Month: July 2024

आवासीय लीडरशिप ट्रेनिंग शुरू

आवासीय लीडरशिप ट्रेनिंग शुरू

उदयपुर 22 जुलाई। सीमेट गोनेर (जयपुर) के आदेशों की अनुपालना में डाइट उदयपुर द्वारा राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपल्स की 10 दिवसीय आवासीय लीडरशिप ट्रेनिंग सोमवार से उदयपुर स्थित होटल कजरी में शुरु हुई। डाइट उदयपुर के उप प्रधानाचार्य डॉ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर तथा प्रतापगढ़ जिले से कुल 50 प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं। जिला संदर्भ इकाई के प्रभारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत के अनुसार यह प्रशिक्षण आगामी 31 जुलाई तक जारी रहेगा इसमें स्टेट रिसोर्स ग्रुप के लोकेश शर्मा व लोकेश शाह द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Read More
जनजाति पशुपालकों को मिलेगा संबल

जनजाति पशुपालकों को मिलेगा संबल

मुर्गी इकाई एवं बीजू बकरा वितरण के लिए मांगे आवेदन प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना उदयपुर, 22 जुलाई। जनजाति समाज से जुड़े पशुपालकों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने को लेकर सरकार कटिबद्ध है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत उदयपुर एवं सलूम्बर जिलों के 265 चयनित राजस्व गांवों के पशुपालकों को मुर्गी इकाई वितरण/बीजू बकरा वितरण को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत पशुपालकों को मुर्गी इकाई एवं बीजू बकरों का वितरण किया जाएगा, जिससे जनजाति समाज आर्थिक उन्नयन की राह पर अग्रसर हो सके। यह है प्रधानमंत्री आदि आदर्श…
Read More
पीड़ितों के उपचार व राहत को लेकर सरकार व प्रशासन गंभीर

पीड़ितों के उपचार व राहत को लेकर सरकार व प्रशासन गंभीर

पोपल्टी हादसा प्रभारी सचिव, जिला कलक्टर व जिला प्रमुख ने किया पोपल्टी का दौरा, प्रभारी सचिव ने अस्पताल में मरीजों की जानी कुशलक्षेम अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 22 जुलाई। जिले के गिर्वा उपखण्ड अंतर्गत नाई ग्राम पंचायत के पोपल्टी गांव में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मृत्यु होने के मामले में पीड़ितों को राहत और बीमारों के उपचार को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभारी सचिव श्रीमती आनंदी, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल व जिला प्रमुख ममता कुंवर ने सोमवार को पोपल्टी गांव का दौरा कर हालातों की जानकारी…
Read More
ग्रीन पीपल सोसायटी की मासिक बैठक में हुई आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

ग्रीन पीपल सोसायटी की मासिक बैठक में हुई आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

29-30 जुलाई को विश्व टाइगर दिवस पर होंगे विविध आयोजन, 3 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम उदयपुर, 22 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीपल सोसायटी की मासिक बैठक सोमवार को सोसायटी अध्यक्ष सेवानिवृत आईएफएस राहुल भटनागर की अध्यक्षता में अरण्य कुटीर में आयोजित हुई। बैठक में सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति के साथ आगामी दिनों आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। भटनागर ने बताया कि विश्व टाइगर दिवस के उपलक्ष्य में वन्यजीव प्रभाग, जीपीएस और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के तत्वावधान में 29 व 30 जुलाई को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन 29…
Read More
जीबीएच चिकित्सालय एवं महाविद्यालय के भवन निर्माण में अनियमितता की जांच

जीबीएच चिकित्सालय एवं महाविद्यालय के भवन निर्माण में अनियमितता की जांच

 मुख्य सचिव की निगरानी में उच्च स्तरीय समिति करेगी, संबंधित नगरीय निकाय बिना स्वीकृति हुए निर्माण को 72 घंटे के अंदर करेगा सीज - नगरीय विकास मंत्री जयपुर-उदयपुर, 22 जुलाई। नगरीय विकास एवं स्वायत शासन, राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा ने सोमवार को राज्य विधान सभा में बताया कि उदयपुर ग्रामीण में जीबीएच चिकित्सालय एवं महाविद्यालय के भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत की मुख्य सचिव की निगरानी में उच्च स्तरीय समिति गठित कर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृति के जितने भी निर्माण हुए हैं, उन्हें संबंधित नगरीय निकाय 72 घंटे के अंदर सीज करेगा। श्री…
Read More
नांदेश्वर महादेव का सावन के पहले सोमवार पर विशेष श्रृंगार

नांदेश्वर महादेव का सावन के पहले सोमवार पर विशेष श्रृंगार

उदयपुर के नांदेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। नांदेश्वर श्रृंगार एंव सेवा समिति के पदाधिकारियों ने करीब 4 घंटों तक श्रृंगार के लिए सेवा की। चार अलग-अलग कलर के विशेष फूलों और बेल पत्र, आशापाल की मदद से यह श्रृंगार किया गया। सावन के पहले सोमवार के मौके पर दर्शन करने नाई गांव सहित उदयपुर से हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे।  आयोजन मंडल से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि पूरे सावन मास में भक्तों को अलग अलग स्वरूप में बाबा भोले के दर्शन करवाए जाते हैं। बता दें कि…
Read More
हर वर्ग का चहेता बना अंडरवाटर फिश टनल मेला अब अपने अन्तिम चरण में

हर वर्ग का चहेता बना अंडरवाटर फिश टनल मेला अब अपने अन्तिम चरण में

उदयपुर। जोधाणा पब्लिसिटी की ओर से शहर के बी एन कॉलेज ग्राउंड में चल रहा अंडरवाटर फिश टनल के साथ ही शॉपिंग का महाकुंभ का 28 जुलाई का अतिम दिन रहेगा। जोधाणा पब्लिसिटी के दिनेश गौड़ ने बताया कि सोमवार को भी रविवार जैसी भीड़ रही।  मेले में बच्चों से लेकर युवा महिला पुरुष एवं बुजुर्गों तक के लिए कई आकर्षक एवं घरेलु चीजें है जो कि हर वर्ग के लिए लगातार आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। व्यापारियों ने बताया कि अब तक चार से पांच बार इस मेले में लगातार आ चुके हैं। हर बार वह कुछ नया…
Read More
डॉ.धु्रव सोजतिया चेयरमैन व अर्पित लोढ़ा सचिव बनें

डॉ.धु्रव सोजतिया चेयरमैन व अर्पित लोढ़ा सचिव बनें

उदयपुर। उदयपुर राउण्ड टेबल 253 की वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक आज ताज अरावली होटल में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ.धु्रव सोजतिया को चेयरमैन एवं अर्पित लोढ़ा को सचिव बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कुणाल बागरेचा,कोषाध्यक्ष संभव बांठिया,निवर्तमान चेयरमैन अनीष चौधरी को शामिल किया गया।
Read More
सुप्रकाशमति माताजी का चातुर्मास सम्मेदशिखर में,उदयपुर से श्रावकों ने लिया भाग

सुप्रकाशमति माताजी का चातुर्मास सम्मेदशिखर में,उदयपुर से श्रावकों ने लिया भाग

उदयपुर। राष्ट्र संत उपसर्ग विजेता गणिनि आर्यिका 105श्री सुप्रकाश मति माताजी का 43वां वर्षायोग कल से सममेदशिखर में प्रारम्भ हुआ। उदयपुर से गये भक्तों ने इस अवसर पर भाग लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा पर वहंा एक अद्वितीय धार्मिक उत्सव का आयोजन हुआ। ध्यानोदय तीर्थ के चेयरमैन ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि शास्वत तीर्थ आज भव्य कलश स्थापना समारोह आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से पधारे, जिससे समस्त नगर धार्मिक भावना और भक्ति के रंग में रंग गया। कलश स्थापना समारोह में प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर आस्था और श्रद्धा का…
Read More
शाश्वत सुख को पाने के लिए हमें धर्म की शरण में आना होगा-साध्वी संयमलता

शाश्वत सुख को पाने के लिए हमें धर्म की शरण में आना होगा-साध्वी संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलता,साध्वी डॉ श्री अमितप्रज्ञा, साध्वी श्री कमलप्रज्ञा, साध्वी श्री सौरभप्रज्ञा आदि ठाणा 4 के सानिध्य में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने फरमाया सुख के दिनों में घमंड नहीं करना और दुख के दिनों में अति दुखी नहीं होना। उन्होंने कहा कि यही वह कला है जो जीवन में धूप छांव के खेल को खेलना सिखाती है और पाप से बचाती है। सुख के दिनों में मनोरंजन नहीं मनोमंथन करें। शाश्वत सुख को पाने के लिए हमें धर्म की शरण में आना…
Read More
error: Content is protected !!