Month: June 2024

आमजन की पेयजल से जुड़ी समस्याओं का हाथोंहाथ हो रहा निस्तारण

आमजन की पेयजल से जुड़ी समस्याओं का हाथोंहाथ हो रहा निस्तारण

साबला की आदिवासी बस्ती का मामला’ डूंगरपुर, 4 जून। जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह ने आमजन से जुड़े सभी विभागों एवं एजेंसियों के अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों पर रेस्पॉन्स टाइम न्यूनतम कर त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। पानी-बिजली से जुड़ी समस्याओं को अतिरिक्त सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने के निर्देश से आमजन की समस्याओं का हाथोंहाथ निस्तारण हो रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण मंगलवार को सामने आया। जिले के साबला की आदिवासी बस्ती में पेयजल आपूर्ति को लेकर ’‘नलों में पानी नहीं आने पर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, तीन दिन से जलापूर्ति नहीं’’,…
Read More
डी पी एस, उदयपुर के रीतिशा व रेयांश का अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने पर हुआ दिल्ली में सम्मान

डी पी एस, उदयपुर के रीतिशा व रेयांश का अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने पर हुआ दिल्ली में सम्मान

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के प्रतिभाशाली और होनहार विद्यार्थी रितिशा जैन व रेयांश जैन को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित 26 वें अन्तर्राष्ट्रीय वार्षिक पुरस्कार समारोह में इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में रैंक-1 प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविंद अग्रवाल ने बताया कि यह समारोह नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिनांक 2 जून 2024 को आयोजित किया गया, जिसमें इन दोनों विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन हेतु सुप्रसिद्ध लेखक श्री चेतन भगत ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार में इन दोनों प्रबुद्ध छात्रों को स्वर्ण पदक,  सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस तथा दोनों को व्यक्तिगत…
Read More
बेरोजगारों को स्कील ट्रेनिंग देने हेतु रोटरी उदयपुर करेगा रोटरी टाया वोकेशनल सर्विस सेन्टर की स्थापनाःगिरीश मेहता

बेरोजगारों को स्कील ट्रेनिंग देने हेतु रोटरी उदयपुर करेगा रोटरी टाया वोकेशनल सर्विस सेन्टर की स्थापनाःगिरीश मेहता

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा शहर के बेरोजगारों को स्कील ट्रंेनिंग देने हेतु वोकेशनल सर्विस सेन्टर की स्थापना की जायेगी। रोटरी क्लब उदयपुर की आज एक निजी होटल में आयोजित बोर्ड बैठक में क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता ने उक्त आशय की जानकारी दी। मेहता ने बताया कि सर्वसम्मति से बैठक में रोटरी टाया वोकेशनल सर्विस सेन्टर की स्थापना करनें का निर्णय लिया गया। जिसकी इसी माह स्थापना की जायेगी। गिरीश मेहता ने बताया कि इस सेन्टर में जरूरतमंद व हुनरमंद छात्र-छात्रों व युवाओं की प्रतिभा निखारनें हेतु एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु मशीन,कम्प्यूटर,सिलाई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स आदि के माध्यम…
Read More
लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न

लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश जोशी 3 लाख 89 हजार 877 वोटों से जीते चित्तौड़गढ़, 04 जून। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की आठों विधानसभाओं की मतगणना मंगलवार को मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शांति पूर्वक संपन्न हुई। घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश जोशी ने 8 लाख 88 हजार 202 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 877 वोटो से हराया। इस चुनाव में लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में थे। जिला…
Read More
सिंधी युथ का सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट

सिंधी युथ का सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट

उदयपुर। सिंधी यूथ के अमन असनानी ने बताया सिंधी प्रीमियर लीग के दूसरे रविवार  गीतांजलि ग्राउंड में दो मैच खेले गये जिसमे पहला मैच संजीवनी कॉलेज बनाम उदयपुर नर्सिंग कॉलेज के बीच हुआ जिसमे संजीवनी कॉलेज ने पहले बैटिंग करते हुए 140/8(20 ओवर) में बनाये लक्ष्य का पीछा करते हुए उदयपुर नर्सिंग कॉलेज ने 141/8(19.3 ओवर) में बना दिये उदयपुर नर्सिंग कॉलेज 2 विकेट से विजेता रहा इस मैच में  मैन ऑफ़ द मैच आशीष पाहूजा रहे।                      सिंधी यूथ के सतीश वाधवानी ने बताया कि संजीवनी कॉलेज से पहले बैटिंग…
Read More
प्रताप गौरव केन्द्र : ‘चाणक्य’ समझाएंगे लघु फिल्म निर्माण की बारीकियां

प्रताप गौरव केन्द्र : ‘चाणक्य’ समझाएंगे लघु फिल्म निर्माण की बारीकियां

-महाराणा प्रताप जयंती के चार दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जारी -वालेंटियर्स की कार्यशाला में स्वेच्छा और रुचि के अनुसार बांटे काम उदयपुर, 06 जून। उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर 6 जून से शुरू होने जा रहे चार दिवसीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियां वृहद रूप से जारी हैं। इस महोत्सव में देश की नामी-गिरामी शख्सियतों का भी सान्निध्य रहेगा। इन शख्सियतों में प्रसिद्ध चाणक्य धारावाहिक के लेखक-निर्माता-निर्देशक और चाणक्य की भूमिका निभाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी शामिल होंगे। साथ ही, उदयपुर मूल के फिल्म कलाकार अशोक बांठिया भी प्रतिभागियों से रू-ब-रू होंगे। महाराणा…
Read More
समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत विद्यापीठ ने अन्तर्राष्ट्रीय पर बनाई अपनी पहचान – प्रो. सारंगदेवोत

समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत विद्यापीठ ने अन्तर्राष्ट्रीय पर बनाई अपनी पहचान – प्रो. सारंगदेवोत

कुलपति पद पर 12 पूर्ण करने पर कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत का किया सम्मान दिन भर कार्यालय में बधाई देने वालो का लगा रहा तांता उदयपुर 03 जून/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के कुलपति के पद पर 12 वर्ष पूर्ण कर 13 वें वर्ष में प्रवेश करने पर सोमवार को शहर के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विद्यापीठ के तीनों परिसरों के कार्यकर्ताओं ने प्रो. सारंगदेवोत का पगड़ी, उपरणा, बुके देकर सम्मान किया। इससे पहले प्रो. सारंगदेवोत ने संस्थापक जनुभाई की प्रतिमा व मॉ सरस्वती की मुर्ति पर…
Read More
25 वां “महाराणा प्रताप सम्मान” सेवानिवृत्त आई ए एस पी.एन. भंडारी को दिया जाएगा

25 वां “महाराणा प्रताप सम्मान” सेवानिवृत्त आई ए एस पी.एन. भंडारी को दिया जाएगा

उदयपुर 3 जून .  "सजीव सेवा समिति" द्वारा महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर दिया जाने वाले "महाराणा प्रताप सम्मान" की श्रंखला का 25 वां पुरस्कार 8 जून 2024 को सेवानिवृत आई ए एस एडिशनल चीफ सेक्रेटरी/ प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे श्रीमान पी एन भंडारी को दिया जाएगा।  समिति के महासचिव शांतिलाल भंडारी ने बताया कि इस वर्ष अनुशंसित हुए पांच नामों पर गहन मंथन कर समिति कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पी एन भंडारी के नाम का अनुमोदन किया। यह पुरस्कार 1994 से उस व्यक्तित्व को दिया जाता आ रहा है जिसके कार्यक्रमों से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हमारा समाज…
Read More
 महाराणा प्रताप भारतीय संस्कृति-सनातन धर्म के पुरोधा थे, जिनकी यह सोच युगों-युगों तक प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ 

 महाराणा प्रताप भारतीय संस्कृति-सनातन धर्म के पुरोधा थे, जिनकी यह सोच युगों-युगों तक प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ 

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने इंदौर के केलोद हॉला में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया -14 माह में 11 से ज्यादा प्रतिमाओं का अनावरण कर चुके  उदयपुर. महाराणा प्रताप सेवा समिति के बैनर तले रविवार को इंदौर के फिनिक्स टाउनशिप, ग्रामपंचायत केलोद हॉला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह थे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह की करकमलों से महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण हुआ तो लोगों ने महाराणा प्रताप के जय घोषों के साथ पुष्प वर्षा की।…
Read More
धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर लौटा समता का दल

धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर लौटा समता का दल

उदयपुर, 3 जून। समता युवा संस्थान का दल पांच दिवसीय धार्मिक एवं दार्शनिक स्थलों की यात्रा कर सोमवार को पुनः उदयपुर लौट आया। संस्थान संरक्षक डॉ. सुभाष कोठारी ने बताया कि समता गु्रप का 70 सदस्यीय दल विभिन्न धार्मिक एवं दार्शनिक स्थलों की यात्रा करते हुए मुम्बई, लक्ष्यद्वीप होते हुए पुनः उदयपुर लौटा। दल में विभिन्न धार्मिक स्थलों के इतिहास, स्थापत्य की जानकारी लेकर नवीन जानकारियों का सृजन किया। वहीं लक्ष्यद्वीप के प्राकृतिक सौंदर्य एवं कोर्डिलिया क्रूज में समुंदर की विशालता को स्मृति में सृजित किया। संयोजक पुष्पेंद्र परमार ने बताया कि दल के सभी सदस्यों को  स्थानीय दर्शनीय स्थलों,…
Read More
error: Content is protected !!