
जिला कलक्टर ने किया रोशनी से नहाए शहर का अवलोकन
दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा व्यापारियों और आमजन से किया संवाद, लिया फीडबैक उदयपुर, 29 अक्टूबर। दीपावली की पूर्व संध्या पर धनतेरस के अवसर पर मंगलवार देर शाम जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल अधिकारियों के दल के साथ शहर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने शहरभर में की गई आकर्षक सजावट के साथ ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उदयपुरवासियों को सुख समृद्धि और रोशनी के प्रतीक दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रोशनी में नहाए शहर का अवलोकन करने जिला कलक्टर श्री पोसवाल पूरी टीम के साथ पैदल भ्रमण…