Month: June 2024

योग दिवस कार्यक्रमों में जन सहभागिता सुनिश्चित करेंः सीईओ जिला परिषद

योग दिवस कार्यक्रमों में जन सहभागिता सुनिश्चित करेंः सीईओ जिला परिषद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूर्व तैयारी बैठक महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित रहेगा योग दिवस कार्यक्रम विभागीय अधिकारियों को सौंपे दायित्व उदयपुर, 10 जून। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 10वंे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम तथा योग सप्ताह की पूर्व तैयारी बैठक सोमवार को जिला कलक्टर के निर्देशन में जिला परिषद सभागार में सीईओ कीर्ति राठौड़ की अध्यक्षता तथा एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी के सान्निध्य में हुई। बैठक में योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा करते हुए आयोजन को लेकर संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे। प्रारंभ में सहायक…
Read More
भाग्य दोषी नहीं, कर्मों का भुगतानः प्रशांत

भाग्य दोषी नहीं, कर्मों का भुगतानः प्रशांत

उदयपुर, 10 जून। नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा परिसर में त्रिदिवसीय  'अपनों से अपनी बात'  कार्यक्रम के समापन पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि लोग प्रायः भाग्य को दोष देते हैं, जब कि वे अपने कर्मों का फल भोग रहे होते हैं। जीवन में जो भी घटित हो रहा है, उसकी जिम्मेदारी जब व्यक्ति अपने पर लेने लगेगा, सफलता तभी से उसके द्वार पर दस्तक देना शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति स्वयं से साक्षात्कार कर अपनी कमियों को पहचाने और ध्यान लगाकर उन्हें दूर करें। जीवन में बदलाव के लिए यह बहुत जरुरी है। कार्यक्रम…
Read More
डी पी एस, उदयपुर के छात्रों का जेईई एडवांस -2024 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डी पी एस, उदयपुर के छात्रों का जेईई एडवांस -2024 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा बारहवीं के विज्ञान संकाय के होनहार विद्यार्थियों ने अध्ययन के प्रति अपने अथक परिश्रम, निष्ठा व लगन से जेईई एडवांस-2024 की परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि रूशिल अजारिया ने ऑल इंडिया 6168 रैंक तथा वेदांत शर्मा ने 8692 रैंक प्राप्त की है, साथ ही आदित्य विजय और अमृता सोनी ने भी परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया और उप प्राचार्य राजेश धाभाई ने सभी छात्रों व…
Read More
प्रताप जयंती पर नव निर्मित राजपूत भवन में हुआ भव्य आयोजन, हुए कई नवाचार

प्रताप जयंती पर नव निर्मित राजपूत भवन में हुआ भव्य आयोजन, हुए कई नवाचार

उदयपुर। उदयपुर में आज राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की ओर से राजपूत भवन में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्था की ओर से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के साथ सभी ने हाथों में दीपक जलाकर आरती करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक़म के दौरान सभी को हल्दी घाटी के मिट्टी से तिलक किया गया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियांे को उपरना ओढा़कर सम्मानित किया किया गया, तो वही इस अवसर पर अध्यक्ष संत भाटी, महासचिव प्रदीप सिंह भाटी द्वारा जो संगठन मंत्री लोकराज सिंह चौहान को संगठन…
Read More
आरएमबी उदयपुर को मिलें तीन पुरूस्कार, बैंगलोर में दूसरे आरएमबीएफ इंटरनेशनल कॉन्क्लेव में अपना वर्चस्व बढ़ाया

आरएमबी उदयपुर को मिलें तीन पुरूस्कार, बैंगलोर में दूसरे आरएमबीएफ इंटरनेशनल कॉन्क्लेव में अपना वर्चस्व बढ़ाया

उदयपुर। बैंगलोर में आरएमबीएफ अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयेाजन किया गया। राजस्थान के तीन चेप्टरों में से एक मात्र जिसमें आरएमबी उदयपुर चेप्टर ने तीन पुरूस्कार ्रपापत कर देश मे ंअपना वर्चस्व बढ़ाया। बिज़एनएक्सटी कार्यक्रम में पूर्ण सत्र, मुख्य भाषण, बिजनेस क्लस्टर ट्रैक, पैनल चर्चा, विशेषज्ञ से मिलें सत्र, प्रश्नोत्तर सत्र और एक मार्केटप्लेस फ़ेलोशिप शामिल थे। मुख्य आकर्षण में पुरस्कार, दैनिक नेटवर्किंग सत्र और एक उत्पाद शोकेस शामिल थे। उदयपुर चेप्टर के नवीन वैष्णव ने बताया कि कॉन्क्लेव व्यापारिक नेताओं, उद्यमियों, नीति निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक साथ लाया, जो ज्ञान के आदान-प्रदान और नेटवर्किंग के अवसरों के लिए…
Read More
गुरू मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनी मा.सा.  के सानिध्य में पौधारोपण का हुआ आगाज

गुरू मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनी मा.सा.  के सानिध्य में पौधारोपण का हुआ आगाज

सवा लाख पौधे लगाने का लिया संकल्प ..... प्रत्येक प्राण को स्वप्राण स्वीकार करें उदयपुर 10 जुन / श्री अम्बेश गुरू मेमोरियल संस्थान की ओर से सोमवार को पावनधाम फतहनगर परिसर में मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनी मा.सा. , साध्वी विजय प्रभा मा.सा, संत सतीया मा.सा.  के सानिध्य में सघन पौधारोपण का आगाज किया गया। इस अवसर पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विवि के कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, उप तहसीलदार सम्पत सिंह भाटी, थानाधिकारी डीपी दाधीच, अधिशाषी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, व्यवसायी कैलाश चन्द्र खण्डेलवाल, नगर पालिका फतह नगर सनवाड़ एवं निर्माण नितिन सेठिया,…
Read More
प्रताप का जीवन स्वाभिमान एवं संघर्ष का पर्याय, इतिहास लेखन में उनके साथ अन्याय किया गया: मुकुल कानिटकर 

प्रताप का जीवन स्वाभिमान एवं संघर्ष का पर्याय, इतिहास लेखन में उनके साथ अन्याय किया गया: मुकुल कानिटकर 

कुंभलगढ़। महाराणा प्रताप का जीवन चरित्र संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श, स्वाभिमानी और स्वतंत्रता के लिए प्राण-प्रण से संघर्ष का प्रतीक हैं। अभावों में रहकर भी अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सर्वसमाज को एकता के सूत्र में बांधकर किसी भी कीमत पर राष्ट्र भाव को जागृत रखना, प्रताप के जीवन से सीखा जाना चाहिए। उनका पूरा जीवन संघर्ष और स्वाभिमान का पर्याय है, जो आज भी हर देशवासी को प्रेरणा प्रदान करता हैं। मेवाड़ की माटी की तासीर ही ऐसी है, जहाँ अनेक वीर पैदा हुए है जिन्होंने हर परिस्थिति में स्वतंत्रता के संघर्ष की प्रेरणा दी। महाराणा प्रताप…
Read More
वृक्षारोपण एवं नर्सरी तकनीक पर कार्यशाला सम्पन्न

वृक्षारोपण एवं नर्सरी तकनीक पर कार्यशाला सम्पन्न

उदयपुर, 10 जून। वृक्षारोपण एवं नर्सरी तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला सोमवार को वन भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एस.आर.वी. मूर्थी ने पहाड़ियों को हरा-भरा करने के लिए बीजरोपण, कटिंग, शीड़ वॉल एवं मृदा अनुसार पौधे लगाकर जैव विविधता बढ़ाने पर जोर दिया। रिटायर्ड उप वन सरंक्षक ओ.पी.शर्मा, ने सफल वृक्षारोपण के लिए विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया और स्थानीय प्रजातियों को वन क्षेत्र में पौधा रोपण करने तथा स्थानीय बीजों का एकत्रिकरण कर वन क्षेत्रों में बीज रोपण का सुझाव दिया। पौधशाला में पौधों को ग्रेड़िग कर अच्छी गुणवत्ता के…
Read More
छात्र कला प्रदर्शनी के पुरस्कार घोषित

छात्र कला प्रदर्शनी के पुरस्कार घोषित

उदयपुर, 10 जून। टखमण 28 संस्था के द्वारा उदयपुर एवं बांसवाड़ा संभाग में अध्ययनरत कला छात्रों के लिए अप्रैल माह में डा.ओ.डी.उपाध्याय स्मृति प्रदर्शनी हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। टखमण 28 के सचिव संदीप पालीवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी के लिए लगभग 100 प्रविष्टियां आई जिनमें से 60 कृतियां प्रदर्शनी के लिए चयनित की गई हैं। इसके तहत छात्र कलाकार खुशबू खींची, नैना सोमानी,साईमा ख़ानम, अंजली डिंडोर, हर्ष छीपा, हीनल शर्मा,प्रभव छाजेड़, दीपक शर्मा और विभा पटेल को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कारों के अंतर्गत 5 हजार के छह पुरस्कार एवं 2 हजार के तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।…
Read More
जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 को

जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 को

उदयपुर 10 जून। जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 जून की सुबह 11 से 2 बजे तक जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में आयोजित होगी। जनसुनवाई में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को तय समयावधि में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपने विभाग से संबंधित परिवादों की प्रगति के साथ जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक 14 को उदयपुर, 10 जून। अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार 14 जून को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट मिनी सभागार…
Read More
error: Content is protected !!