Year: 2024

राज्य बजट में उदयपुर में फिल्मसिटी घोषणा की रखी मांग : मुकेश माधवानी

राज्य बजट में उदयपुर में फिल्मसिटी घोषणा की रखी मांग : मुकेश माधवानी

मुकेश माधवानी ने लिखा वित्तमंत्री दीया कुमारी को पत्र उदयपुर। अखिल राजस्थान फिल्म समिति ने वित्त सह उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को पत्र भेजकर बजट में उदयपुर में फिल्मसिटी खोलने की घोषणा की मांग की है। समिति प्रमुख मुकेश माधवानी ( राजस्थान लाइन प्रोडूसर ) ने बताया कि इससे पर्यटन सिटी के साथ शहर की पहचान फिल्मसिटी के रूप में भी बनेगी। समिति प्रमुख एवं लाइन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी ने कहा कि उदयपुर शहर अपनी सुन्दरता के कारण पूरे विश्व में अपनी एक अलग ही पहचान के कारण शहर में बीते 40 वर्षाे में 500 से अधिक बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजस्थानी,…
Read More
ब्यूटी पेजेंट मिस्टर एंड मिस लेकसिटी कार्यक्रम आयोजित

ब्यूटी पेजेंट मिस्टर एंड मिस लेकसिटी कार्यक्रम आयोजित

पृथ्वीराज सिंह देवड़ा बनें मिस्टर लेकसिटी व  रिया नागदेव मिस लेक सिटी बनीं उदयपुर। क्रिएशन व डीजीवीएस द्वारा उदयपुर में अशोका ग्रीन महाराजा बैंक्विट हॉल भव्य ब्यूटी पेजेंट मिस्टर एंड मिस लेकसिटी का आयोजन किया गया। जिसमें शो मिस्टर लेक सिटी का खिताब पृथ्वीराज सिंह देवड़ा व  मिस लेक सिटी रिया नागदेव ने जीता। शो और्गेनाइजर राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. स्वीटी छाबड़ा (निदेशक एनआईसीसी, उदयपुर) मिस्टर एंड मिसेज लेकसिटी (सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता) के लिए मेंटर और ग्रूमिंग सेलिब्रिटी के रूप में रचनाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर शहर की कई जानी…
Read More
नीरजा मोदी स्कूल उन्नति 2024 में प्रथम

नीरजा मोदी स्कूल उन्नति 2024 में प्रथम

उदयपुर। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान की समृद्धि की ओर थीम आधारित उन्नति 2024 तीन दिवसीय महाप्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन भूपाल नोबल्स इनडोर स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम में नीरजा मोदी स्कूल के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट का निर्माण कक्षा आठवीं के छात्रों अंशुल चंदेल, रूद्रप्रियसिंह गदेन, कुशलराज सिंह एवं संकल्प संघवी द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। इस प्रोजेक्ट द्वारा किसान की फसलों को टिड्डी दल एवं अन्य जानवरों द्वारा होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस्तेमाल…
Read More
विकसित भारत की ओर इंगित करता यह बजटःडॉ. कुणावत

विकसित भारत की ओर इंगित करता यह बजटःडॉ. कुणावत

उदयपुर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ. निर्मल कुनावत का कहना है कि बजट 2024-25 विकसित भारत के मंत्र को लक्ष्य करने वाला एक स्वागत योग्य बजट है। चार केंद्र बिंदु किसान, महिला, युवा और गरीब हैं, जो आने वाले वर्षों को उनके विकास और देश की प्रगति की ओर झुकाते हैं। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास को देश के लिए एक और प्रमुख विकास चालक माना गया है। राज्य सरकारों को पचास-वर्षीय ब्याज मुक्त ऋण के रूप में पचहत्तर हजार करोड़ रुपये प्रदान करने का प्रस्ताव सुधारों में राज्यों के योगदान को बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़ी घोषणा के…
Read More
अंतरिम बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

अंतरिम बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सी.ए. निर्मल सिंघवी ने बताया कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट युवा, गरीब , महिला एवं किसान पर केंद्रित रहा परन्तु यह देश के सर्वांगीण विकास में सहायक रहेगा। साथ ही छत पर सौर प्रणाली (रूफटॉप सोलराइजेशन) लगाने से प्रत्येक महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से प्रत्येक वर्ष प्रति परिवार 15000 से ₹18000 की बचत हो सकेगी यह एक स्वागत योग्य कदम है । साथ ही आयकर के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2009-10 तक की अवधि से संबंधित ₹ 25000 तक तथा वर्ष 2010-11 से वर्ष 2014-15 तक की अवधि से संबंधित ₹ 10000…
Read More
आयड़ नदी पेटे का नए सिरे से होगा सीमांकन, अतिक्रमण करेंगे चिन्हित

आयड़ नदी पेटे का नए सिरे से होगा सीमांकन, अतिक्रमण करेंगे चिन्हित

जिला कलक्टर, शहर विधायक और महापौर ने अधिकारियों के साथ किया दौरा नदी पेटे के दोनों छोर पर अतिक्रमण की शिकायतों पर लिया जायजा एसडीएम गिर्वा के नेतृत्व में बनेगी कमेटी उदयपुर, 01 फरवरी। आयड़ नदी पेटे में लगातार अतिक्रमण किए जाने तथा इससे नदी की चौड़ाई सिकुड़ने की शिकायतों पर गुरूवार को जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, शहर विधायक ताराचंद जैन और महापौर गोविन्दसिंह टांक अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे। पूरे क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। जिला कलक्टर ने गिर्वा एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए नदी पेटे का सीमांकन…
Read More
स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0- उदयपुर के लिए 134 करोड़ रुपये स्वीकृत

स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0- उदयपुर के लिए 134 करोड़ रुपये स्वीकृत

प्रदेश के चार शहरों में विकास कार्यों के लिए 554 करोड़ रु स्वीकृत विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकार - उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी उदयपुर, 01 फरवरी। स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत प्रदेश के चार शहरों में 553.90 करोड़ की लागत से स्मार्ट विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस फेज के तहत उदयपुर के लिए 134 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को इसकी स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन फेज 2.0 के तहत प्रदेश के उदयपुर, जयपुर, कोटा एवं अजमेर शहर में…
Read More
जन समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण, काम की हो दैनिक समीक्षा

जन समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण, काम की हो दैनिक समीक्षा

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश संभागीय आयुक्त, आईजी व जिला कलक्टर ने सरकार के आदेशों की अक्षरशः पालना के दिए निर्देश उदयपुर, 01 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार शाम प्रदेश के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। इसमें जनसुनवाई, राजस्व प्रकरण निस्तारण, बिजली सप्लाई, जल जीवन मिशन, विभागीय कामकाज की दैनिक व साप्ताहिक समीक्षा, विकसित भारत संकल्प अभियान, कानून व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उदयपुर से संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, जिला…
Read More
जिले में 4 हजार 680 लीटर वॉश एवं 11 भट्टियां की नष्ट

जिले में 4 हजार 680 लीटर वॉश एवं 11 भट्टियां की नष्ट

डूंगरपुर, 1 फरवरी। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार 13 से 31 जनवरी तक अवैध मदिरा के निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्णयता रोक एवं शून्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान आबकारी विभाग जिला डूंगरपुर द्वारा कुल 15 अभियोग दर्ज किए गए। जिला आबकारी अधिकारी, डूंगरपुर ने बताया कि जिनमें कुल 85 बोतल हथकड़ शराब, 18 लीटर देशी शराब तथा 25 लीटर ताड़ी जब्त करने के साथ ही कुल 4 हजार 680 लीटर वॉश एवं 11 भट्टियां नष्ट की गई।
Read More
बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में अनुष्ठानों एवं यज्ञ की धूम रही

बांसवाड़ा : लालीवाव मठ में अनुष्ठानों एवं यज्ञ की धूम रही

हनुमान मंत्रों से मारुति अभिषेक, चार दिवसीय मारुति यज्ञ की पूर्णाहुति महा आरती एवं कीर्तन परिक्रमा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार बांसवाड़ा, 01 फरवरी/लालीवाव मठ में चल रहे पांच दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन गुरुवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान तथा श्री हनुमान कथा के आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत-महात्माओं के साथ ही श्रद्धालुओं का भक्तिभाव परवान पर रहा। प्राच्यविद्यामर्मज्ञ ब्रह्मषि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में हुए अनुष्ठानों एवं यज्ञ में लालीवाव पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदास महाराज, मानसमर्मज्ञ संत श्री देवशरणजी महाराज(अयोध्या), महंत श्री शिवदास महाराज(झालावाड़), बरड़िया नाल हनुमान धाम, प्रतापगढ़ की महंत प्रयोगदास महाराज, माधवदास महाराज(वृन्दावन), सियारामदास महाराज, शान्तिलाल भावसार, पं. मधुसूदन व्यास, विमल भट्टए…
Read More
error: Content is protected !!