Month: July 2024

प्रतापगढ़ : कर्ममोचिनी नदी पर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ : कर्ममोचिनी नदी पर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़,26 जुलाई। उपखंड अधिकारी धरियावद कपिल सिंह कोठारी ने बताया की कर्ममोचिनी नदी पर बन रहे पुल निर्माण के पास बनाये गये बाईपास के रात्रि में बह जाने से यातायात व्यवस्था बाधित होने के कारण वाहन मदवार रोड से होकर नागलिया मोड पर निकाले जा रहे है। इस संबंध में आमजन को जानकारी देने के संबंध सार्वजनिक निर्माण विभाग धरियावद को निर्देशित किया गया ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पडे एवं बनाये जा रहे पुल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण ईन्जीनियर द्वारा अवगत कराया कि आगामी 07 दिवस में पुल पर आवागमन शुरू…
Read More
परदेशी पार्क में साहित्यकारों-कवियों ने मनाई परदेशी की 101वीं जयंती

परदेशी पार्क में साहित्यकारों-कवियों ने मनाई परदेशी की 101वीं जयंती

प्रतापगढ़, 26 जुलाई। ख्यातनाम साहित्यकार परदेशी की 101वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर के परदेशी पार्क में जिले के साहित्यकारों और कवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मनीष जैन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी नवधा परदेशी, अरुण वोरा, सुरेंद्र सुमन,  चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, अजगर अली बोहरा, सुरेश ‘सुरज’, विजय सिंह ‘विद्रोही’, दुर्गाशंकर सुथार, कैलाश राव ‘रसिक’, भंवर जी ‘भंवर’, अनिता गुप्ता, मीना सुमन, धनपाल ‘धमाका’, आदि उपस्थित माल्यार्पण के पश्चात सभी ने अपनी-अपनी कविताओं का काव्य पाठ किया। परदेशी का जन्म 26 जुलाई 1923 को प्रतापगढ़ जिले के पानमोड़ी ग्राम में…
Read More
सत्संग हमारे ज्ञान को परिष्कृत करता है और इससे संसार परिभ्रमण सीमित बनता है: आचार्य विजयराज

सत्संग हमारे ज्ञान को परिष्कृत करता है और इससे संसार परिभ्रमण सीमित बनता है: आचार्य विजयराज

उदयपुर, 26 जुलाई। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में शुक्रवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि ज्ञान दो प्रकार का होता है, पहला-व्यावहारिक ज्ञान जो हमें विद्यालयों आदि शैक्षणिक संस्थानों व शिक्षकों आदि से प्राप्त होता है और दूसरा-पारमार्थिक ज्ञान जो हमें साधु-संतों के सत्संग एवं सतत स्वाध्याय आदि से प्राप्त होता है। सत्संग हमारे ज्ञान को परिष्कृत करता है। इस परिष्कृत ज्ञान से मिलने वाला पारमार्थिक ज्ञान संसार के परिभ्रमण को सीमित करने में सक्षम बनाता है। ज्ञान प्राप्ति के तीन आलम्बन हैं-मनन करना, इससे सर्वोत्कृष्ट ज्ञान प्राप्त…
Read More
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के पर्यटन विकास को लेकर भेंट कर चर्चा की

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के पर्यटन विकास को लेकर भेंट कर चर्चा की

उदयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा राजस्थान में पर्यटन के लिए आवंटित मजबूत बजट के लिए उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी एवं राज्य में पर्यटन के विकास पर पत्र देकर चर्चा भी की साथ ही पर्यटन व्यवसाय को राहत देने के लिए कुछ सुझाव भी दिए। पर्यटन इकाई स्थापना के लिए राजस्थान के प्रत्येक पर्यटन स्थल पर सरकारी भूमि चिन्हित करके डीएलसी रेट की 25% रेट पर जमीन आवंटन की प्रक्रिया एवं नियम बनाना तथा निःशुल्क पट्टा तथा परमिशन,लेण्ड यूज चेन्ज…
Read More
राज्य सरकार करेगी अग्रणी कृषकों का सम्मान

राज्य सरकार करेगी अग्रणी कृषकों का सम्मान

उदयपुर में अग्रणी कृषकों से 30 सितंबर तक आवेदन मांगे   उदयपुर, 26 जुलाई। भूमिपुत्रों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने की मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशाओं को पूरा करने की दृष्टि से राज्य सरकार द्वारा कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अग्रणी कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। उदयपुर जिले में कृषोन्नति योजना के कृषि विस्तार पर उप मिशन आत्मा योजना अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में राज्य, जिला तथा पंचायत समिति स्तर पर पांच विभिन्न कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को पुरस्कृत करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस योजना में पुरस्कृत किये जाने हेतु…
Read More
बायपास मुआवजा प्रकरणों को प्राथमिकता से करें निस्तारितः जिला कलक्टर

बायपास मुआवजा प्रकरणों को प्राथमिकता से करें निस्तारितः जिला कलक्टर

राजस्व अधिकारियों की बैठक उदयपुर, 26 जुलाई। राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई। जिला कलक्टर श्री पोसवाल ने नाथद्वारा के उपली ओडन से उदयपुर जिले के भटेवर तक बनने वाले बायपास को लेकर चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जानकारी ली। मावली, वल्लभनगर और बड़गांव उपखण्ड क्षेत्रों में मुआवजा प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए बकाया मुआवजा प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर के निर्देशन में एडीएम प्रशासन दीपेंद्रिंसह राठौड़ ने उपखण्ड एवं तहसील वार लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा…
Read More
उदयपुर : आवागमन होगा सुगम, विकास को लगेंगे पंख

उदयपुर : आवागमन होगा सुगम, विकास को लगेंगे पंख

राज्य बजट की सौगातों पर पीडब्ल्यूडी, युडीए और नगर निकाय ने तेज की कवायद उदयपुर, 26 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा में प्रस्तुत सरकार के पहले पूर्ण बजट में उदयपुर जिले को ढेरों सौगातें मिली हैं। बजट में जहां एक तरफ आधारभूत विकास पर फोकस किया गया, वहीं सभी वर्गों के सामाजिक उन्नयन पर भी ध्यान दिया गया है। पर्यटन के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शुमार उदयपुर के आधारभूत विकास को भी राज्य बजट में खास तरजीह दी गई है। जिले में कई महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढीकरण की घोषणा हुई, वहीं कई बड़े…
Read More
राजस्थान आदिवासी संघ की संशोधित कार्यकारिणी गठित

राजस्थान आदिवासी संघ की संशोधित कार्यकारिणी गठित

उदयपुर। राजस्थान आदिवासी संघ ने आज अपनी संशोधित कार्यकारिणी की सूची जारी की। जिसमें धुजश्वर कलासुआ को प्रदेश महासचिव बनाया गया। इसके अलावा गोविन्दलाल अहारी प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं हीरालाल डाबी को संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपतसिंह भगोरा ने दी। फिश टनल मेला जारी उदयपुर, 26 जुलाई। जोधाणा पब्लिसिटी की ओर से शहर के बी एन कॉलेज ग्राउंड में चल रहे सबसे बड़े अंडरवाटर फिश टनल के साथ ही शॉपिंग का महाकुंभ भी लगा है। रिमझिम बरसात में यहां पर मेलार्थियों का उत्साह देखते ही बनता है। यहां पर लगातार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही…
Read More
जो व्यवहार हमें पसन्द नहीं,वैसा हम दूसरों के प्रति न करेःसंयमलताश्रीं

जो व्यवहार हमें पसन्द नहीं,वैसा हम दूसरों के प्रति न करेःसंयमलताश्रीं

सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय महासाध्वी डॉ. संयमलताजी म.सा ने साध्वी डॉ. अमितप्रज्ञाजी म.सा., साध्वी कमलप्रज्ञाजी म.सा., साध्वी सौरभप्रज्ञा म.सा. आदि ठाणा-4 के सान्निध्य में धर्मसभा को संबोधित करते हुए ने कहा कि जो व्यवहार हमें पसन्द नहीं, वैसा हम दूसरों के साथ कदापि न करें। आत्मा का निज स्वभाव ज्ञाता-दृष्टा है। शरीर तो खून, हाड, मांस, मल-मूत्र, का थैला है। वह जल से शुद्ध नहीं हो सकता। धर्म जल से शुद्ध हो सकता है। धर्म वह वाशिंग पावडर है, जो आत्मा की मलिनता दूर करता है। जो लोग शरीर और आत्मा का भेद जान…
Read More
किसी के लिए बुरा सोचना, बुरा कहना और बुरी प्रवृति करना भी हिंसाःसाध्वी संयम ज्योति

किसी के लिए बुरा सोचना, बुरा कहना और बुरी प्रवृति करना भी हिंसाःसाध्वी संयम ज्योति

उदयपुर। समता मूर्ति परम् पूज्य जयप्रभा श्रीजी म.सा. की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश है अगर दुर्गति से बचना है तो मानसिक, वाचिक और कायिक हिंसा से बचना चाहिए।  वे शुक्रवार को दादाबाड़ी स्थित वासुपूज्य मंदिर में आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रही थीं। साध्वी ने कहा कि किसी को जान से मारना तो हिंसा है ही परंतु किसी के लिए बुरा सोचना किसी को बुरा कहना और किसी के लिए बुरी प्रवृति करना भी हिंसा है। साध्वी ने गांधीजी के तीन बंदर-एक के आंख पर पट्टी, दूसरे के कान में अंगुली और…
Read More
error: Content is protected !!