विश्व वास्तुकला दिवस के मौके पर 6 ब्लॉक के 10 स्कूलों में हुए आयोजन
रोचक और ज्ञानवर्धक रहा स्कूलों में शनिवार उदयपुर, 5 अक्टूबर। आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विश्व वास्तुकला दिवस के मौके पर विद्यालय प्रशासन, कश्ती फाउंडेशन और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट के तत्वावधान में उदयपुर के विभिन्न 6 ब्लॉक्स के 10 विद्यालयों में शनिवार को विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों में विभिन्न वास्तुकार, शिल्पकार एवं विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों को वर्तमान युग में वास्तुकला के बदलते स्वरूप और उपयोगिता के साथ एवं वास्तुशास्त्र के बारे में रोचक जानकारी दी गई। वास्तुकला की बारीकियों से रूबरू हुए नौनिहाल : बांसवाड़ा के आर्किटेक्ट सौरभ दोशी और शिल्पकार हेमंत जोशी ने राजकीय उच्च…
