Year: 2024

डी.पी.एस. के 2 छात्रों का यूरेका जुनियर मुम्बई कार्यशाला में चयन

डी.पी.एस. के 2 छात्रों का यूरेका जुनियर मुम्बई कार्यशाला में चयन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के कक्षा 9 के छात्र कविन सुखाड़िया और प्रणव लाडिया का आई.आई.टी, बॉम्बे द्वारा आयोजित यूरेका जूनियर प्रोग्राम में चयन हुआ। यह प्रोग्राम कक्षा 6 से 12 के छात्रों में तकनीक और नए आईडिया को बढावा देने के लिए आयोजित किया जाता है। देश भर से लगभग 20,000 छात्रों ने इसमें भाग लिया, जिसमें से चयनित 50 छात्रों का आई.आई.टी, बॉम्बे में 5 दिन के बूट कैंप का आयोजन किया गया और उस में से 23 छात्रों ने अंतिम दौर में अपना प्रोजेक्ट व आईडिया को आई.आई.टी, बॉम्बे में विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किया। विद्यालय…
Read More
बावजी चतुर सिंह जी की 144वीं जयंति पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बावजी चतुर सिंह जी की 144वीं जयंति पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मानो या ना मानो, पण केणो मारो काम। कीका डॉंगी रे ऑंगणे, मने रमता देख्या राम। उदयपुर 09 फरवरी /  जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के बावजी चतुर सिंह जी पीठ की ओर से शुक्रवार प्रताप नगर स्थित प्रशासनिक भवन में मेवाड़ के लोकसंत, कवि, दार्शनिक बावजी चतुर सिंह जी की 144वीं जयंती पर  आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह  सारंगदेवोत ने कहा कि मेवाड़ की धरती त्याग, तपस्या और बलिदान की रही है जहॉ मीरा बाई,  पन्नाध्याय, चतुर सिंह जी बावजी जैसे अनेक लोकसंत हुए है जिन्होंने जनमानस को जगाने…
Read More
डूंगरपुर : महामहिम राष्ट्रपति के बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

डूंगरपुर : महामहिम राष्ट्रपति के बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर डूंगरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिला कलक्टर की संयुक्त रूप से बैठक आयोजित डूंगरपुर, 09 फरवरी। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी  मुर्मू की 14 फरवरी को श्री बेणेश्वर धाम में प्रस्तावित यात्रा के संबंध में डूंगरपुर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव एवं प्रतापगढ़ जिला कलक्टर श्रीमती अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को श्री बेणेश्वर धाम में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कुलराज मीणा, जिला परिषद सीईओ गितेश श्री मालवीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन चारण, पूर्व विधायक आसपुर गोपीचंद मीणा सहित तीनों जिलों के अन्य अधिकारी, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, सदस्य…
Read More
प्रतापगढ़ : राज्य स्तर पर प्रतापगढ़ जिले के मनोहरगढ़ विद्यालय का छात्र योगेंद्र रहा प्रथम

प्रतापगढ़ : राज्य स्तर पर प्रतापगढ़ जिले के मनोहरगढ़ विद्यालय का छात्र योगेंद्र रहा प्रथम

प्रतापगढ़ : राज्य स्तर पर प्रतापगढ़ जिले के मनोहरगढ़ विद्यालय का छात्र योगेंद्र रहा प्रथम व्यावसायिक शिक्षा संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोहरगढ़ का छात्र योगेंद्र सिंह चुंडावत ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्किल एग्जिबिशन कम कंपटीशन मैं कंस्ट्रक्शन ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतापगढ़ जिले का नाम रोशन किया वोकेशनल टीचर शुभम सिंघरवाल एवं समस्त टीम मनोहरगढ़ के मार्गदर्शन से जिले में और विद्यालय स्तर पर प्रथम आने के बाद राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रतापगढ़ सहित राजस्थान के विभिन्न ट्रेडों में विभिन्न स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा संचालित है जिसमें विद्यार्थियों को रोजगार से संबंधित…
Read More
आम मेवाड़ वैष्णव वैरागी समाज विकास समिति मातृकुंडिया के चुनाव संपन्न

आम मेवाड़ वैष्णव वैरागी समाज विकास समिति मातृकुंडिया के चुनाव संपन्न

उदयपुर। आम मेवाड़ वैष्णव वैरागी समाज विकास समिति मातृकुंडिया के चुनाव संपन्न हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी लादू दास वैष्णव गंगापुर ने बताया कि आम मेवाड़ वैष्णव वैरागी समाज विकास समिति मातृकुंडिया के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर नाथू दास लसाडिया, किशन दास चटावटी, महामंत्री पद पर रामस्वरूप महेंद्रगढ़, कैलाश चंद्र मरोली, कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र सांखली, जगदीश चंद्र रेलमगरा, नानू दास बावलास ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के साथ ही चुनाव मैदान में बने रहे। चुनाव मैदान में बने हुए सात प्रत्याशियों को समाज के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर वोट किया। इसके बाद…
Read More
आज से फतहनगर में होगी संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा

आज से फतहनगर में होगी संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा

फतहनगर। धर्म नगरी फतहनगर की श्री द्वारिकाधीश मंदिर भूमि पर शनिवार से 16 फरवरी तक संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। बागला परिवार द्वारा करवाई जा रही इस कथा में रामद्वारा चित्तौड़ के संत दिग्विजयरामजी महाराज के मुखारविंद से कथा श्रवण का सौभाग्य मिलेगा। कथा प्रवक्त संत के आज फतहनगर पहुंचने पर मेजबान बागला परिवार एवं नगरवासियों ने जोरदार अगवानी की। बागला परिवार के राधेश्याम बागला ने बताया कि शनिवार को कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा अखाड़ा मंदिर से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी। कथा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक चलेगी। उन्होने बताया कि…
Read More
उपखण्ड अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत

उपखण्ड अधिकारी का शिक्षकों ने किया स्वागत

फतहनगर। उपखण्ड अधिकारी उपेन्द्र कुमार शर्मा का शुक्रवार को शिक्षकों ने पगड़ी व उपरना पहनाकर स्वागत किया। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर ) के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा उपखंड अधिकारी का नव पदभार तथा कार्यभार ग्रहण करने पर मेवाड़ी पगड़ी व उपरना पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में प्रतिनिधि मंडल द्वारा तहसीलदार डॉ. रमेशचंद्र वढेरा को प्रार्थना पत्र देकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय उंखलिया की मंगरी के विद्यालय के लिए बाउंड्री और रास्ता चैड़ा करने के लिए आग्रह किया गया। इस दौरान माधवलाल गमेती,गुलाबचंद्र वर्मा, गौरीशंकर खटीक,रमेशचंद्र मेघवाल,फतेहलाल यादव,सुनीलचंद्र अट्टु,राहुल मौर्य, सुनील महावर,गोविंद लाल…
Read More
मुख्यमंत्री के नाम खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। देवगढ़ निवासी मोहनलाल खटीक के हत्यारों को गिरफ्तार करने एवं जयपुर में गोगामेड़ी हत्याकांड में घायल हेमराज खटीक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर खटीक समाज के संगठनों द्वारा जिला कलक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। दोनों समाज जनों को न्याय दिलाने के लिए ’कलेक्ट्री कार्यालय उदयपुर पर खटीक समाज ने शांतिपूर्वक धरना व प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराया। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि देवगढ़ के मोहन लाल खटीक के हत्यारे को गिरफ्तार कर फांसी दी जाए व मोहन लाल एवं गोगामेडी की हत्या में घायल हेमराज खटीक दोनों…
Read More
छात्रावास सम्पर्क के तहत विद्यार्थियों से किया संवाद

छात्रावास सम्पर्क के तहत विद्यार्थियों से किया संवाद

फतहनगर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा केंद्रीय एवम् प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे छात्रावास संपर्क-दलित युवा संवाद के तहत कार्यक्रम के राजस्थान संयोजक और मोर्चा प्रदेश प्रमुख इंजी. संजय चंदेल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक द्वारा उदयपुर देहात के बल्लभनगर एवं कानोड छात्रावास में वहाँ के विद्यार्थियों से संवाद किया गया। विद्यार्थियों से केंद्र और प्रदेश की विभिन्न छात्रहित की लाभकारी योजनाओं को साझा किया गया। छात्रावास की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। कुछ का तुरंत समाधान किया गया और बाकी के लिये उच्च अधिकारियों से बात की गई जिनका जल्द ही समाधान…
Read More
उपखण्ड अधिकारी ने किया कृषि मण्डी का औचक निरीक्षण

उपखण्ड अधिकारी ने किया कृषि मण्डी का औचक निरीक्षण

फतहनगर। मावली उपखण्ड अधिकारी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने शुक्रवार को स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति का औचक निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी ने मण्डी समिति में चल रहे निर्माण कार्यो, निलामी प्रक्रिया एवं मण्डी यार्ड का निरीक्षण किया। राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत सहायता समिति की बैठक आयोजित कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उपस्थित कृषको एवं व्यापारियों के समक्ष कृषक उपहार योजना अन्तर्गत लाॅटरी निकाली गई। यह जानकारी मण्डी समिति के सचिव पंकज पारख ने दी।
Read More
error: Content is protected !!