भारतीय संस्कृति, परम्परा को पुनर्स्थापित करने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत
औद्योगिक क्षेत्रों में जल प्रबंधन में वर्तमान प्रवृत्ति और चुनौतियॉ विषय पर तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमीनार का हुआ समापन सतत् विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी - सुशील कुमार उदयपुर 27 जून / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि के संघटक विधि विभाग की ओर से प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में ‘‘ औद्योगिक क्षेत्रों में जल प्रबंधन में वर्तमान प्रवृत्ति और चुनौतियॉ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमीनार का समापन गुरूवार को हुआ। मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील गुप्ता ने कहा कि एक ओर हमें विकास की जरूरत है तो दूसरी तरफ प्राकृतिक संसाधनों का…
