Month: June 2024

संकट के समय भामाशाहों को किया जाता है याद-साध्वी संयमलता

संकट के समय भामाशाहों को किया जाता है याद-साध्वी संयमलता

उदयपुर। श्रमणसंघीय साध्वी डॉ.संयमलता ने कहा कि आज जहाँ कहीं संकट और अभाव होता है तो भामाशाह को याद किया जाता है। दानदाता और सहयोग करने वालों को ‘भामाशाह’ संबोधित करके प्रोत्साहित किया जाता है। भामाशाह आज भी सहयोग और देशभक्ति के प्रेरणापुंज बने हुए हैं। अहिंसापुरी जैन स्थानक में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस समय दानवीर भामाशाह ने अपनी सम्पत्ति का समर्पण किया, उस समय मेवाड़ की स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप कड़ा संघर्ष कर रहे थे। अर्थ की दृष्टि से महाराणा और सेना के लिए धनाभाव था। तब भामाशाह ने…
Read More
धूमधाम से निकली भामाशाह जयन्ती  पर  शोभायात्रा

धूमधाम से निकली भामाशाह जयन्ती  पर  शोभायात्रा

उदयपुर, 28 जून.  भामाशाह जयन्ती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। समापन अवसर पर पंचायती नोहरे में समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अध्यक्षता शहर विधायक ताराचन्द जैन ने की। आलोक पगारिया ने बताया कि इससे पूर्व सुबह समाजजनों ने हाथीपोल स्थित भामाशाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। बाद में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भामाशाह की झांकी सजी एस्कोर्ट जीप चल रही थी। उसके साथ देशभक्ति गीतों पर झूमते-गाते युवाओं की टोली, केसरिया साफे व उपरने से सजे समाजजन कतारबद्ध चल रहे थे। वहीं, ढोल की थाप पर…
Read More
नकबजनी में पांच गिरफ्तार, बरामद हुए पांच लाख के जेवर

नकबजनी में पांच गिरफ्तार, बरामद हुए पांच लाख के जेवर

—किराए पर रहने वाली महिला ने लगाई मकान मालकिन को पांच लाख की चपत उदयपुर, 28 जून। शहर की सुखेर थाना पुलिस ने नकबजनी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मास्टर मांइड महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 5 लाख रूपए कीमत के जेवरात भी बरामद किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को प्रतापुरा थाना सुखेर की रहने वाली पदमा मेघवाल के घर पर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने 1 किलो से अधिक चांदी और 6 तोला सोने की ज्वेलरी चुरा ली थी। पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने के बाद…
Read More
फर्जी नम्बर से कॉल करके शहर से 25 किलोमीटर दूर बुलाकर पीटा, तीन गिरफ्तार

फर्जी नम्बर से कॉल करके शहर से 25 किलोमीटर दूर बुलाकर पीटा, तीन गिरफ्तार

उदयपुर, 28 जून। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने फर्जी नंबर से कॉल करके शहर से बाहर बुलाकर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को सोनू गायरी (20) पुत्र हीरालाल गायरी निवासी आजाद नगर सैक्टर—3 थाना हिरणमगरी ने रिपोर्ट लिखवाई ​थी कि सोनू व उसके दोस्त लोकेश गमेती दोनों पेस्ट कंट्रोल का कार्य करते है। 29 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी नम्बर से कॉल करके मधु मक्खी का छत्ता हटवाने के कार्य के लिए आराम बाग रमणी घाटी रोड बुलाया। वहां जाने पर मौके…
Read More
इवेंट के बहाने देह व्यापार कराने वालों पर पुलिस का प्रहार

इवेंट के बहाने देह व्यापार कराने वालों पर पुलिस का प्रहार

-वेश्यावृति में लिप्त होटलों पर पुलिस ने मारे छापे -15 लड़कियों का रेस्क्यु, 5 गिरफ्तार उदयपुर, 28 जून (ब्यूरो): शहर के होटलों में धड़ल्ले से चल रहे देह व्यापार की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के आदेश पर शहरभर में छापेमारी की। मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी, गोवर्धनविलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत व जिला स्पेशल टीम प्रभारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार और 15 लड़कियों को रेस्क्यू किया। मामले में गोवर्धनविलास थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत के…
Read More
उदयपुर में डूबने से दो युवकों की मौत

उदयपुर में डूबने से दो युवकों की मौत

उदयपुर, 28 जून. : शहर में शुक्रवार को एक ही दिन में अलग—अलग हादसों में डूबने से दो मौतें हो गईं। पहला हादसा फतहसागर झील पर हुआ, जहां अपने चाचा व उनके बच्चों के साथ सुबह 6 बजे फतह सागर पर घूमने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। हालांकि वह ट्यूब लेकर स्वीमिंग करने उतरा था, लेकिन गहरे पानी में जाते ही उसके हाथ से ट्यूब छूट जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंथन (23) पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। मृतक शहर के मादड़ी लिंक रोड स्थित छोटी पीपली चौक का रहने…
Read More
उदयपुर की पूर्वांचल में एक और श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की भव्य तैयारियाँ

उदयपुर की पूर्वांचल में एक और श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की भव्य तैयारियाँ

करेगी सनातन, आध्यात्म और धर्म का विस्तार उदयपुर 28 जून। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कोन की ओर से उदयपुर में पहली बार पूर्व क्षेत्र में यूनिवर्सिटी, पहाड़ा, आयड़ पुलिया, बोहरा गणेश जी क्षेत्र में इस बार श्री जगन्नाथ रथयात्रा सनतान के नये आयाम को स्थापित करने की नई पहल शुरू होने जा रही है। उदयपुर इस्कोन के प्रमुख मायापुर वासी के अनुसार इस बार यह रथ यात्रा 07 जुलाई को सांवरिया गार्डन (यूनिवर्सिटी रोड़) से अपरान्ह 3 बजे प्रारम्भ होगी। रथयात्रा में मूल स्वरूप जगन्नाथ जी, बलभद्र शुभद्रा जी और सुदर्शन जी के साथ नवनिर्मत रथ में आरूढ़ होकर भक्तों…
Read More
शराब के नशे में कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई की हत्या

शराब के नशे में कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई की हत्या

पचलासा बड़ा गांव का मामला डूंगरपुर, 28 जून (ब्यूरो) जिले के साबला थाना क्षेत्र के पचलासा बड़ा अंगारी फले में बड़े भाई ने शराब के नशे में छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया हादसे के बाद  उपचार के दौरान छोटे भाई ने दम तोड़ दिया। मृतका की पुत्री की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  मृतका की पुत्री लक्ष्मी मीणा ने थाने में रिपोर्ट में देकर बताया कि उसके पिता प्रकाश पिता मावजी मीणा दोनों घर पर थे। मृतक प्रकाश के बड़े भाई  गौतम अंगारी जो उनके साथ ही घर…
Read More
मेडिकल स्टूडेंट से रेगिंग का मामला: त्रिवेदी मेवाडा ब्राह्मण समाज ने सीमलवाडा एसडीएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन

मेडिकल स्टूडेंट से रेगिंग का मामला: त्रिवेदी मेवाडा ब्राह्मण समाज ने सीमलवाडा एसडीएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन

डूंगरपुर। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ रेगिंग कर उसकी जान जोखिम में डालने के मामले में सब जगह विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को डूंगरपुर जिले के त्रिवेदी मेवाडा ब्राहमण समाज ने सीमलवाडा एसडीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। वही सीएम के नाम ज्ञापन सौपकर रेगिंग करने वाले सीनियर्स छात्रों के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की मांग की है।  त्रिवेदी मेवाडा ब्राह्मण समाज चौरासी के अध्यक्ष किशोर पंड्या ने बताया की डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में सीनियर्स छात्रों द्वारा फर्स्ट ईयर के छात्र प्रथम व्यास की रेगिंग कर उसकी जान को जोखिम डाला गया…
Read More
30 जून तक वाहनों मालिकों को सियाम सॉफ्टवेयर पर करना होगा आवेदन: 

30 जून तक वाहनों मालिकों को सियाम सॉफ्टवेयर पर करना होगा आवेदन: 

5 पहले खरीदे वाहन को बदली होगी नंबर प्लेट - जुगल कलाल  डूंगरपुर, 28 जून। 30 जून तक 2019 के पहले खरीदे वाहनों पर हाई  हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने एक जुलाई से परिवहन विभाग 5 हज़ार रूपए का चालान करेगा।  परिवहन विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 30 जून 2024 तक लगानी होगी। नंबर प्लेट लगाने के लिए वाहन मालिक अब सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटाेमाेबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम साॅफ्टवेयर) पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पुराने वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने के लिए परिवहन विभाग ने इस सोसायटी काे…
Read More
error: Content is protected !!