Month: July 2024

विकरणी तालाब में अतिक्रमण हटाया

विकरणी तालाब में अतिक्रमण हटाया

उदयपुर 2 जुलाई। उपखण्ड क्षेत्र मावली के ग्राम पंचायत विजनवास के ग्राम विकरणी के तालाब में दीवार बनाकर अतिक्रमण करने की शिकायत मिलने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से कार्यवाही करते हुए मंगलवार को अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।  उपखंड अधिकारी मनसुख डामोर ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गत दिनों शिकायत की गई थी कि विकरणी तालाब के भराव क्षेत्र में कच्चे कोर्ट की दीवार बनायी जा रही है। शिकायत की जांच सही पाए जाने पर राजस्व टीम द्वारा तालाब के भराव पेटे पर निर्माणाधीन 687 वर्ग मीटर पत्थर की दीवार को जेसीबी से हटाया गया। उक्त कार्यवाही के…
Read More
आशान्वित ब्लॉक खेरवाड़ा में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ 4 को

आशान्वित ब्लॉक खेरवाड़ा में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ 4 को

उदयपुर, 2 जुलाई। नीति आयोग की ओर से सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों में सुधार के लिए चयनित देश भर के 112 आशान्वित जिलों एवं 500 आशान्वित ब्लाक में 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक संपूर्णता अभियान चलाया जाएगा। उदयपुर जिले में खेरवाड़ा ब्लॉक आशान्वित ब्लॉक के रूप में चयनित है। कुल 40 संकेतकों में सुधार के लिए चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पोषण, कृषि, शिक्षा एवं सामाजिक विकास सम्मिलित है। ”संपूर्णता अभियान” के तहत 6 संकेतकों को संतृप्त करने का लक्ष्य है। जिला आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति खेरवाड़ा में 4 जुलाई को…
Read More
केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना एनएमएमएस परीक्षा में  रा.उ.मा.वि. नामरी(मावली) के तीन छात्रों का चयन

केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना एनएमएमएस परीक्षा में  रा.उ.मा.वि. नामरी(मावली) के तीन छात्रों का चयन

चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक 4  तक प्रतिवर्ष ₹12000 की दर से वर्षों 48000 रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी  विगत 4 वर्षों में नामरी से कुल 20 बच्चों का इस योजना में चयन हो चुका फतहनगर । केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना एनएमएमएस की 2023-24 की परीक्षा में  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नामरी( मावली) से तीन छात्रों का चयन हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य  इंदु हाड़ा ने बताया कि इस योजना में 2023-24 की परीक्षा में विद्यालय के जितेंद्र सिंह राणावत, कुशाल सिंह राणावत व ज्योति कंवर राणावत का चयन इस बार हुआ है। चयनित विद्यार्थियों  का विद्यालय परिवार…
Read More
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने संयुक्त निदेशक व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने संयुक्त निदेशक व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजन से वंचित रहे शिक्षको के आदेश जारी करने की मांग   फतहनगर । राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला के नेतृत्व में जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने आज कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा)उदयपुर संभाग में पहुंच कर संयुक्त निदेशक के नाम सहायक निदेशक  नरेंद्र टांक एवम सुशील गुप्ता को ज्ञापन सौंपा । शिक्षको की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दोनो अधिकारियों से बैठक कर डेढ़ घंटे वार्ता की। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक  कार्यालय पहुंचे और  डी ई ओ चंद्र शेखर जोशी के नाम…
Read More
गोपाल मेहता विप्र फाउंडेशन पूर्वी देहात उदयपुर के जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त

गोपाल मेहता विप्र फाउंडेशन पूर्वी देहात उदयपुर के जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त

चेतन, रमेश व सुनील सह मिडिया प्रभारी  नियुक्ति   फतहनगर ।  विप्र फाउण्डेशन (जोन-1A) के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल एवं विप्र फाउंडेशन (जोन-1A) पूर्वी देहात जिला उदयपुर के अध्यक्ष केशव व्यास के निर्देशानुसार विप्र फाउण्डेशन पूर्वी देहात उदयपुर के जिला महामंत्री प्रेमशंकर रामावत ने वर्ष 2024-26 की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक नियुक्ति की है । वल्लभनगर तहसील के गांव  बाठरडा खुर्द  के गोपाल लाल मेहता मेनारिया को विप्र फाउंडेशन पूर्वी देहात जिला उदयपुर का दूसरी बार मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इनके साथ ही भींडर के चेतन व्यास, बेडवास के रमेश चंद्र नागदा और बड़गांव के…
Read More
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों को तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस की बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों को तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

उदयपुर। 2 जुलाई। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शास्त्री सर्कल स्थित होटल ग्लोबल इन सभागार में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक अध्यक्ष एवम मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह जी राठौड़ की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की इस अहम बैठक में लोकसभा चुनाव के उपरांत संगठन की शिथिलता दूर करने के साथ ही आगामी उदयपुर नगर निगम चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा करी गई। बैठक में दोनो लॉक अध्यक्ष एवम मंडल…
Read More
संभागीय आयुक्त डॉ. पवन की संवेदनशीलता

संभागीय आयुक्त डॉ. पवन की संवेदनशीलता

सफाईकर्मी के बेटे को दिलाया प्राइवेट स्कूल में प्रवेश बांसवाड़ा, 2 जुलाई । हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा हासिल करें और बड़े स्कूल में पढ़ाई करें लेकिन आर्थिक तंगी और पेचीदा नियमों की आड़ में हर माता-पिता यह सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। लेकिन यदि माता पिता ठान ले तो उनका सपना अवश्य पूरा होता है। कुछ ऐसा ही वाकया घटित हुआ जब विकी और पूजा हरिजन अपने बच्चे यश हरिजन के प्रवेश के लिए भटक रहे थे। उनका सपना था कि वे भले अनपढ़ रह गए और सफाईकर्मी का कार्य कर रहे…
Read More
आचार्य श्री विजयराज की 11 दिवसीय मौन साधना आज से

आचार्य श्री विजयराज की 11 दिवसीय मौन साधना आज से

सुखी रहना है तो वर्तमानजीवी बनें: आचार्य विजयराज उदयपुर, 2 जुलाई। हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज की 11 दिवसीय मौन साधना 3 जुलाई बुधवार से प्रारम्भ हो रही है। मौन साधना पश्चात 14 जुलाई को श्रावक-श्राविकाओं को महामांगलिक प्रदान करेंगे। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. की 11 दिवसीय मौन साधना 3 जुलाई बुधवार से प्रारम्भ हो रही है इस हेतु वे एकान्तवास करेंगे एवं 14 जुलाई को मौन साधना के पश्चात आयड़ जैन मंदिर के आत्मवल्लभ आराधना भवन में महामांगलिक प्रदान करेंगे। उपाध्यायश्री जी आदि ठाणा…
Read More
डूंगरपुर के व्योम शर्मा को वागड़ी भाषा पर डॉक्टरेट की उपाधि

डूंगरपुर के व्योम शर्मा को वागड़ी भाषा पर डॉक्टरेट की उपाधि

बांसवाड़ा/डूंगरपुर, 02 जुलाई/वागड़ के एक प्रतिभाशाली युवा व्योम शर्मा ने वागड़ी भाषा के महत्त्वपूर्ण तकनीकि पक्षों पर अद्वितीय एवं अद्भुत् शोध अध्ययन कर अपूर्व, ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। डूंगरपुर मूल के निवासी हर्ष शर्मा एवं श्रीमती लता शर्मा के पुत्र व्योम शर्मा ने आईआईटी दिल्ली की ओर से ‘‘सिंटेक्स ऑफ नेगेशन एण्ड पोलेरिटी इन वागड़ी’’ विषय पर पीएच.डी. डिग्री हासिल की है। यह कार्य उन्होंने आईआईटी दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज से यह कार्य डॉ. परोमा सान्याल के निर्देशन में पूर्ण किया है।
Read More
आपसी समन्वय,भाईचारा तथा सहयोग की भावना से मनाएं त्यौहार – जिला कलेक्टर पोसवाल

आपसी समन्वय,भाईचारा तथा सहयोग की भावना से मनाएं त्यौहार – जिला कलेक्टर पोसवाल

जिला परिषद सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन, जगन्नाथ रथयात्रा व मोहर्रम आयोजन प्रबंधन को लेकर हुआ विचार-विमर्श उदयपुर, 02 जुलाई। जगन्नाथ रथयात्रा एवं मोहर्रम के मद्देनजर मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के दौरान जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु शांति समिति के सदस्यों से विचार-विमर्श हुआ तथा जगन्नाथ रथयात्रा एवं मोहर्रम से जुड़े आयोजकों से सुझाव लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक को संबोधित…
Read More
error: Content is protected !!