम और बॉडी कॉन्फिडेंस के विषयों पर चर्चा करने से बच्चों को सर्वांगीण विकास के अवसर मिलते है। साथ ही जानकारी दी कि आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में कक्षा 6 से 8 में पढ़ने वाले बच्चों के आधाफुल की कॉमिक बुक्स विद्यालयों में वितरित की गई। इन कॉमिक के माध्यम से बच्चों के साथ आत्म सम्मान एवं आत्मविश्वास के कौशल विकसित किए…
Read More
अफीम फसल का किया निरीक्षण

अफीम फसल का किया निरीक्षण

उदयपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र उदयपुर (द्वितीय) के प्रभारी व वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर. एल. सोनी ने ईन्टाली गांव के प्रगतिशील किसान प्रेमशंकर पुष्करणा के खेत पर अफीम की फसल का निरीक्षण किया। अफीम फसल में आ रहे रोग व बिमारियों से जुड़ी जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश पुष्करना, गोपाल पुष्करना आदि उपस्थित थे।
Read More
पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित को मिलेगा पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण

पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित को मिलेगा पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण

उदयपुर 31 जनवरी / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य करने व  आमजन को अपने अधिकारों एवं पर्यावरण प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश के ख्यात पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित को इस वर्ष का ‘पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. पुरोहित को यह सम्मान देने का निर्णय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में मैग्नेसे पुरस्कार से सम्मानित व जलपुरूष से ख्यातनाम डॉ. राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में  लिया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि पुरस्कार के तहत  पुरोहित को 25…
Read More
सहायक प्रशासनिक अधिकारी बुनकर की सेवानिवृत्ति पर विदाई

सहायक प्रशासनिक अधिकारी बुनकर की सेवानिवृत्ति पर विदाई

उदयपुर, 31 जनवरी। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय उदयपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी वीरालाल बुनकर बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित एक सादे समारोह विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा बुनकर को पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ राजकीय सेवा पूर्ण करने पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एपीआरओ विनय सोमपुरा व वरिष्ठ लेखाधिकारी दिनकर खमेसरा ने उनकी सेवाओं को सराहनीय बताया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम को विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल व वरिष्ठ पत्रकार मुनेश अरोड़ा…
Read More
बांसवाड़ा : राउप्रावि हेरपाड़ा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ

बांसवाड़ा : राउप्रावि हेरपाड़ा में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ

उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के शिक्षण नवाचारों को सराहा बांसवाड़ा, 31 जनवरी/राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, हेरपाड़ा(कुवानिया) का वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। समाजसेवी भामाशाह हरीश कलाल के मुख्य आतिथ्य एवं पीओ स्कूल प्रतिनिधि मनोहर कलासुआ के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान श्रीमती ऊषा पण्ड्या ने की। मुख्य अतिथि हरीश कलाल ने उत्कृष्ट शिक्षण गतिविधियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विद्यालय के लिए अपनी ओर से भारतमाता की तस्वीर एवं 11 हजार रुपए की धनराशि संस्था प्रधान श्रीमती ऊषा पण्ड्या को भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय…
Read More
मरू प्रदेश राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सेकंड रनर अप

मरू प्रदेश राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सेकंड रनर अप

हर वर्ष कहीं ना कहीं अकाल से जूझने वाले राजस्थान ने पहली बार किसी भी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सेकंड रनर आप खिताब जीत कर राज्य का राष्ट्र में नाम रोशन किया है। राजस्थान के खेलो इंडिया टीम के चीफ डे आफ मिशन रणविजय सिंह चांपावत ने बताया कि चेन्नई के स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ़ तमिलनाडु के अंतरराष्ट्रीय तरण ताल पर संपन्न हुई भारत सरकार की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता खेलो इंडिया तैराकी प्रतियोगितामें राजस्थान ने आज 52 अंक प्राप्त कर पुरुष वर्ग में सेकंड रनर अप खिताब जीता। चार स्वर्ण एक रजत एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त कर…
Read More
धार्मिक और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखना निकायो का प्रथम दायित्व है : केके गुप्ता

धार्मिक और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखना निकायो का प्रथम दायित्व है : केके गुप्ता

- धार्मिक नगरी नाथद्वारा में केके गुप्ता ने पढ़ाया स्वच्छता का पाठ -सुभाष शर्मा उदयपुर 31 जनवरी। उदयपुर संभाग की प्रमुख धार्मिक नगरी और जिले के उपखंड नाथद्वारा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) राजस्थान सरकार के प्रदेश समन्वयक श्री केके गुप्ता द्वारा समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के प्रारंभ में नाथद्वारा विधायक श्री विश्वेंद्र सिंह मेवाड़ द्वारा श्री केके गुप्ता को श्रीनाथजी भगवान की तस्वीर भेंट करके स्वागत अभिनंदन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि, किसी भी…
Read More
सर्वश्रेष्ठ स्टॉल के रूप राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड व नीरजा मोदी स्कूल हुए पुरूस्कृत

सर्वश्रेष्ठ स्टॉल के रूप राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड व नीरजा मोदी स्कूल हुए पुरूस्कृत

उदयपुर। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भूपाल नोबल्स इनडोर स्टेडियम में उन्नत 2024 राजस्थान समृद्धि के तहत प्रयास संस्थान की ओर से जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, कृषि एवं विकास कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, मिनिस्ट्री आफ अर्थ साइंसेज एवं पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय महा प्रदर्शनी के तीसरे व अंतिम दिन सर्वश्रेष्ठ स्टॉल के रूप में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड व सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में नीरजा मोदी स्कूल को पुरूस्कृत किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शहर विधायक ताराचंद जैन थे। प्रयास संस्थान की प्रोजेक्ट मैनेजर मन्नत चावला एवं…
Read More
मेवाड़ कराटे लीग में छाये शहर के खिलाडी

मेवाड़ कराटे लीग में छाये शहर के खिलाडी

उदयपुर। गत 28 व 29 जनवरी को चित्तौड़ के पद्मिनी होटल में आयोजित मेवाड़ कराटे लीग के द्वितीय संस्करण में अभिनव स्कूल गायरियावास स्थित आरसीकेके मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक व संस्थापक सेंसेई पंकज चौधरी ने बताया कि इन प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यों के 200 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया, एकेडमी के  9 खिलाड़ियों ने उदयपुर टीम से खेलते हुए कुल 4 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीता। पदक जीतने वाले खिलाडियों में भव्या कुंवर, भव्या गुर्जर, आराध्य चौधरी व भव्य राज सिंह ने स्वर्ण, पार्थ प्रताप सिंह व…
Read More
भारतवर्षीय जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल 3 को उदयपुर में

भारतवर्षीय जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल 3 को उदयपुर में

उदयपुर। अखिल भारतवर्षीय जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल 3 फरवरी को दिल्ली से उदयपुर पहुचेंगे। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। तत्पश्चात वे महासभा के भवन आयंेंगे जहां वे फिजियोथैरेपी सेन्टर अवलोकन कर समाज के पदाधिकारियों से मिलेंगे और समाज हित में उनका मार्गदर्शन करेंगे। वहंा से वे केसरियाजी जायेंगे,जहंा वे रात्रि विश्राम करेंगे। जैन समाज के प्रचार प्रसार मंत्री पारस चित्तौड़ा ने बताया कि 4 फरवरी को वे केसरियाजी में वर्तमान के वर्द्धमान आचार्य वर्द्धमानसागर महाराज की निश्रा में चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शान्तिसागर महाराज के शताब्दी समारोह…
Read More
error: Content is protected !!