उदयपुर मार्बल एसोसिएशन का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन
उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह घनश्याम सिंह कृष्णावत सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अहमदाबाद के विख्यात अपोलो हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट तथा न्यूरो सर्जन डॉक्टर्स के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि उदयपुर से ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा एवं वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने भाग लिया। इसके साथ ही रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अजय पंड्या, सुखेर थानाधिकारी हिमांशु राजावत, मनु राव, कविराज अजात शत्रु का भी मार्बल एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.…
