Month: July 2024

डी पी एस की आलिया ने तैराकी में जीता कांस्य

डी पी एस की आलिया ने तैराकी में जीता कांस्य

उदयपुर। अंडर वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया द्वारा महाराणा प्रताप खेलगाँव, उदयपुर में आयोजित की गई 7वी नेशनल फिनस्वीमिंग चैंपियनशिप-2024 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के तैराकों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें आलिया सक्सेना ने 100 मीटर फ्री स्टाइल तथा 4 ग्100 मीटर बी एफ मिक्स रीले में कांस्य पदक जीता है। आलिया ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में भी भाग लिया था। इसमें तनुश सक्सेना, राधा झाँझड तथा मीराया राकेचा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में खूब उत्साह से भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया। प्राचार्य संजय नरवरिया ने तैराकी के कोच दीपक पंवार को छात्रों की उपलब्धि के लिए…
Read More
तनाव वर्तमान जीवन की सबसे बड़ी समस्या -साध्वी संयमलता

तनाव वर्तमान जीवन की सबसे बड़ी समस्या -साध्वी संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलता, साध्वी डॉ श्री अमितप्रज्ञा, साध्वी श्री कमलप्रज्ञा, साध्वी श्री सौरभप्रज्ञा आदि ठाणा 4 के सानिध्य में भक्तामर स्तोत्र के 21वें श्लोक का महामंगलकारी अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने कहा कि हमारा जीवन द्वंद्वात्मक है। संभवतः कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसके जीवन में द्वंद्व ना हो, समस्याएं ना आए। तनाव वर्तमान जीवन की सबसे बड़ी समस्या है। मंत्रों का जाप इन सारी समस्याओं और तनाव से मुक्त रखता है। महासती जी…
Read More
पाप कर्माेदय होने पर दुःख का दूत अपनी पूरी टीम को आता है लेकर:संयम ज्योति

पाप कर्माेदय होने पर दुःख का दूत अपनी पूरी टीम को आता है लेकर:संयम ज्योति

उदयपुर। समता मूर्ति परम् पूज्य जयप्रभा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि पाप को जानो और पाप से बचो। वे गुरुवार को दादाबाड़ी स्थित वासुपूज्य मंदिर में आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रही थीं। साध्वी ने कहा कि पाप से व्यक्ति तभी बच सकता है जब वह पाप को पाप मानेगा। पाप को स्वीकार करेगा, पाप का पश्चाताप करेगा, पाप का प्रायश्चित लेगा और पाप कर नही करने का संकल्प लेगा। मन वचन और काया की अशुभ प्रवृति से अशुभ कर्म का बंध होता है। पाप कर्माेदय होने पर दुःख का दूत अपनी पूरी टीम…
Read More
महापौर को सौपा ज्ञापन

महापौर को सौपा ज्ञापन

एलिवेटर रोड़ के प्रति जताया आभार उदयपुर 24 जुलाई ।  भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ शहर जिला कार्यकारिणी  के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बुधवार को नगर निगम के महापौर जी. एस. टांक को ज्ञापन सौप रेल्वे स्टेशन से कोर्ट चैराहे तक बनाये जा रहे एलिवेटेड रोड़ के प्रति आभा२ व्यक्त  किया। प्रतिनिधि मंडल ने मांग कि एलिवेटर रोड़ की कोर्ट चैराहे पर इसकी एक शाखा निकाली जाये। शाखा निकलने से  संभाग से कोर्ट व हॉस्पीटल मे  आने वाले आमजन व म२ीजो को इसका लाभ मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व बार अध्यक्ष महेन्द्र नागदा, रामकृपा शर्मा, मनीष शर्मा, राकेश…
Read More
बालवाहिनी समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

बालवाहिनी समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

बाल वाहिनी नियमों की अवेहलना करने वाले वाहनों के विरूद्व 01 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा जांच अभियान भीलवाडा, 24 जुलाई। बालवाहिनी समिति की त्रैमासिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह की अध्यक्षता मे पुलिस अधीक्षक सभागार मे आयोजित हुई। बैठक मे जिला परिवहन अधिकारी एवं सदस्य सचिव बालवाहिनी समिति गौरव यादव ने बैठक मे आगस्तुकों सभी अधिकारियों/प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बाल वाहिनी योजना अन्तर्गत विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के बारे मे पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी साथ ही गत बैठक मे लिये गये निर्णयों की अनुपालना के…
Read More
अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त खनिजों की तत्काल करें नीलामी

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जब्त खनिजों की तत्काल करें नीलामी

शास्ती की वसूली में लाएं तेजी-डीएमजी कलाल उदयपुर, 24 जुलाई। निदेशक माइंस भगवती प्रसाद कलाल ने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई में जब्त खनिजों की प्राथमिकता से नीलामी करें ताकि जब्त खनिज को खुर्द-बुर्द होने से बचाया जा सके। इसी तरह से अवैध खनन गतिविधियों की कार्रवाई के दौरान लगाई गई शास्ती की वसूली में भी तेजी लानी होगी। डीएमजी कलाल बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभाग के फील्ड अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रखनी है और जिला कलक्टरों से समन्वय…
Read More
अल्पसंख्यक समुदाय के व्यावसायिक एवं शैक्षणिक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

अल्पसंख्यक समुदाय के व्यावसायिक एवं शैक्षणिक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 24 जुलाई। अल्पसंख्यक समुदाय के व्यावसायिक एवं शैक्षणिक ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन मिलन सॉफ्टवेयर के लिंक ‘मिलनएमएफडीसीसी डॉट ओआरजी पर 15 अगस्त तक आमंत्रित किये गये है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि 18 से 54 वर्ष की आयु के अल्पसंख्यक समुदाय जनों को कारोबारी ऋण वितरित किये जाएंगे। इसमें निर्धारित कलस्टर से संबंधी आवेदन जिसमें परंपरागत एवं वंशानुगत आर्टिजन बुनकर, राष्ट्रीय, राज्य व जिला पर पुरस्कृत हस्तशिल्पी समाज के सबसे वंचित तबके के उद्यमी एवं स्टार्टअप उद्यमी एवं महिलाओं को वरियता दी जायेगी। शैक्षणिक ऋण के अन्तर्गत व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा हेतु 16 से…
Read More
पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक में 21 प्रकरण निस्तारित

पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक में 21 प्रकरण निस्तारित

पीड़ित एवं उनके आश्रितों को 28 लाख 50 हजार रुपये के अवार्ड पारित उदयपुर, 24 जुलाई। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में पीड़ित प्रतिकर स्कीम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पीड़ित प्रतिकर स्कीम के 21 प्रकरण निस्तारित करते हुए पीड़ित एवं उनके आश्रितों को 28 लाख 50 हजार रुपये के पीड़ित प्रतिकर अवार्ड पारित किये गए। बैठक में न्यायाधीश गोपाल बिजोरिवाल, पलविंदर सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल चौधरी, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष…
Read More
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का किया स्वागत अभिनंदन व जताया आभार

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का किया स्वागत अभिनंदन व जताया आभार

दिया कुमारी ने  किया हिंदुस्तान स्काउट के यूट्यूब चैनल का लोकार्पण  उदयपुर 24 जुलाई/ हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में हिंदुस्तान स्काउट के रेंजर्स ,रोवर्स एवं स्काउट एंड गाइड द्वारा  बुधवार को बजट में 4 करोड़ रुपए का अनुदान देने  की घोषणा करने पर जयपुर सिविल लाइन पहुंच कर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्वागत अभिनंदन किया तथा आभार प्रकट किया । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नरेंद्र औदीच्य ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2015 में मान्यता दिए जाने के 9 वर्ष बाद पहली बार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन के सेवाभाव और स्काउट की गतिविधियों व सदस्य संख्या को देखते हुए इस वर्ष के बजट में 4 करोड़ रुपए का अनुदान स्काउट गतिविधियों को विधिवत संचालित करने एवं कार्मिकों के वेतन के लिए घोषित किया है।   प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए स्काउट पदाधिकारियों एवं स्काउट गाइड बालक बालिकाओं ने उपमुख्यमंत्री का अलग-अलग संभाग वाइज स्वागत अभिनंदन करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। स्काउट गाइड के पदाधिकारी एवं बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि स्काउट के संगठन को 5 वर्ष पूर्व ही अनुदान जारी कर देना चाहिए था लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं सरकार ने इतने वर्षों तक बिना अनुदान के भी समाज सेवा कार्य करने वाले संगठन के साथ न्याय कर दिया है। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार भी हिंदुस्तान स्काउट एंड…
Read More
शारीरिक शिक्षकों ने  मांगों को लेकर कलेक्टरी पर किया प्रदर्शन 

शारीरिक शिक्षकों ने  मांगों को लेकर कलेक्टरी पर किया प्रदर्शन 

डूंगरपुर, 24 जुलाई (ब्यूरो) राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ डूंगरपुर द्वारा जिला कलेक्टर डूंगरपुर को प्रदेश के आव्हान पर शारीरिक शिक्षकों की मांगों को लेकर कलेक्टरी पर प्रदर्शन लिया है। वहीं, मांगो को पुरी करने की मांग को लाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिला अध्यक्ष मगन लाल यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हापुरम चौधरी के आव्हान पर शारीरिक शिक्षकों की लंबित पदोन्नति व शारीरिक शिक्षकों के समस्त पदों के केडरो को दुरुस्त करना,  शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिये नामांकन की बाध्यता को समाप्त करने और हर विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का पद सृजित करने की…
Read More
error: Content is protected !!